Responsive Scrollable Menu

Global Tension: सीजफायर के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे बमबारी

वॉशिंगटन/तेहरान। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर तय समय तक कोई स्थायी समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएगा और सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला रहेगा।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने साफ कहा कि बुधवार तक डील नहीं हुई तो हालात बदल सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान पर दबाव बनाने के लिए कड़े कदम जैसे समुद्री नाकेबंदी और बमबारी फिर से शुरू की जा सकती है।

ट्रंप ने कहा, “हो सकता है कि हम सीजफायर को आगे न बढ़ाएं। नाकेबंदी जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो हमें फिर से बम गिराने पड़ेंगे।” उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इधर, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने भी कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखता है, तो ईरान रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले ईरान ने कहा था कि सीजफायर की अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा। लेकिन ताजा बयान के बाद इस अहम समुद्री मार्ग को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

लोकसभा में भले गिर गया बिल, फिर भी 2029 में लागू हो सकता है महिला आरक्षण; जानें कानूनी विकल्प

संसद में परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े दो अन्य बिल अभी भी लंबित हैं। सरकार ने इन्हें वापस नहीं लिया है, जिसका मतलब है कि इस लोकसभा के कार्यकाल के दौरान किसी भी समय इन्हें दोबारा चर्चा के लिए लाया जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

एक महीने पहले लिया संन्यास, अब बन गया हेड कोच, पाकिस्तान ने किया बड़ा ऐलान

Pakistan Test Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है. टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पाकिस्तान की टेस्ट टीम को नए हेड कोच के साथ बैटिंग और बोलिंग कोच भी मिल गए हैं. Sat, 18 Apr 2026 11:01:37 +0530

  Videos
See all

UP Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट और BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी | CM Yogi |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:09+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Strait of Hormuz पर भीषण जंग! | Ceasefire Talks Fail | 18 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:37:50+00:00

Women’s Reservation Bill: 'हमने महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया': Akhilesh Yadav | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:45:03+00:00

Super Fast News LIVE: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Iran US War Ceasefire Talks Fail | Israel | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T02:32:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers