Responsive Scrollable Menu

जोस बटलर ने टी20 में बनाया 'तिहरा शतक' का कीर्तिमान, ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर और दूसरे विकेटकीपर बने

Jos Buttler 300 Catches in T20 Cricket: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में जोस बटलर ने एक अनोखा कीर्तिमान नाम कर लिया. दरअसल, बटलर ने टी20 क्रिकेट में 300 कैच पूरे कर लिए हैं. जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले महज चौथे खिलाड़ी और दूसरे विकेटकीपर हैं.

Continue reading on the app

चीन की ‘जीरो कोविड’ नीति पर बड़ा खुलासा, 25 लाख अतिरिक्त मौतों का दावा: र‍िपोर्ट

रोम, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन में कोविड-19 से मौतों की संख्या का अनुमान 65 साल से ऊपर के लोगों में 14.4 से 25.6 लाख अतिरिक्त मौतों के बीच लगाया गया है। यह आंकड़े स्वतंत्र अध्ययनों से भी मेल खाते हैं और आधिकारिक आंकड़ों से काफी ज्यादा हैं। यह दावा इस हफ्ते आई एक रिपोर्ट में क‍िया गया।

इटली की ऑनलाइन मैगज़ीन बिटर विंटर की एक रिपोर्ट में कहा गया, “तीन साल तक चीन एक ऐसे बड़े स्वास्थ्य संकट में जीता रहा, जिसे उसने खुद ही बनाया था। ‘जीरो कोविड’ नीति के तहत बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, डिजिटल निगरानी, पूरे अपार्टमेंट ब्लॉक्स को क्वारंटीन करना और सख्त लॉकडाउन शामिल थे, जो दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले काफी ज्यादा कड़े थे। इसे अनुशासन और सरकार की ताकत की सफलता के तौर पर दिखाया गया। जब बाकी देशों में संक्रमण की कई लहरें आईं, तब चीन ने सख्त नियमों से वायरस को काफी हद तक रोके रखा। वहां हालात ऐसे थे कि किसी को खांसी भी आती तो पूरा इलाका सील कर दिया जाता था।”

रिपोर्ट में के अनुसार, 2022 के आखिर तक यह योजना कमजोर पड़ने लगी। ओमिक्रॉन वैरिएंट ने इन पाबंदियों को ज्यादा असरदार नहीं माना और सिस्टम में घुस गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, कई महीनों तक चली “अजीब और सख्त पाबंदियों” से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और चीन में ऐसे विरोध प्रदर्शन हुए जो 1989 के बाद नहीं देखे गए थे। लोग लॉकडाउन खत्म करने की मांग कर रहे थे, और कुछ ने तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे तक की मांग कर दी।

कुछ ही दिनों में सरकार ने तेजी से फैसला लिया और सात दिसंबर 2022 को जीरो कोविड नीति खत्म कर दी। शी जिनपिंग ने इसे अपनी व्यक्तिगत जीत के रूप में पेश किया। लेकिन रिपोर्ट कहती है कि इसके बाद हालात जीत जैसे नहीं थे। अचानक संक्रमण तेजी से बढ़ा, जिससे चीन का स्वास्थ्य तंत्र दबाव में आ गया। दवाइयों की दुकानों पर बुखार की दवाएं घंटों में खत्म हो गईं, अस्पताल भर गए और एंटीवायरल दवाइयों की कमी हो गई।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2022 के आखिरी हफ्ते में खास तबके के बीच मौतें सामान्य समय के मुकाबले दस गुना तक बढ़ गईं। एक हफ्ते में मृत्यु दर सामान्य से 1030 प्रत‍िशत तक पहुंच गई, जो अगले हफ्ते 680 प्रत‍िशत रही और फरवरी 2023 तक फिर सामान्य स्तर पर आ गई।

हालांकि यह पूरा संकट करीब पांच हफ्तों में खत्म हो गया, लेकिन इसका असर बड़ा था। 2022 में कुल मौतों में 19 प्रत‍िशत और 2023 में 24 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रिपोर्ट के कहा गया क‍ि असल त्रासदी यह नहीं थी कि चीन ने दोबारा सबकुछ खोल द‍िया। समस्या यह थी कि यह सब बहुत अचानक किया गया और यह उम्मीद की गई कि तीन साल से रोका गया वायरस तब तक इंतजार करेगा जब तक सिस्टम तैयार हो जाए। शी जिनपिंग ने जीत का ऐलान किया, लेकिन असली कहानी शोक संदेशों में दिखी।”

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Smriti Mandhana Record: स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, 4,244 रन ठोक रचा इतिहास

South Africa Women vs India Women, 1st T20I: डरबन के किंग्समीड मैदान पर स्मृति मंधाना का बल्ला भले ही नहीं चला लेकिन इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. Fri, 17 Apr 2026 23:24:24 +0530

  Videos
See all

Keir Starmer 'furious' he wasn't told about Mandelson failed security vetting | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T18:30:20+00:00

Women Reservation Bill: विपक्ष ने रोका महिला आरक्षण बिल? भड़कीं देश की महिलाएं! सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T18:20:00+00:00

Nashik TCS Row: दानिश और उस लड़की के बीच क्या था रिश्ता? मां ने पहली बार कैमरे पर बताया पूरा सच #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T18:30:21+00:00

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर Giriraj Singh क्या बोले ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T18:23:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers