Responsive Scrollable Menu

SRH Vs CSK: 'धुरंधर' धोनी के IPL 2026 में खेलने का इंतजार खत्म, हैदराबाद में आज मैदान पर उतर सकते हैं Thala

IPL 2026 को शुरू हुए अब करीब महीना होने वाला है। लेकिन अभी तक मैदान पर सबसे बड़ा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी नहीं उतरा है। लेकिन अब एमएस धोनी मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।

Continue reading on the app

Patod Sabji Recipe: पनीर भूल जाएंगे जब खाएंगे ये खास पतोड़ की सब्जी; कम मेहनत में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, जानें बनाने का सबसे आसान तरीका

Patod ki Sabji Besan ki Chakki Recipe: भीलवाड़ा की फूड एक्सपर्ट पूजा कुमारी सांखला ने पनीर को टक्कर देने वाली पारंपरिक पतोड़ की सब्जी (बेसन की चक्की) की आसान रेसिपी साझा की है. यह डिश कम मेहनत और घर में उपलब्ध साधारण सामग्री जैसे बेसन और मसालों से तैयार की जा सकती है. बेसन के घोल को भाप में पकाकर चक्की बनाई जाती है और फिर इसे मसालेदार ग्रेवी में तैयार किया जाता है. स्वाद के साथ-साथ यह सब्जी प्रोटीन से भरपूर और पौष्टिक भी है. कम बजट में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए यह भीलवाड़ा की एक खास और पसंदीदा रेसिपी है जिसे रोटी या चावल के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. यह राजस्थानी जायका हर दावत की शान बढ़ाने में सक्षम है.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का हैदराबाद से मुकाबला, क्या धोनी की मौजूदगी में पूरी होगी जीत की हैट्रिक?

SRH vs CSK: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम होने जा रहा। दोनों टीमों के पास फिलहाल 4-4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण सनराइजर्स हैदराबाद बेहतर स्थिति में है। अगर हैदराबाद जीतता है तो वह चौथे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पास लगातार तीसरी जीत के साथ सीधे टॉप-4 में पहुंचने का मौका होगा।

हालांकि CSK के लिए राह थोड़ी मुश्किल हो गई। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। इससे टीम को अपनी गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर फिर से सोचने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में मुकेश चौधरी को मौका मिल सकता है जबकि अनुभव के आधार पर मैट हेनरी भी विकल्प हो सकते।

चेन्नई लय में लौटती दिख रही
गेंदबाजी में CSK के लिए एक राहत की खबर नूर अहमद की फॉर्म है, जो धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं। वहीं युवा तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि इस बार उन्हें सिर्फ पावरप्ले तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि डेथ ओवर्स में भी उनका इस्तेमाल बढ़ा है, जो उनके विकास को दिखाता है।

संजू सैमसन फॉर्म में लौट चुके
बैटिंग में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर हुआ है। संजू सैमसन फॉर्म में लौट चुके हैं जबकि आयुष म्हात्रे और सरफराज खान ने अहम योगदान दिया। हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। 4 पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 28 रहा है और उनका स्ट्राइक रेट भी 105 के आसपास है। ऐसे में उन्हें नंबर-3 पर भेजने की चर्चा तेज हो रही।

एमएस धोनी भी 3 हफ्ते की चोट से उबरकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह अभी तय नहीं। उनका रोल क्या होगा, यह भी देखने वाली बात होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद को युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
दूसरी ओर हैदराबाद की टीम युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रही है। गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी जरूर है, लेकिन प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों ने डेब्यू में प्रभावित किया है। हर्ष दुबे और शिवांग कुमार भी टीम का हिस्सा हैं और इस युवा अटैक में ऊर्जा दिख रही है। कप्तान ईशान किशन इस सीजन टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभाई है।

टीम न्यूज की बात करें तो श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं डेविड पेन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस 25 अप्रैल के बाद टीम से जुड़ सकते हैं, जिससे SRH की गेंदबाजी और मजबूत होगी।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच रिपोर्ट के अनुसार यह वही विकेट है जिस पर SRH ने हाल ही में 216 रन बनाए थे। हालांकि गर्मी के कारण इस बार पिच का व्यवहार थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे टीमों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां खिलाड़ियों की फॉर्म, टीम कॉम्बिनेशन और मैच की परिस्थितियां नतीजा तय करेंगी।

Sat, 18 Apr 2026 09:54:44 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00

Bihar Breaking News: सीएम बनते ही शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान | Liquor Ban in Bihar |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:30:36+00:00

UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट और BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी | CM Yogi |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers