मध्य प्रदेश पुलिस: कांस्टेबल के 679 पदों पर आवेदन शुरू, 19 अप्रैल तक भरें फॉर्म
भोपाल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में शामिल होने के इच्छुक युवकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एमपी पुलिस विभाग की बैंड शाखा ने कांस्टेबल के कुल 679 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए करेक्शन विंडो 24 अप्रैल तक खुला रहेगा।
एमपी पुलिस ने कांस्टेबल के जिन 679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सामान्य के 458, होमगार्ड के 92 और पूर्व सैनिक के 59 पद शामिल हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले सामान्य/एससी/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स का 8वीं पास होना अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट, बैंड/प्रदर्शन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट विरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,500 से 62,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो अनारक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अंतर्राष्ट्रीय जनजाति (केवल मध्य प्रदेश निवासी) के लिए 250 रुपए तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
--आईएएनएस
एएसएच/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IndiGo Air Taxi: ट्रैफिक जाम की टेंशन खत्म, अब हवा में उड़कर पहुंचेंगे ऑफिस; इंडिगो ने Air Taxi में लगाया पैसा
IndiGo Air Taxi: भारत के बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक जाम एक ऐसी कड़वी सच्चाई है जिससे हर कोई रोजाना जूझता है. चाहे दिल्ली की सड़कें हों या बेंगलुरु का ट्रैफिक, ऑफिस पहुंचने या एयरपोर्ट जाने में घंटों बर्बाद होना आम बात है. लेकिन अब इस समस्या का एक हाईटेक समाधान सामने आया है. भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एक भारतीय स्टार्टअप 'सरला एविएशन' में निवेश किया है, जो देश में एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रही है. इस सेवा के शुरू होने से दिल्ली से गुरुग्राम या जेवर से ग्रेटर नोएडा का सफर घंटों के बजाय चंद मिनटों में पूरा हो सकेगा.
ट्रैफिक की समस्या का हवाई समाधान
महानगरों में सफर करना आज के समय में किसी चुनौती से कम नहीं है. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें और ऊपर से बढ़ता प्रदूषण, इन सबने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है. सरला एविएशन इसी समस्या को हल करने के लिए इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी लाने की तैयारी में है. इंडिगो वेंचर्स ने इस स्टार्टअप में करीब 10 करोड़ रुपये का रणनीतिक निवेश किया है. कंपनी का लक्ष्य एक ऐसा नेटवर्क तैयार करना है जो 0 से 300 किलोमीटर के दायरे में लोगों को सुरक्षित और तेजी से उनके गंतव्य तक पहुंचा सके. यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं.
#IndiGo has made a strategic equity investment in Bengaluru-based #SarlaAviation for building India's first nationwide air taxi network. pic.twitter.com/Riq1VHeELh
— News IADN (@NewsIADN) April 16, 2026
प्रमुख शहरों में बदलेगी सफर की तस्वीर
कल्पना कीजिए कि आप दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते हैं और आपको ग्रेटर नोएडा के ऑटो एक्सपो जाना है. कार से जाने पर आपको ट्रैफिक के कारण घंटों लग सकते हैं, लेकिन एयर टैक्सी से आप इसे बहुत कम समय में तय कर लेंगे. इसी तरह बेंगलुरु में एयरपोर्ट से इलेक्ट्रॉनिक सिटी या इंदिरानगर जाने के लिए अब सड़क के लंबे रास्तों पर निर्भर नहीं रहना होगा. मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में भी बीकेसी जैसे बिजनेस हब तक पहुंचना अब आसान हो जाएगा. यह तकनीक न केवल समय बचाएगी बल्कि शहरों के बीच की दूरी को भी मानसिक रूप से कम कर देगी.
मेडिकल इमरजेंसी में मिलेगी बड़ी मदद
एयर टैक्सी सेवा सिर्फ दफ्तर जाने या एयरपोर्ट ट्रांसफर तक सीमित नहीं रहेगी. इसका सबसे बड़ा फायदा मेडिकल इमरजेंसी के दौरान देखने को मिलेगा. अक्सर गंभीर मरीजों को एक शहर से दूसरे शहर के बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया जाता है, जो ट्रैफिक में फंस सकती है. लेकिन एयर टैक्सी के जरिए मरीज को बहुत कम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा. पुणे से मुंबई या दिल्ली के पास के शहरों से बड़े अस्पतालों तक पहुंचने के लिए यह सेवा जीवन रक्षक साबित हो सकती है. मध्यम दूरी की यात्रा के लिए यह एक क्रांतिकारी बदलाव होगा.
क्या है इंडिगो का नजरिया?
हालांकि सरला एविएशन ने इंडिगो के निवेश को लेकर काफी उत्साह दिखाया है, लेकिन इंडिगो ने इस पर संभलकर प्रतिक्रिया दी है. इंडिगो वेंचर्स का कहना है कि यह एक सामान्य निवेश है जो वे विभिन्न स्टार्टअप्स में करते रहते हैं. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे अभी सीधे तौर पर किसी ईवीटीओएल (eVTOL) प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं. फिर भी, एक बड़ी एयरलाइन का इस क्षेत्र में पैसा लगाना यह दर्शाता है कि भविष्य में शहरी विमानन का बाजार काफी बड़ा होने वाला है.
मध्यम दूरी की यात्रा की बड़ी चुनौती
भारत ने पिछले कुछ दशकों में रेलवे, हाईवे और एक्सप्रेसवे का बड़ा जाल बिछाया है. लेकिन आज भी शहरों के अंदर 30 से 50 किलोमीटर की यात्रा या दो नजदीकी शहरों के बीच 100-200 किलोमीटर का सफर तय करना काफी थकाऊ होता है. सरला एविएशन के मुताबिक, देश की इसी समस्या को दूर करने के लिए एयर टैक्सी डिजाइन की गई है. यह दूरी कार के लिए बहुत लंबी और पारंपरिक हवाई जहाज के लिए बहुत कम होती है. ऐसे में एयर टैक्सी इस खाली जगह को भरने का काम करेगी और लाखों भारतीयों के कीमती घंटों को बर्बाद होने से बचाएगी.
यह भी पढ़ें: Air Taxi Services: भारत में जल्द शुरू होगी एयर टैक्सी, शुरू हो गई टेस्टिंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















