Controversy: चहल ने तानिया चटर्जी पर ठोका मानहानि का केस! एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे ही बदनाम कर रहे हैं'; Video Viral
Yuzvendra Chahal Controversy: हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही है। एक वायरल वीडियो के बाद मामला इतना बढ़ गया कि अब यह कानूनी मोड़ ले चुका है। तानिया ने चहल पर इंस्टाग्राम मैसेज करने का दावा किया था जिसपर अब क्रिकेटर ने एक्ट्रेस पर मानहानि का केस कर दिया है।
अब सामने आए नए वीडियो में एक्ट्रेस दावा कर रही हैं कि चहल ने उनपर कानूनी नोटस भेजा है। वीडियो में उन्होंने कहा- "इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा आइडिया नहीं था और मुझे ही ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं यार मैं ही बदनाम हो रही हूं उनका तो ठीक है कुछ हो ही नहीं रहा मानहानि का मामला उन्हें मेरे ऊपर भेजा।" उन्होंने आगे कहा कि स्थिति अनुचित लगती है और उन्होंने कहा कि उनका इरादा कभी भी इसमें शामिल किसी की इमेज को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।
???? Taniyaa Chatterjee Back with a massive claim on Yuzi Chahal:
— TEJASH (@Tejashyyyyy) April 17, 2026
Yuzvendra Chahal has sent me a defamation notice via email. I have hired a lawyer, and they advised me not to disclose the amount involved in the case. I haven’t done anything wrong. He messaged me cute, yet people… pic.twitter.com/3tU9RrtKK1
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पूरी घटना तब शुरू हुई जब तानिया चटर्जी ने एक पब्लिक अपीयरेंस के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें युजवेंद्र चहल की ओर से इंस्टाग्राम पर मैसेज मिला था जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 'क्यूट' कहा। यह बयान सामने आते ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और मामला लाइमलाइट में आ गया।
बाद में एक्ट्रेस ने बताया कि चहल की PR टीम की ओर से उन्हें ये वीडियो डिलीट करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि टीम ने उनसे संपर्क किया और इसे हटाने को बोला।
Dude wtf, Taniya chatterjee exposing yuzvendra chahal.
— Aditya. (@Adityaverce) April 12, 2026
She showing her instagram dm to paps where yuzi replied to her story and said her cute.
If this is real shame on yuzvendra. pic.twitter.com/E4sYyc1uk2
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग चहल का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ तनिया चटर्जी के पक्ष में भी खड़े हैं। मीम्स, कमेंट्स और अलग-अलग राय के साथ यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही चहल की निजी जिंदगी से जुड़ी पुरानी चर्चाएं भी फिर से सामने आने लगी हैं।
कौन हैं तानिया चटर्जी?
तानिया चटर्जी कोलकाता की एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वह खास तौर पर वेब सीरीज 'गंदी बात' सहित अन्य डिजिटल कंटेंट के जरिए पहचान बना चुकी हैं।
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर कैसे बने पंजाब किंग्स के 'सरपंच', निकनेम के पीछे क्या है कहानी खुद बताया
Shreyas Iyer Sarpanch: आईपीएल में खिलाड़ियों के अलग-अलग निकनेम अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का सरपंच नाम काफी पॉपुलर है। अब खुद अय्यर ने इस नाम के पीछे की कहानी बताई और कहा है कि उन्हें यह निकनेम बहुत पसंद है।
जियोस्टार पर बातचीत के दौरान अय्यर ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार पंजाब किंग्स से जुड़े थे, तब उन्हें 'सरपंच' कहे जाने का मतलब समझ नहीं आता था। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मुझे बिल्कुल समझ नहीं आया कि मुझे सरपंच क्यों कहा जा रहा। लेकिन जब मैंने अपने साथियों से पूछा, तो उन्होंने बताया कि सरपंच का मतलब होता है किसी परिवार, समूह या इलाके का मुखिया। इसके बाद मुझे यह नाम समझ में आया और फिर मेरी असली यात्रा शुरू हुई।'
श्रेयस को कैसे मिला सरपंच नाम
उत्तर भारत में 'सरपंच' शब्द का इस्तेमाल गांव या समुदाय के नेता के लिए किया जाता। यही वजह है कि यह नाम अय्यर की कप्तानी और उनके व्यक्तित्व के साथ अच्छी तरह फिट बैठता। पंजाब किंग्स की टीम के भीतर भी यह नाम तेजी से लोकप्रिय हुआ और अब यह सिर्फ मजाक या बातचीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टीम की पहचान का हिस्सा बन गया है।
फ्रेंचाइजी भी क्यों इसका करती इस्तेमाल
फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी 'सरपंच साहब' का टैग लगातार इस्तेमाल हो रहा। इसके अलावा ब्रॉडकास्ट प्रमोशन में भी इसी नाम को आगे बढ़ाया गया। यानी अब यह साफ हो चुका है कि यह निकनेम सिर्फ एक उपनाम नहीं, बल्कि अय्यर की लीडरशिप इमेज का हिस्सा बन चुका।
इस निकनेम से श्रेयस की इमेज मजबूत हुई
अय्यर का कहना है कि यह नाम जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है। सरपंच शब्द में अधिकार, भरोसा और अपनापन तीनों झलकते हैं। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में जहां कप्तान को हर मैच में अपने फैसलों और नेतृत्व के लिए परखा जाता है, वहां इस तरह का नाम उनकी छवि को और मजबूत करता है।
पंजाब किंग्स के प्रदर्शन ने भी इस पहचान को और मजबूत किया है। टीम ने आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय किया था और इस सीजन भी अच्छी शुरुआत की है। जब किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन और उसकी छवि एक साथ आगे बढ़ती है, तो उसका निकनेम भी उसकी पहचान बन जाता है। फिलहाल सरपंच निकनेम श्रेयस अय्यर के लिए बिल्कुल यही काम कर रहा। कुल मिलाकर, सरपंच अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि अय्यर की कप्तानी और उनकी पहचान का प्रतीक बन चुका है, जिसे वह खुद भी पूरी तरह अपना चुके हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















