Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 Points Table: गुजरात ने एक जीत से लगाई दमदार छलांग, अंक तालिका में इन टीमों को पीछे छोड़ा

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के नतीजे से पॉइंट्स टेबल में न पहले स्थान पर कोई फर्क पड़ा और न ही आखिरी स्थान पर. जो बदलाव हुआ, वो टेबल के बीच के हिस्से में हुआ, जहां GT ने बाकी टीमों से आगे निकल गई.

Continue reading on the app

TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की वापसी, जानिए कब शुरू होगा दूसरा सीजन?

TV9 ग्रुप की इस खास बैडमिंटन चैंपियनशिप का पहला सीजन 2025 में आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के कई बड़े कॉर्पोरेट हाउसेज की टीमों ने हिस्सा लिया था. इस चैंपियनशिप को तब जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब दूसरे सीजन के साथ ये फिर लौट आई है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इसी कड़ी में राजस्थान टीम के प्रबंधक रोमी भिंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार यह मामला 10 अप्रैल को गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया था, जहां राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे। बता दें कि इस दौरान भिंडर टीम डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए, जो नियमों के अनुसार सख्त रूप से प्रतिबंधित है।

गौरतलब है कि आईपीएल के मैच दिवस नियमों के तहत खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को डगआउट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह के संचार उपकरण के उपयोग की अनुमति नहीं होती है। सभी को अपने मोबाइल फोन बंद करके टीम सुरक्षा अधिकारी के पास जमा कराने होते हैं, और केवल सीमित स्थानों पर ही विशेष अनुमति के साथ उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस मामले की जांच बीसीसीआई एंटी करप्शन यूनिट ने की, जिसकी अगुवाई शरद कुमार कर रहे हैं। जांच के बाद भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, उनके जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया और उन्हें नियम उल्लंघन का दोषी पाया गया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पहली बार की गलती को देखते हुए जुर्माना और चेतावनी दी गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भिंडर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिना शर्त माफी भी मांगी है। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, चाहे वह अनजाने में ही क्यों न हुआ हो।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान भिंडर के मोबाइल इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह डगआउट में बैठे नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, उनकी सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी सामने आई हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन जरूरी माना गया है।

इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Fri, 17 Apr 2026 23:56:30 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya ने बताया क्या है इज़राइल की मजबूरी? | Iran-Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T19:45:01+00:00

Parliament में Akhilesh vs Nishikant: Gangajal से मंदिर “धोने” वाले बयान पर गरम बहस | Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T19:30:06+00:00

सावधान! Fake Loan Apps और Honey Trap का जानलेवा जाल | Cyber Crime Awareness | Crime News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T19:30:10+00:00

Jacksepticeye says Bloodborne is 'best thing' he's ever done. #Jacksepticeye #Bloodborne #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T19:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers