DIY Lizard Repellent: गर्मी का मौसम आते ही घर की दीवारों पर छिपकलियां नजर आने लगती हैं। ठंडक की तलाश में वे किसी न किसी तरह घर के अंदर घुस जाती हैं। अगर आपको भी छिपकली से डर लगता है और आप उन्हें घर में आने से रोकना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और जापान ने 7 अरब डॉलर के युद्धपोत समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत जापानी कंपनी 11 युद्धपोत बनाएगी, जिनमें 3 जापान में और 8 ऑस्ट्रेलिया में बनेंगे. यह कदम चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच समुद्री सुरक्षा मजबूत करने के लिए उठाया गया है.
Yuzvendra Chahal Controversy: हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही है। एक वायरल वीडियो के बाद मामला इतना बढ़ गया कि अब यह कानूनी मोड़ ले चुका है। तानिया ने चहल पर इंस्टाग्राम मैसेज करने का दावा किया था जिसपर अब क्रिकेटर ने एक्ट्रेस पर मानहानि का केस कर दिया है।
अब सामने आए नए वीडियो में एक्ट्रेस दावा कर रही हैं कि चहल ने उनपर कानूनी नोटस भेजा है। वीडियो में उन्होंने कहा- "इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा आइडिया नहीं था और मुझे ही ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं यार मैं ही बदनाम हो रही हूं उनका तो ठीक है कुछ हो ही नहीं रहा मानहानि का मामला उन्हें मेरे ऊपर भेजा।" उन्होंने आगे कहा कि स्थिति अनुचित लगती है और उन्होंने कहा कि उनका इरादा कभी भी इसमें शामिल किसी की इमेज को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।
???? Taniyaa Chatterjee Back with a massive claim on Yuzi Chahal:
Yuzvendra Chahal has sent me a defamation notice via email. I have hired a lawyer, and they advised me not to disclose the amount involved in the case. I haven’t done anything wrong. He messaged me cute, yet people… pic.twitter.com/3tU9RrtKK1
कैसे शुरू हुआ विवाद? पूरी घटना तब शुरू हुई जब तानिया चटर्जी ने एक पब्लिक अपीयरेंस के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें युजवेंद्र चहल की ओर से इंस्टाग्राम पर मैसेज मिला था जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 'क्यूट' कहा। यह बयान सामने आते ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामला लाइमलाइट में आ गया।
बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि चहल की PR टीम की ओर से उन्हें ये वीडियो डिलीट करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि टीम ने उनसे संपर्क किया और इसे हटाने को बोला।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग चहल का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ तनिया चटर्जी के पक्ष में भी खड़े हैं। मीम्स, कमेंट्स और अलग-अलग राय के साथ यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही चहल की निजी जिंदगी से जुड़ी पुरानी चर्चाएं भी फिर से सामने आने लगी हैं।
कौन हैं तानिया चटर्जी? तानिया चटर्जी कोलकाता की एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वह खास तौर पर वेब सीरीज 'गंदी बात' सहित अन्य डिजिटल कंटेंट के जरिए पहचान बना चुकी हैं।