Responsive Scrollable Menu

मल्लिका शेरावत पर फिदा हैं Tom Cruise? ‘द ट्रेटर्स 2’ में एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, बोलीं- पार्टी भी कर चुके हैं साथ

Mallika Sherawat on Tom Cruise: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. जल्द ही एक्ट्रेस करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ (The Traitors 2) में नजर आने वाली हैं. लेकिन शो के प्रीमियर से पहले ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस क्लिप में मल्लिका हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज को लेकर ऐसा दावा करती नजर आ रही हैं, जिसे सुनकर शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं. चलिए जानते हैं.

टॉम क्रूज को है मल्लिका पर क्रश?

वायरल क्लिप में ‘द ट्रेटर्स 2’ के कंटेस्टेंट और कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (Aaditya Kulshreshth) मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर सबको ही उन पर क्रश होता है. इस पर मल्लिका बेहद कॉन्फिडेंट अंदाज में जवाब देती हैं कि सबको उन पर ही क्रश होता है और फिर वो टॉम क्रूज का नाम लेती हैं. मल्लिका कहती हैं-‘टॉम क्रूज को आजकल मुझ पर क्रश है.' इस खुलासे से कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए और सोचने लगे कि कहीं मल्लिका मजाक तो नहीं कर रही हैं. फिर एक्ट्रेस सफाई देते हुए कहती हैं- 'झूठ नहीं बोल रही. मेरा फोन होता तो तुमको वीडियो दिखाती उसकी.'

साथ में पार्टी कर चुके हैं मल्लिका-टॉम

इसके बाद बातचीत में आगे बाकी कंटेस्टेंट्स  मल्लिका से पूछने लगते हैं कि आखिर किस तरह के वीडियो टॉम उन्हें भेजते हैं,   स्नैप भेज रहे हैं क्या? तो मल्लिका ने बताया कि टॉम  उनकी साथ में की हुई पार्टी की वीडियो भेजते हैं. फिर जब एक कंटेस्टेंट ने पूछा, 'वो कूल आदमी है ना?' तो मल्लिका ने जवाब दिया, 'वो ‘फैब्युलस’ हैं.' बता दें, एक तरफ जहां मल्लिका का ये दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, वहीं  टॉम क्रूज की तरफ से इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान की 'आवारापन 2', एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?

क्या मल्लिका ने टॉम क्रूज संग किया काम?

मल्लिका शेरावत का हॉलीवुड से पुराना कनेक्शन जरूर रहा है, लेकिन उन्होंने टॉम क्रूज के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है. मल्लिका ने हॉलीवुड में ‘Hisss’ जैसी फिल्मों में काम किया था, जिसमें उनके साथ इरफान खान नजर आए थे. वहीं, टॉम क्रूज के साथ उनका नाम पहले भी इंटरनेट और एंटरटेनमेंट मीडिया में चर्चा में आ चुका है. सालों पहले मल्लिका के एक वीडियो को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें उनसे टॉम क्रूज और जॉनी डेप जैसे हॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम करने की खबरों पर सवाल किया गया था. उस वक्त भी उन्होंने इस तरह की बातों पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी थी.

‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका का दिखेगा बेबाक अंदाज

मल्लिका के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें  आखिरी बार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था. वहीं, अब मल्लिका ‘द ट्रेटर्स 2’ के जरिए रियलिटी शो की दुनिया में एंट्री कर रही हैं. शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और इसमें कुल 21 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. इनमें मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, अभिषेक मल्हान समेत कई चर्चित नाम शामिल हैं. शो का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: आयुष्मान -सारा अली की ‘उड़ता तीर’ पोस्टपोन, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का कलेक्शन

Continue reading on the app

अब हर बच्चे पर नहीं मिलेगी मैटरनिटी लीव! कर्मचारी की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Maternity Leave Rules: मैटरनिटी लीव पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक सरकारी महिला कर्मचारी को चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव देने से इनकार कर दिया. महिला की ओर से दलील दी गई थी कि उसने पहले मैटरनिटी लीव नहीं ली थी, इसलिए इस बार छुट्टी दी जानी चाहिए. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव का प्रावधान नहीं है. कोर्ट ने इसी आधार पर महिला की याचिका खारिज कर दी.

दरअसल, सरकारी कर्मचारी शशि कुमारी ने चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव न मिलने पर हाई कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने संभल के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के 19 जून के आदेश को चुनौती दी, जिसमें उनकी छुट्टी की मांग खारिज कर दी गई थी. शशि कुमारी ने कोर्ट से 6 महीने की मैटरनिटी लीव देने की मांग की थी. 

याचिका में दी गई ये दलील

शशि कुमारी की ओर से दलील दी गई कि उन्होंने अपने पहले तीन बच्चों के जन्म के समय मैटरनिटी लीव नहीं ली थी. इसलिए इस बार उन्हें छुट्टी दी जानी चाहिए. उनके वकील ने अधिकारी के फैसले को गलत और मनमाना बताया. वहीं, राज्य सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि शशि कुमारी पहले ही मैटरनिटी लीव ले चुकी हैं. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाया.

सरकार ने दी ये दलील

राज्य सरकार ने कोर्ट में दलील दी कि मौजूदा नियमों के तहत शशि कुमारी को चौथे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव नहीं दी जा सकती. सरकार के वकील ने कहा कि मामले में कोर्ट के हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है और याचिका खारिज की जानी चाहिए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस चौहान ने शशि कुमारी की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने भी माना कि इस मामले में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है.

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का दिल्ली प्रीमियर लीग में तांडव, चार मैच में 4 फिफ्टी ठोककर गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. सार्थक लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं और वह टीम के कप्तान भी हैं. अबतक सार्थक ने अपनी टीम के लिए लगातार चार मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 95 रन का रहा है. Wed, 12 Aug 2026 09:29:46 +0530

  Videos
See all

Chamoli Cloudburst Video: चमोली में बादल फटा, आया सैलाब डरा देगा! | Cloudburst News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:45:12+00:00

Chamoli Cloudburst LIVE: चमोली में उफनाई गंगा ने बढ़ाई टेंशन, बाढ़ का खतरा | Cloudburst News | Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T04:43:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers