Responsive Scrollable Menu

SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स का हैदराबाद से मुकाबला, क्या धोनी की मौजूदगी में पूरी होगी जीत की हैट्रिक?

SRH vs CSK: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम होने जा रहा। दोनों टीमों के पास फिलहाल 4-4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण सनराइजर्स हैदराबाद बेहतर स्थिति में है। अगर हैदराबाद जीतता है तो वह चौथे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पास लगातार तीसरी जीत के साथ सीधे टॉप-4 में पहुंचने का मौका होगा।

हालांकि CSK के लिए राह थोड़ी मुश्किल हो गई। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। इससे टीम को अपनी गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर फिर से सोचने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में मुकेश चौधरी को मौका मिल सकता है जबकि अनुभव के आधार पर मैट हेनरी भी विकल्प हो सकते।

चेन्नई लय में लौटती दिख रही
गेंदबाजी में CSK के लिए एक राहत की खबर नूर अहमद की फॉर्म है, जो धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं। वहीं युवा तेज गेंदबाज अंशुल कांबोज ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि इस बार उन्हें सिर्फ पावरप्ले तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि डेथ ओवर्स में भी उनका इस्तेमाल बढ़ा है, जो उनके विकास को दिखाता है।

संजू सैमसन फॉर्म में लौट चुके
बैटिंग में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर हुआ है। संजू सैमसन फॉर्म में लौट चुके हैं जबकि आयुष म्हात्रे और सरफराज खान ने अहम योगदान दिया। हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। 4 पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 28 रहा है और उनका स्ट्राइक रेट भी 105 के आसपास है। ऐसे में उन्हें नंबर-3 पर भेजने की चर्चा तेज हो रही।

एमएस धोनी भी 3 हफ्ते की चोट से उबरकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह अभी तय नहीं। उनका रोल क्या होगा, यह भी देखने वाली बात होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद को युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
दूसरी ओर हैदराबाद की टीम युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रही है। गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी जरूर है, लेकिन प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे खिलाड़ियों ने डेब्यू में प्रभावित किया है। हर्ष दुबे और शिवांग कुमार भी टीम का हिस्सा हैं और इस युवा अटैक में ऊर्जा दिख रही है। कप्तान ईशान किशन इस सीजन टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभाई है।

टीम न्यूज की बात करें तो श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं डेविड पेन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस 25 अप्रैल के बाद टीम से जुड़ सकते हैं, जिससे SRH की गेंदबाजी और मजबूत होगी।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच रिपोर्ट के अनुसार यह वही विकेट है जिस पर SRH ने हाल ही में 216 रन बनाए थे। हालांकि गर्मी के कारण इस बार पिच का व्यवहार थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे टीमों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां खिलाड़ियों की फॉर्म, टीम कॉम्बिनेशन और मैच की परिस्थितियां नतीजा तय करेंगी।

Continue reading on the app

RCB vs DC: आरसीबी की घर में दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर, मिडिल ओवर्स में जिसने जीती बाजी वही बनेगा सिकंदर

RCB vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 में जहां पावरप्ले और डेथ ओवर्स हमेशा चर्चा में रहते हैं, वहीं इस सीजन मिडिल ओवर्स ने भी नया रंग दिखाया। इसकी सबसे बड़ी वजह बने हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से इस फेज को मैच का निर्णायक हिस्सा बना दिया।

इस सीजन ओवर 6 से 16 के बीच बल्लेबाजों का औसत स्ट्राइक रेट करीब 151.39 है लेकिन पाटीदार 223.86 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे। यह आंकड़ा उन्हें बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे खड़ा करता है। उन्होंने मिडिल ओवर्स में अकेले 18 छक्के जड़े हैं, जबकि उनके टीममेट्स मिलकर 17 छक्के ही लगा पाए हैं।

रजत पाटीदार मिडिल ओवर के गेमचेंजर
अब मुकाबला और दिलचस्प तब हो जाता है जब पाटीदार का सामना दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर्स अक्षर पटेल और कुलदीप यादव से होगा। दोनों खिलाड़ी हाल ही में विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं और मिडिल ओवर्स में अपनी कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

आरसीबी के प्लेइंग-11 में बदलाव की गुंजाइश कम
टीम न्यूज की बात करें तो RCB अपनी पिछली जीत के बाद लगभग उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 29 गेंद बाकी रहते हराया था, जिससे उनका आत्मविश्वास ऊंचा है।

दिल्ली के लिए नंबर-3 की पहेली उलझी
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के सामने कुछ चयन को लेकर दुविधा है। नंबर 3 पर नितीश राणा और आशुतोष शर्मा में से किसे मौका दिया जाए, इस पर फैसला होना बाकी है। इसके अलावा गेंदबाजी में आकिब नबी और विप्रज निगम के बीच भी चयन की चुनौती है।

केएल राहुल पर रहेंगी नजरें
इस मैच में केएल राहुल पर भी नजरें रहेंगी। पिछले साल उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 93 नाबाद रन बनाकर मैच जिताया था। उनका इस टीम के खिलाफ औसत 71.1 और स्ट्राइक रेट 144 है। हालांकि, हाल के आंकड़े बताते हैं कि वह लेग स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। आईपीएल 2025 के बाद से वह नौ पारियों में दो बार लेग स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 101 रहा है।

विराट कोहली 300 छक्के पूरे कर सकते
बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को इस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 27 गेंदें खेली हैं, लेकिन टीम के लिए वह फिनिशर की अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट सकता है। विराट कोहली आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) के नाम है।

पिच की बात करें तो बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आमतौर पर हाई स्कोरिंग माना जाता है। हालांकि पिछले मैच में पिच धीमी और सूखी थी, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी हुई। ऐसे में इस बार भी गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला मिडिल ओवर्स की जंग और बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, जो इसे और रोमांचक बना देता है।

दोनों टीमों की संभावित-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (संभावित-12): 1 फिल साल्ट, 2 विराट कोहली, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 जितेश शर्मा (विकेट कीपर), 6 टिम डेविड, 7 रोमारियो शेफर्ड, 8 क्रुणाल पांड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 जोश हेज़लवुड, 11 रसिख सलाम, 12 सुयश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स (संभावित): 1 पथुम निसांका, 2 केएल राहुल (विकेट कीपर), 3 नीतीश राणा/आशुतोष शर्मा, 4 समीर रिजवी, 5 अक्षर पटेल, 6 डेविड मिलर, 7 ट्रिस्टन स्टब्स, 8 विप्रज निगम/औकिब नबी, 9 लुंगी एनगिडी, 10 कुलदीप यादव, 11 टी नटराजन, 12 मुकेश कुमार। 

Continue reading on the app

  Sports

एक महीने पहले लिया संन्यास, अब बन गया हेड कोच, पाकिस्तान ने किया बड़ा ऐलान

Pakistan Test Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है. टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पाकिस्तान की टेस्ट टीम को नए हेड कोच के साथ बैटिंग और बोलिंग कोच भी मिल गए हैं. Sat, 18 Apr 2026 11:01:37 +0530

  Videos
See all

UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट और BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी | CM Yogi |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:09+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00

Bihar Breaking News: सीएम बनते ही शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान | Liquor Ban in Bihar |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:30:36+00:00

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers