प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों से की 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील
Har Ghar Tiranga 2026: 79वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व अब बेहद करीब है. स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में देशभक्ति का माहौल नजर आने लगा है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और पूरे गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है. राष्ट्रीय ध्वज हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश के लिए बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है.
विकसित भारत के संकल्प से जुड़ा अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और मजबूत करें. उनका कहना है कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है.
साल 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब देशभर में एक बड़े जनअभियान का रूप ले चुका है. यह केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ गया है.
हर साल स्वतंत्रता दिवस के आसपास बड़ी संख्या में लोग अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और संस्थानों पर तिरंगा फहराते हैं. इसके जरिए लोग देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान जाहिर करते हैं.
‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष से जुड़ा अभियान
इस साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को खास बनाया गया है. 2026 का अभियान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को समर्पित किया गया है. देश इस समय ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150वें वर्ष का उत्सव भी मना रहा है.
संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, अभियान से जुड़ी शुरुआती गतिविधियां 6 अगस्त से शुरू हो चुकी हैं. वहीं, 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस दौरान तिरंगा और ‘वंदे मातरम’ दोनों को देशभक्ति की भावना से जोड़ते हुए लोगों को अभियान में शामिल किया जा रहा है.
तिरंगा यात्रा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. इनमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति से जुड़े कॉन्सर्ट और विशाल रैलियां भी आयोजित की जा रही हैं. स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी कराया जा रहा है. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य खासकर युवाओं और बच्चों को देश के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति जिम्मेदारियों से जोड़ना है.
‘सूर्यापथ तिरंगा’ जैसे नए प्रयोग
इस बार अभियान में कुछ नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं. ‘सूर्यापथ तिरंगा’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों को भी इस अभियान से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. सरकार का उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस का यह उत्सव केवल भारत तक सीमित न रहे, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीय भी इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराएं.
तिरंगे के साथ फोटो अपलोड कर सकेंगे नागरिक
सरकार ने देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है. नागरिक तिरंगे के साथ अपनी फोटो भी ले सकते हैं और उसे आधिकारिक ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. इसके जरिए लोग डिजिटल माध्यम से भी इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकते हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग अपनी तस्वीरें और देशभक्ति से जुड़े संदेश साझा कर रहे हैं.
युवाओं में बढ़ रहा देशभक्ति का उत्साह
‘हर घर तिरंगा’ अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य युवाओं को देश के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना भी है. तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक गायन जैसे आयोजनों में युवाओं और छात्रों की भागीदारी बढ़ रही है.
79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश में बन रहा यह माहौल स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दे रहा है. इस साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष का जुड़ना इसे और खास बना रहा है.
यह भी पढ़ें: 'जो खेलेगा, वो खिलेगा, कॉमनवेल्थ गेम्स एथलीट से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो
Explainer: 3 गेंद पहले ही टीम इंडिया को मिल गई थी जीत, फिर भी क्यों जारी रहा IND vs SL वॉर्म-अप मुकाबला?
IND vs SL XI: भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में खेले गए 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया है. यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, लेकिन फिर आखिरी दिन के आखिरी ओवर में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई. आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने शुरुआती 3 गेंदों पर जीत दर्ज कर ली थी, लेकिन फिर भी टीम इंडिया को बल्लेबाजी जारी रखनी पड़ी, तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ.
जीत के बाद भी टीम इंडिया को इस वजह से खेलने पड़े बचे 3 गेंद
कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ खेले गए इस तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच के आखिरी दिन के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी. मोहम्मद सिराज और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद थे. वहीं श्रीलंका की ओर से आखिरी ओवर केशरा नुवानथा लेकर आए. सिराज ने इस ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर टीम को 3 गेंद पहले ही रोमांचक जीत दिला दी, लेकिन फिर भी मैच जारी रहा.
SIRAJ SMASHED 6,6,6 WHEN INDIA NEEDED 16 RUNS IN THE FINAL OVER ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
- The madness by DSP! pic.twitter.com/43jAlGnfLZ
बता दें कि वॉर्म-अप मैच का मुख्य उद्देश्य जीत-हार नहीं, बल्कि दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को पूरा अभ्यास करने का मौका देना होता है, यही वजह है कि 3 गेंद पहले जीत मिलने के बाद भी टीम इंडिया को बल्लेबाजी जारी रखनी पड़ी. सामान्य मैचों में लक्ष्य हासिल होते ही खेल समाप्त हो जाता है, लेकिन यह एक प्रैक्टिस मैच था जहां नियमों में आसान बनाया गया है. दोनों टीमों के बीच पहले से ही यह तय था कि वे निर्धारित ओवरों का पूरा कोटा खेलेंगे ताकि गेंदबाज और बल्लेबाज टेस्ट सीरीज से पहले वहां की परिस्थितियों का बेहतर अनुभव कर सकें. इसी वजह से सिराज और सारांश जैन ने आखिरी ओवर की बची हुई 3 गेंदों पर भी बल्लेबाजी जारी रखी.
वॉर्म-अप मैच का मकसद जीत से ज्यादा 'प्रैक्टिस'
क्रिकेट में वॉर्म-अप मैचों का आयोजन सीरीज की तैयारियों को परखने और उसे और भी पुख्ता करने के लिए किया जाता है. इन मैचों को आधिकारिक प्रथम श्रेणी इंटरनेशनल मैचों का दर्जा प्राप्त नहीं होता, जिसके कारण इनके नियम को ज्यादा सख्त नहीं बनाया जाता है. इस प्रैक्टिस मैच में दोनों टीमों को अपनी पारियों में 45-45 ओवर खेलने का समय दिया गया था. चूंकि खेल का मकसद सिर्फ जीत हासिल करना नहीं बल्कि समय का पूरा उपयोग करना होता है, इसलिए टारगेट पूरा होने के बाद भी बचे ओवर कराए जाते हैं. टीम इंडिया के साथ भी यही हुआ.
निचले क्रम को बल्लेबाजी का मौका
भारत के लिए दूसरी पारी में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (61 रन) और कप्तान शुभमन गिल (44 रन) ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की थी. जायसवाल के रिटायर्ड आउट होने के बाद मिडिल और लोवर ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी क्रीज पर समय बिताने का मौका दिया गया। आखिरी ओवर की बची हुई 3 गेंदें लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के कॉन्फिडेंस को बढ़ाने और मैच परिस्थितियों में खेलने का अनुभव देने के लिए बेहद जरूरी थीं, क्योंकि जब आखिरी में टीम इंडिया को जीत के लिए कुछ रनों की जरूरत हो तो ये निचले क्रम के बल्लेबाज आकर जीत दिला सकें.
सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर दिलाई जीत
मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर ही लगातार छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी थी. श्रीलंका के गेंदबाज केशरा नुवानथा के खिलाफ सिराज ने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया. फिर अगली गेंद पर उन्होंने सामने की तरफ सीधा छक्का लगाया. इसके बाद तीसरी गेंद पर मिडविकेट बाउंड्री के पार छक्का मारा. भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन इन 3 गेंदों में ही 18 रन बन गए और टीम को जीत मिल गई, लेकिन फिर भी मैच जारी रहा. चौथी गेंद का सामना सिराज ने किया और वो डॉट रही. फिर पांचवीं गेंद पर सिराज ने फिर चौका लगाया, जबकि आखिरी गेंद पर एक रन लिया. इस तरह सिराज ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और एक चौका शामिल रहा.
Mohammed Siraj with the winning runs ????????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
श्रीलंकाई प्लेयर चेक करने लगे मोहम्मद सिराज का बल्ला
मोहम्मद सिराज की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देख श्रीलंकाई खिलाड़ी भी हैरान रह गए. मैच खत्म होने के बाद मजाकिया अंदाज में श्रीलंकाई प्लेयर्स मोहम्मद सिराज के पास आए और हंसते हुए उनका बल्ला चेक करने लगे. इस घटना ने मैदान के माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया. टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी और स्टाफ भी सिराज की इस बल्लेबाजी को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सभी काफी खुश नजर आए.
SRI LANKAN PLAYERS CHECKING THE BAT OF SIRAJ ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
- He scored 32*(15) & won the game for India. pic.twitter.com/dAdvFe8fIY
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-4 पर है भारतीय दिग्गज का नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










.jpg)

