गंदी बात फेम एक्ट्रेस के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने भेजा लीगल नोटिस, मानहानि का लगाया आरोप
Yuzvendra Chahal Legal Notice to Tanya Chatterjee: एक्ट्रेस तानिया चटर्जी (Taniya Chatterjee) और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvender Chahal) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. एक रिप्लाई से शुरू हुआ ये मामला अब लीगल नोटिस तक पहुंच गया है. गंदी बात वेब सीरीज से पहचान पाई तानिया के खिलाफ युवजेंद्र चहल ने लीगल नोटिस (Yuzvendra Chahal Legal Notice) भेजा है और मानहानि का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में तानिया ने खुद बताया कि उन्हें इस बात का कोई आइडिया नहीं था कि वह वीडियो इतना वायरल हो जाएगा. उस वीडियो की वजह से लोग उन्हें ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. तानिया ने कहा कि उन्होंने उनके बारे में कुछ गलत नहीं बोला. यह केस तब बनता जब कोई किसी के बारे में गंदा बोलता है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
'उल्टा मैं ही बदनाम हो रही हूं'
तानिया चटर्जी ने एक वीडियो में दावा किया है कि युजवेंद्र चहल ने ईमेल के जरिए उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और मानहानि का आरोप लगया है. 'एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया, युजवेंद्र चहल का जो पिछला वाला वीडियो वायरल हुआ था वो वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा. इसका मुझे कोई आइडिया नहीं था. उस वीडियो की वजस से लोग मुझे ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं, उल्टा मैं ही बदनाम हो रही हूं. उनका ठीक है उनके खिलाफ तो कोई बोल ही नहीं रहा है. सब लोग मेरे ही खिलाफ बोल रहे हैं. उन्होंने उल्टा मेरे खिलाफ डिफेमेशन का केस फाइल कर दिया. उन्होंने मुझे मैसेज कर क्यूट बोला और ट्रोल में हो रही हूं. लोग मुझे गंदा बोल रहे हैं.'
लीगल नोटिस का कोई तुक नहीं
एक्ट्रेस से जब पूछा गया है कि आपको कितने रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है. इस उन्होंने बताया, ' उनके वकील ने इस बारे में बताने के लिए मना किया है वो इस केस को खुद हैंडल करेंगे. उन्होंने मुझे जो नोटिस भेजा है उसका कोई तुक नहीं बनता है क्योंकि मैंने उनके बारे में कुछ गलत नहीं बोला. यह केस तब बनता जब कोई किसी के बारे में गंदा बोलता है. वो तो इंडियन क्रिकेटर हैं, उनके लिए मैं गर्व फील करती हूं. उनके लिए अभी मेरे लिए इज्जत है और पूरी मेरी लाइफ रहेगी. न मैंने उनकी इमेज खराब की और न ही उनका चरित्र हनन किया तो मानहानि का केस बनता ही नहीं है. उन्होंने सिर्फ मुझे क्यूट बोला था. मैंने इस बात को आईपीएल की बातचीत के दौरान बताया था.'
तानिया ने बताया कि युजवेंद्र ने उन्हें साल 2023 में मैसेज कर क्यूट बोला था. उन्होंने अंत में कहा, 'बस मैं इतना ही बोलना चाहुंगी कि मैंने उन्हें डिफेम नहीं किया है. उनके बारे में हमेशा अच्छा ही बोलती हूं. उनके लिए हमेशा मेरे लिए इज्जत रहेगी. उन्होंने मुझे क्यूट बोला. मैं खुश हूं और मैंने मासूमियत में उस बारे में शेयर किया था.'
???? Taniyaa Chatterjee Back with a massive claim on Yuzi Chahal:
— TEJASH (@Tejashyyyyy) April 17, 2026
Yuzvendra Chahal has sent me a defamation notice via email. I have hired a lawyer, and they advised me not to disclose the amount involved in the case. I haven’t done anything wrong. He messaged me cute, yet people… pic.twitter.com/3tU9RrtKK1
क्या है पूरा विवाद जानिए
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत ही तानिया चटर्जी के पुराने वीडियो से हुई थी. उन्होंने कुछ दिन पहले पैपराजी से बात करते हुए कहा कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने उनके इंस्टाग्राम पर उनके फोटो पर कमेंट्स कर क्यूट बोला था. इस वीडियो में उन्होंने वह चैट भी दिखाई थी. जिसमें कथित तौर पर युजवेंद्र चहल ने उनकी एक फोटो पर ‘क्यूट’ लिखा था. तानिया ने बताया था, 'उन्होंने उनके मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया. ‘क्यूट’ बोलना बहुत नॉर्मल बात है, उन्हें बहुत लोग ऐसा कहते हैं.' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग युजवेंद्र चहल को ट्रोल करने लगे कि वो एक्ट्रेस के डीएम में जाकर मैसेज करते हैं, उन्हें अपने पेशे की इज्जत करनी चाहिए इस तरह ऑनलाइन किसी को भी इस तरह के मैसज करना ठीक नहीं है.
युजवेंद्र चहल की टीम ने मैसेज डिलीट करने का बनाया था दवाब
इस वीडियो के बाद तानिया ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि युजवेंद्र चहल की टीम ने उन पर मैसेज डिलीट करने का दवाब बनाया. वीडियो में उन्होंने कहा, 'ये तो सच है और उन्होंने कुछ शर्मनाक नहीं कहा ना? ये तो लड़के का लड़की को कॉम्प्लिमेंट है, इसमें इतना हंगामा क्यों?' तानिया ने आगे कहा कि अगर डायरेक्ट बात करनी है तो कर सकते हैं, ऐसा नहीं है कि हमने व्हाट्सएप नंबर एक्सचेंज किए हों.
तानिया के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया ये विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया. ताजा मामले में तानिया ने दावा किया है कि युजवेंद्र चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया है. हालांकि, इस पूरे विवाद में युजवेंद्र चहल की ओर से आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बहरहाल अब देखना होगा कि क्या होता है, युवजेंद्र चहल नोटिस वापस लेंगे या कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाते हैं.
ये भी पढ़ें: 'गंदी बात' एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं युजवेंद्र चहल, तानिया चटर्जी ने सरेआम दिखाया सबूत
Mango Peel Reuse Tips: आप भी आम के छिलकों को कूड़ा समझ कर फेंक तो नहीं देते? फेंकने के बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल
Mango Peel Reuse Tips: अक्सर देखा होगा ज्यादातर फलों को खाने के बाद इनके छिलकों को फेंक दिया जाता है. इनमें से एक गर्मी का सबसे फेवरेट फ्रूट आम भी शामिल है जिसके छिलकों को फेंकना आम है. लेकिन क्या आप जानते हैं इन्हें कई तरीकों से यूज किया जा सकता है. आम की तरह इसके छिलकों में भी कई गुण पाए जाते हैं. आप इनकी खाद बनाने से लेकर स्किन केयर में इस्तेमाल कर सकते हैं.
आम के छिलकों को कई क्रिएटिव और टेस्टी तरीकों से रोज के कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इनके गुणों की बात करें तो इनमें मिनरल्स, फाइबर और पॉलीफोनेला जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं. ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में आम के छिलकों का ऐसा इस्तेमाल बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप इन्हें फेंकने से पहले जरूर सोचेंगे. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में.
आम के छिलकों का कैसे करें इस्तेमाल?
त्वचा के लिए नेचुरल स्क्रब
आम के छिलकों का उपयोग आप स्किन केयर में कर सकते हैं. छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें. इसमें थोड़ा सा दही या गुलाब जल मिलाएं. अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. यह डेड स्किन हटाने में मदद करता है. त्वचा को मुलायम बनाता है. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो भी बढ़ता है.
पाचन के लिए फायदेमंद
आम के छिलकों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इन्हें अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. आप इन्हें सुखाकर पाउडर बना सकते हैं. इस पाउडर को थोड़ी मात्रा में पानी के साथ लिया जा सकता है. यह पाचन तंत्र को कंट्रोल करने में मदद करता है. कब्ज की समस्या में भी राहत दिलाने में मदद करता है.
खाद के रूप में करें इस्तेमाल
अगर आप आम के छिलकों को फेंक देते हैं तो इसे फेंकने के बजाय आप इसका इस्तेमाल कीटनाशक खाद के रूप में कर सकते हैं. इनमें मैंगिफेरिन और बेंजोफेनोने जैसे तत्व पाए जाते हैं. चाय बनाने के बाद खराब चाय बनाने के बाद खराब चाय पत्ती के साथ आम के छिलकों का पेस्ट मिला लें. अब इसे पानी में मिलाकर रख लें. कुछ दिन बाद इस तैयार खाद को पौधों की मिट्टी में डालें. ये खाद आपके गार्डन को कीड़ों से बचाने में कारगर साबित होगी.
दांतों की सफाई में उपयोगी
यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आम के छिलके दांतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम के छिलकों को सुखाकर पीस लें. इसका पाउडर हल्के रूप में इस्तेमाल करें. यह दांतों की सफाई में मदद करता है और बदबू को कम करता है.
घर की सफाई में करें इस्तेमाल
आम के छिलकों का इस्तेमाल आप किचन की सफाई में भी कर सकते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व चिकनाई हटाने में मदद करते हैं. बर्तन या स्लैब पर हल्के से रगड़ने से सफाई आसान हो जाती है. यह केमिकल-फ्री सफाई का एक अच्छा विकल्प है.
बालों के लिए फायदेमंद
बालों की देखभाल में भी आम के छिलके उपयोगी हो सकते हैं. छिलकों को उबालकर उसका पानी ठंडा कर लें. इस पानी से बाल धोएं. यह बालों को मुलायम बनाता है और स्कैल्प को पोषण देता है.
इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा ऑर्गेनिक या अच्छी तरह धोए गए आम के छिलकों का ही उपयोग करें.
अधिक मात्रा में सेवन न करें.
किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इस्तेमाल न करें.
आम के छिलकों को कचरा समझकर फेंकना सही नहीं है. थोड़ी सी समझदारी से आप इन्हें कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह न केवल आपके पैसे बचाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है. अगली बार जब आप आम खाएं, तो उसके छिलकों को जरूर बचाकर रखें और इन आसान तरीकों को अपनाएं.
यह भी पढ़ें: World Liver Day 2026: घंटों कुर्सी पर बैठना पड़ सकता है भारी, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है फैटी लिवर का खतरा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























