Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में लोकेश सत्यनाथन ने लॉन्ग जंप में गोल्ड जीता;:8.21 मीटर जंप किया; नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन) डिवीजन-I खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय

भारतीय लॉन्ग जंपर लोकेश सत्यनाथन ने अमेरिका के अर्कांसस में आयोजित NCAA (नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन) डिवीजन-I चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। लोकेश ने 8.21 मीटर की छलांग लगाकर न केवल अपना पिछला इंडोर नेशनल रिकॉर्ड (8.01 मीटर) तोड़ा, बल्कि वे यह खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। K.G.F के डायलॉग से मिलती है प्रेरणा टेक्सास के टार्लेटन स्टेट यूनिवर्सिटी में हेल्थ साइंस की पढ़ाई कर रहे लोकेश अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद को देतहैं। वे फिल्म 'K.G.F: चैप्टर 2' के उस दृश्य को याद करते हैं जिसमें नायक अपनी मां से कहता है,यही तुम्हारा सपना था और अब मैं इसे जीतकर दिखाऊंगा।’ लोकेश के मुताबिक, अपनी मां के त्याग और उनके शब्दों को याद करने पर आज भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हादसे में चेहरे पर आई थीं गंभीर चोटें, फिर भी नहीं हारी हिम्मत लोकेश की यह कामयाबी आसान नहीं थी। साल 2022 में अमेरिका जाने से पहले बेंगलुरु में उनका एक भयानक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। चोटों, दर्द और करियर में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने अपने पिता की ताकत और मां के विश्वास के दम पर मैदान पर वापसी की। ऑल टाइम लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे इस शानदार जीत के साथ लोकेश सत्यनाथन अब भारत के ऑल टाइम लॉन्ग जंपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब केवल जेस्विन एल्ड्रिन और मुरली श्रीशंकर जैसे स्थापित नाम ही हैं। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज बेंगलुरु और दिल्ली की भिड़ंत:RCB की नजर घर में लगातार चौथी जीत पर; खराब फॉर्म से जूझ रही है कैपिटल्स IPL 2026 में शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। RCB की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज करे। पूरी खबर IPL में आज दूसरा मैच हैदराबाद vs चेन्नई:SRH ने पिछले मैच में राजस्थान को हराया, CSK ने भी पिछले दोनों मैच जीते IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर कैमरन ग्रीन के छक्के पर कार से टकराई गेंद:सुंदर ने कैच, बटलर ने स्टंपिंग छोड़ी, चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया; टॉप मोमेंट्स IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैमरन ग्रीन के छक्के पर गेंद कार से टकरा गई। वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ा, वहीं जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 19वें सीजन में अपना पहला विकेट लिया। पूरी खबर

Continue reading on the app

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में बड़ा बदलाव: शुकदेव मुनि द्वार होगा चौड़ा, जूना महल तोड़ा गया

सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। हर बार लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिससे भीड़ और व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

इस बार प्रशासन पहले से ही सतर्क है और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खास कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंदिर के प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू किया गया है।

ओंकारेश्वर मंदिर में क्यों बदली जा रही दर्शन व्यवस्था?

ओंकारेश्वर मंदिर में सिंहस्थ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखना प्रशासन के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। पहले कई बार संकरी जगहों के कारण श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की और लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब मंदिर परिसर में बदलाव किए जा रहे हैं। इस बार लक्ष्य साफ है, भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं को आसान और सुरक्षित दर्शन कराना।

शुकदेव मुनि द्वार को तोड़कर किया जा रहा चौड़ा

सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत मंदिर के शुकदेव मुनि द्वार को तोड़कर उसे चौड़ा किया जा रहा है। यह द्वार मंदिर के प्रवेश और निकास के लिए महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है। पहले यह रास्ता काफी संकरा था, जिससे एक साथ ज्यादा श्रद्धालु नहीं निकल पाते थे। अब इसे चौड़ा करने से श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा।

श्रद्धालुओं को मिलेगा सुगम और सुरक्षित दर्शन का अनुभव

ओंकारेश्वर मंदिर में हो रहे इस बदलाव का सीधा फायदा श्रद्धालुओं को मिलेगा। चौड़ा रास्ता बनने के बाद दर्शन के दौरान किसी तरह की अफरा-तफरी या धक्का-मुक्की की स्थिति कम होगी। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी आराम से दर्शन कर सकेंगे। यह कदम सिर्फ सुविधा ही नहीं, बल्कि सुरक्षा को भी ध्यान में रखकर उठाया गया है।

 

Continue reading on the app

  Sports

Controversy: चहल ने तानिया चटर्जी पर ठोका मानहानि का केस! एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे ही बदनाम कर रहे हैं'; Video Viral

Yuzvendra Chahal Controversy: हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही है। एक वायरल वीडियो के बाद मामला इतना बढ़ गया कि अब यह कानूनी मोड़ ले चुका है। तानिया ने चहल पर इंस्टाग्राम मैसेज करने का दावा किया था जिसपर अब क्रिकेटर ने एक्ट्रेस पर मानहानि का केस कर दिया है।

अब सामने आए नए वीडियो में एक्ट्रेस दावा कर रही हैं कि चहल ने उनपर कानूनी नोटस भेजा है। वीडियो में उन्होंने कहा- "इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा आइडिया नहीं था और मुझे ही ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं यार मैं ही बदनाम हो रही हूं उनका तो ठीक है कुछ हो ही नहीं रहा मानहानि का मामला उन्हें मेरे ऊपर भेजा।" उन्होंने आगे कहा कि स्थिति अनुचित लगती है और उन्होंने कहा कि उनका इरादा कभी भी इसमें शामिल किसी की इमेज को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। 

कैसे शुरू हुआ विवाद?
पूरी घटना तब शुरू हुई जब तानिया चटर्जी ने एक पब्लिक अपीयरेंस के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें युजवेंद्र चहल की ओर से इंस्टाग्राम पर मैसेज मिला था जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 'क्यूट' कहा। यह बयान सामने आते ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामला लाइमलाइट में आ गया।

बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि चहल की PR टीम की ओर से उन्हें ये वीडियो डिलीट करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि टीम ने उनसे संपर्क किया और इसे हटाने को बोला।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग चहल का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ तनिया चटर्जी के पक्ष में भी खड़े हैं। मीम्स, कमेंट्स और अलग-अलग राय के साथ यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही चहल की निजी जिंदगी से जुड़ी पुरानी चर्चाएं भी फिर से सामने आने लगी हैं।

कौन हैं तानिया चटर्जी?
तानिया चटर्जी कोलकाता की एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वह खास तौर पर वेब सीरीज 'गंदी बात' सहित अन्य डिजिटल कंटेंट के जरिए पहचान बना चुकी हैं।

Sat, 18 Apr 2026 12:33:16 +0530

  Videos
See all

UP News: चलती ट्रेन में किन्नरों और यात्रियों में झगड़ा..वीडियो वायरल | Saharanpur | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T07:13:06+00:00

Punjab News: पंजाब में 121 सड़कों का नवीनीकरण, शिक्षा स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव | Attari | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T07:14:12+00:00

Women's Reservation Bill: कल प्रेस कांफ्रेंस, आज बैठक... सीएम योगी कुछ बड़ा करने वाले हैं! | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T07:16:57+00:00

Women Reservation Bill : गिर गया महिला आरक्षण बिल ! | Nari Shakti Vandan Adhiniyam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T07:14:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers