Responsive Scrollable Menu

IPL के एक सीजन में किस कप्तान ने हारे हैं सबसे ज्यादा मैच? लिस्ट में दिग्गजों के नाम शामिल

IPL Record: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. अभी 25 मैच खेले गए हैं और कुछ टीमों के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस लगभग खत्म हो गए हैं. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें एक भी जीत दर्ज नहीं की है. उनके खाते में एक अंक है, क्योंकि पंजाब किंग्स के साथ खेला गया मैच वॉशआउट हो गया था. ऐसे में हर तरफ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की आलोचना हो रही है और सोशल मीडिया पर उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे नाकाम कप्तान तक कहा जा रहा है. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान कौन से हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम उन कप्तानों के बारे में जानेंगे...

सौरव गांगुली और जॉर्ज बेली के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2015 में जॉर्ज बेली ने पंजाब किंग्स ( जो तब किंग्स इलेवन पंजाब) की कप्तानी की थी. तब उनकी कप्तानी में पंजाब ने 14 मैच खेले थे, जिसमें उनकी टीम ने सिर्फ 3 मैच जीते थे और 11 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह ये टीम उस सीजन महज 6 अंक हासिल कर पाई और प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर रही.

रोहित शर्मा गौतम गंभीर जैसे कप्तान भी लिस्ट में शामिल

IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में आगे कई चैंपियन दिग्गजों के नाम शामिल हैं. जी हां, मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा, गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी जिताने वाले हार्दिक पांड्या, कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 ट्रॉफी जिताने वाले गौतम गंभीर का नाम शामिल है.

जी हां, रोहित की कप्तानी में आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और टीम प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. वहीं, जब हार्दिक पांड्या पहली बार MI के कैप्टन बने, तो भी ऐसा ही हुआ. हार्दिक की कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में 14 मैच खेले, जिसमें 10 मैचों में हार का सामना किया.

गौतम गंभीर ने 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन तो बनाया, लेकिन इस बीच IPL 2013 में उनकी कप्तानी में केकेआर ने 10 मैच हारे थे. इनके अलावा लिस्ट में केविन पीटर, राहुल द्रविड़, महेला जयवर्धने के नाम भी शामिल हैं.

यहां देखें लिस्ट

रैंक खिलाड़ी टीम सीजन हार
???? George Bailey PBKS 2015 11
???? Sourav Ganguly PWI 2012 11
???? Kevin Pietersen DC 2014 10
???? Rahul Dravid RCB 2008 10
???? Mahela Jayawardene DC 2013 10
???? Rohit Sharma MI 2022 10
???? Hardik Pandya MI 2024 10
???? Gautam Gambhir KKR 2013 10

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किसके सिर सजी है ऑरेन्ज कैप

 

 

Continue reading on the app

गंदी बात फेम एक्ट्रेस के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने भेजा लीगल नोटिस, मानहानि का लगाया आरोप

Yuzvendra Chahal Legal Notice to Tanya Chatterjee: एक्ट्रेस तानिया चटर्जी (Taniya Chatterjee) और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvender Chahal) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. एक रिप्लाई से शुरू हुआ ये मामला अब लीगल नोटिस तक पहुंच गया है. गंदी बात वेब सीरीज से पहचान पाई तानिया के खिलाफ युवजेंद्र चहल ने लीगल नोटिस (Yuzvendra Chahal Legal Notice) भेजा है और मानहानि का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में तानिया ने खुद बताया कि उन्हें इस बात का कोई आइडिया नहीं था कि वह वीडियो इतना वायरल हो जाएगा. उस वीडियो की वजह से लोग उन्हें ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. तानिया ने कहा कि उन्होंने उनके बारे में कुछ गलत नहीं बोला. यह केस तब बनता जब कोई किसी के बारे में गंदा बोलता है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

'उल्टा मैं ही बदनाम हो रही हूं'

तानिया चटर्जी ने एक वीडियो में दावा किया है कि युजवेंद्र चहल ने ईमेल के जरिए उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और मानहानि का आरोप लगया है. 'एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया, युजवेंद्र चहल का जो पिछला वाला वीडियो वायरल हुआ था वो वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा. इसका मुझे कोई आइडिया नहीं था. उस वीडियो की वजस से लोग मुझे ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं, उल्टा मैं ही बदनाम हो रही हूं. उनका ठीक है उनके खिलाफ तो कोई बोल ही नहीं रहा है. सब लोग मेरे ही खिलाफ बोल रहे हैं. उन्होंने उल्टा मेरे खिलाफ डिफेमेशन का केस फाइल कर दिया. उन्होंने मुझे मैसेज कर क्यूट बोला और ट्रोल में हो रही हूं. लोग मुझे गंदा बोल रहे हैं.'

लीगल नोटिस का कोई तुक नहीं

एक्ट्रेस से जब पूछा गया है कि आपको कितने रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है. इस उन्होंने बताया, ' उनके वकील ने इस बारे में बताने के लिए मना किया है वो इस केस को खुद हैंडल करेंगे. उन्होंने मुझे जो नोटिस भेजा है उसका कोई तुक नहीं बनता है क्योंकि मैंने उनके बारे में कुछ गलत नहीं बोला. यह  केस तब बनता जब कोई किसी के बारे में गंदा बोलता है. वो तो इंडियन क्रिकेटर हैं, उनके लिए मैं गर्व फील करती हूं. उनके लिए अभी मेरे लिए इज्जत है और पूरी मेरी लाइफ रहेगी. न मैंने उनकी इमेज खराब की और न ही उनका चरित्र हनन किया तो मानहानि का केस बनता ही नहीं है. उन्होंने सिर्फ मुझे क्यूट बोला था. मैंने इस बात को आईपीएल की बातचीत के दौरान बताया था.'

तानिया ने बताया कि युजवेंद्र ने उन्हें साल 2023 में मैसेज कर क्यूट बोला था. उन्होंने अंत में कहा, 'बस मैं इतना ही बोलना चाहुंगी कि मैंने उन्हें डिफेम नहीं किया है. उनके बारे में हमेशा अच्छा ही बोलती हूं. उनके लिए हमेशा मेरे लिए इज्जत रहेगी. उन्होंने मुझे क्यूट बोला. मैं खुश हूं और मैंने मासूमियत में उस बारे में शेयर किया था.'

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Collection Day 30: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में बस इतनी दूर

क्या है पूरा विवाद जानिए

दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत ही तानिया चटर्जी के पुराने वीडियो से हुई थी. उन्होंने कुछ दिन पहले पैपराजी से बात करते हुए कहा कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने उनके इंस्टाग्राम पर उनके फोटो पर कमेंट्स कर क्यूट बोला था. इस वीडियो में उन्होंने वह चैट भी दिखाई थी. जिसमें कथित तौर पर युजवेंद्र चहल ने उनकी एक फोटो पर ‘क्यूट’ लिखा था. तानिया ने बताया था, 'उन्होंने उनके मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया. ‘क्यूट’ बोलना बहुत नॉर्मल बात है, उन्हें बहुत लोग ऐसा कहते हैं.' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग युजवेंद्र चहल को ट्रोल करने लगे कि वो एक्ट्रेस के डीएम में जाकर मैसेज करते हैं, उन्हें अपने पेशे की इज्जत करनी चाहिए इस तरह ऑनलाइन किसी को भी इस तरह के मैसज करना ठीक नहीं  है. 

युजवेंद्र चहल की टीम ने मैसेज डिलीट करने का बनाया था दवाब

इस वीडियो के बाद तानिया ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि युजवेंद्र चहल की टीम ने उन पर मैसेज डिलीट करने का दवाब बनाया. वीडियो में उन्होंने कहा, 'ये तो सच है और उन्होंने कुछ शर्मनाक नहीं कहा ना? ये तो लड़के का लड़की को कॉम्प्लिमेंट है, इसमें इतना हंगामा क्यों?' तानिया ने आगे कहा कि अगर डायरेक्ट बात करनी है तो कर सकते हैं, ऐसा नहीं है कि हमने व्हाट्सएप नंबर एक्सचेंज किए हों.

तानिया के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया ये विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया. ताजा मामले में तानिया ने दावा किया है कि युजवेंद्र चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया है. हालांकि, इस पूरे विवाद में युजवेंद्र चहल की ओर से आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बहरहाल अब देखना होगा कि क्या होता है, युवजेंद्र चहल नोटिस वापस लेंगे या कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'गंदी बात' एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं युजवेंद्र चहल, तानिया चटर्जी ने सरेआम दिखाया सबूत

Continue reading on the app

  Sports

हां मैं लेस्बियन हूं...दुनिया की वो क्रिकेटर, जिसने सरेआम किया था कबूल, मैदान पर धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

Sarah Taylor lesbian identity revelation: सारा टेलर ने न केवल मैदान पर धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी उतनी ही बेबाक रहीं. साल 2023 में सारा ने लेस्बियन के रूप में अपनी पहचान को सार्वजनिक किया और अपनी पार्टनर की प्रेग्नेंसी पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था. मेंटल हेल्थ से जंग और निडर फैसलों के बीच सारा की कहानी खेल और साहस का एक अनोखा संगम पेश करती है. Sat, 18 Apr 2026 16:09:38 +0530

  Videos
See all

Nishikant Dubey On Jawaharlal Nehru : 'नेहरू ने तिब्बत चीन को दान दे दिया' #nishikantdubey #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:12:49+00:00

Gorakhpur Zoo: भीषण गर्मी में बेहाल हुए खूंखार जानवर! देखिए कैसे रखे जा रहे हैं कूलर और शावर! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:15:03+00:00

TCS Scandal: नासिक और अमरावती कांड पर CM की हाई-लेवल मीटिंग | Nashik Police | CM Devendra Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:10:45+00:00

Kangana Ranaut Viral: 'आप अपने दिल पर हाथ रखकर कहिए..' #shorts #ytshorts #kanganaranaut #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:11:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers