केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन्स में Aadhaar ऐप को अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टॉल करने की योजना फिलहाल रोक दी है. Apple, Samsung और दूसरी कंपनियों ने सुरक्षा, प्राइवेसी और लागत को लेकर चिंता जताई थी. जानिए पूरा मामला.
नई दिल्ली. सैनिक फिल्म का 'कितनी हसरत है हमें' 90 के दशक के उन सदाबहार गानों में से एक है, जिसे सुनते ही आज भी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. साल 1993 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार और अश्विनी भावे की जोड़ी थी. इस गाने को अपनी मखमली आवाज से कुमार सानू और साधना सरगम ने सजाया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और दिल को छू लेने वाली धुन है, जिसे नदीम-श्रवण की जोड़ी ने कंपोज किया था. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो प्यार के इजहार और एक-दूसरे के करीब आने की तड़प को बहुत ही खूबसूरती से बयां करते हैं. फिल्म में यह गाना अक्षय कुमार और अश्विनी भावे पर फिल्माया गया है, जहां उनकी केमिस्ट्री और मासूमियत दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
RCB vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 में जहां पावरप्ले और डेथ ओवर्स हमेशा चर्चा में रहते हैं, वहीं इस सीजन मिडिल ओवर्स ने भी नया रंग दिखाया। इसकी सबसे बड़ी वजह बने हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से इस फेज को मैच का निर्णायक हिस्सा बना दिया।
इस सीजन ओवर 6 से 16 के बीच बल्लेबाजों का औसत स्ट्राइक रेट करीब 151.39 है लेकिन पाटीदार 223.86 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे। यह आंकड़ा उन्हें बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे खड़ा करता है। उन्होंने मिडिल ओवर्स में अकेले 18 छक्के जड़े हैं, जबकि उनके टीममेट्स मिलकर 17 छक्के ही लगा पाए हैं।
रजत पाटीदार मिडिल ओवर के गेमचेंजर अब मुकाबला और दिलचस्प तब हो जाता है जब पाटीदार का सामना दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर्स अक्षर पटेल और कुलदीप यादव से होगा। दोनों खिलाड़ी हाल ही में विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं और मिडिल ओवर्स में अपनी कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
आरसीबी के प्लेइंग-11 में बदलाव की गुंजाइश कम टीम न्यूज की बात करें तो RCB अपनी पिछली जीत के बाद लगभग उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 29 गेंद बाकी रहते हराया था, जिससे उनका आत्मविश्वास ऊंचा है।
दिल्ली के लिए नंबर-3 की पहेली उलझी वहीं दिल्ली कैपिटल्स के सामने कुछ चयन को लेकर दुविधा है। नंबर 3 पर नितीश राणा और आशुतोष शर्मा में से किसे मौका दिया जाए, इस पर फैसला होना बाकी है। इसके अलावा गेंदबाजी में आकिब नबी और विप्रज निगम के बीच भी चयन की चुनौती है।
केएल राहुल पर रहेंगी नजरें इस मैच में केएल राहुल पर भी नजरें रहेंगी। पिछले साल उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 93 नाबाद रन बनाकर मैच जिताया था। उनका इस टीम के खिलाफ औसत 71.1 और स्ट्राइक रेट 144 है। हालांकि, हाल के आंकड़े बताते हैं कि वह लेग स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। आईपीएल 2025 के बाद से वह नौ पारियों में दो बार लेग स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 101 रहा है।
विराट कोहली 300 छक्के पूरे कर सकते बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को इस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 27 गेंदें खेली हैं, लेकिन टीम के लिए वह फिनिशर की अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट सकता है। विराट कोहली आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) के नाम है।
पिच की बात करें तो बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आमतौर पर हाई स्कोरिंग माना जाता है। हालांकि पिछले मैच में पिच धीमी और सूखी थी, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी हुई। ऐसे में इस बार भी गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह मुकाबला मिडिल ओवर्स की जंग और बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, जो इसे और रोमांचक बना देता है।