आज IPL में CSK-SRH का मुकाबला:शानदार फॉर्म में ईशान किशन, गोपालगंज के साकिब पर भी रहेगी नजर, डेब्यू मैच में झटके थे 4 विकेट
आज IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। SRH की कप्तानी बिहार के ईशान किशन कर रहे हैं। फिलहाल, SRH टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जिसमें 5 में से 2 मैच जीते हैं। पिछले मैच में ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया था और 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने मैच में 44 बॉल पर कुल 91 रन बनाए थे। दूसरी ओर बिहार के साकिब हुसैन ने भी अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। साकिब ने IPL के अपने डेब्यू मैच में ही किफायती 4 विकेट लिए थे। ईशान ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक किया था पूरा ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में ईशान 14वें ओवर की आखिरी बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए थे। मार्को यानसन ने डीप मिडविकेट पर एक हाथ से ईशान का कैच पकड़ा था। अर्शदीप की बॉल पर वह आउट होकर वापस पवेलियन गए। इस दौरान उन्होंने 3 चौका और 1 छक्का मारा था। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में बनाए थे 80 रन ईशान किशन फ़िलहाल पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं। साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में अपने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इसमें यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। उन्होंने पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया था। 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर उन्होंने दूसरा विकेट लिया था। साकिब ने डोनोवन फरेरा को क्लीन बोल्ड किया था और जडेजा-फरेरा की शतकीय साझेदारी तोड़ी थी। इसी के साथ उन्होंने 17वें ओवर में बैक टू बैक दो विकेट लिए थे। उन्होंने आठवां विकेट जोफ्रा आर्चर और नौंवा विकेट रवि बिश्नोई का लिया था। साकिब ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम हुसैन ने अपनी तेज गति के साथ-साथ स्लोवर वन से प्रभावित किया। उन्होंने डेथ ओवर्स में भी किफायती गेंदबाजी की थी।साकिब अब IPL डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले (संयुक्त रूप से) भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने अश्वनी कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की। MI के अश्विनी ने 2025 में KKR के खिलाफ डेब्यू करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
Ganna Juice Kheer Recipe: कभी खाई गन्ने के जूस की खीर? जानें 'रसखीर' की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
Ganna Juice Kheer Recipe: खीर भारत की पांरपरिक स्वीट डिश है. इसे दूध, खीर, चीनी और सुखे मेवों की मदद से बनाते हैं. इसके अलावा, लोग त्योहार-पर्व पर गुड़ या मखाने की खीर भी खाना पसंद करते हैं. बच्चे हो या बूढ़े, हर किसी को खीर पसंद आती है. क्या आपने कभी रसखीर खाई है? रसखीर गन्ने के रस से बनाई जाती है. गन्ने की प्राकृतिक मिठास, इस खीर के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. इसमें चावल और ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं. यह यूपी की एक पॉपुलर डिश है, जो वहां लोग खूब बनाते हैं. चलिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में गन्ने की खीर बनाना सिखाते हैं.
रसखीर बनाने की सामग्रियां
- गन्ने का जूस- 1 लीटर
- चावल- 1/4 कप
- ड्राई फ्रूट्स
- इलायची पाउडर
- दूध- 2 बड़े चम्मच
- पानी आवश्यकतानुसार
ये भी पढ़ें-Falsa Sharbat Recipe: इस गर्मी ट्राई करें फालसे का ठंडा-ठंडा शरबत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
रसखीर बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
- रसखीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको बाजार से ताजे गन्ने का रस लेकर आना है. इसे किसी बड़े से बर्तन में छानकर निकालना है. अब इसे गैस पर रखकर गरम करना है. जब इसमें उबाल आने लग जाए तो गैस की फ्लेम को हल्का कर दें.
- इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच दूध मिलाएं और एक और बार उबाल आने दें. जब गन्ने के रस के ऊपर काले रंग की परत या झाग आ जाए, तो उसे बाहर निकालकर फेंक दें. आपको ऐसा तब तक करते रहना है जब तक गन्ने के जूस से झाग आना न बंद हो जाए.
- ऐसा करने से न तो खीर खराब होगी और न उसका रंग काला पड़ेगा. अब इसमें पानी मिलाएं और जूस को थोड़ा पतला कर दें ताकि वह चाशनी जैसा न बन जाए.
- दूसरी ओर चावल को पहले से धोकर भिगोकर रखें. इसके बाद गन्ने के जूस में डाल दें. चावलों को भिगोकर जरूर रखें ताकि इसे पकने में दिक्कत न आएं.
- चावलों को तब तक पकाएं जब तक ये सॉफ्ट न हो जाएं. इसके बाद चावलों में इलायची पाउडर डालें. चावल पक जाएं तो उसमें कटे हुए ड्राईफ्रूट्स जैसे काजू-बादाम डालें. खीर गाढ़ी-गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें.
- रसखीर तैयार है. इसे सर्व करने के लिए कटोरी में खीर निकालें. ऊपर से कुछ मेवे डालें. इसे ऐसे भी खा सकते हैं. पारंपरिक तौर पर रसखीर को दूध या दही के साथ भी खाया जाता है.
गन्ने की खीर खाने के फायदे
- गन्ने की खीर खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है.
- रसखीर में चीनी और घी या तेल नहीं होता है. इसलिए, हर कोई इसे खा सकता है.
- गन्ने के रस में ग्लूकोज होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. थकान या कमजोरी महसूस होने पर यह खीर काफी फायदेमंद होती है.
- गन्ने का रस पाचन के लिए हल्का होता है और पेट को ठंडक देता है. इससे कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती है.
- गन्ने का रस लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.
- इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- Drumstick Kadhi Recipe: घर पर बनाएं कैल्शियम से भरपूर सहजन की कढ़ी, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















