Responsive Scrollable Menu

Blue Star vs Daikin: चिलचिलाती गर्मी के लिए कौन सा AC है बेस्ट? Amazon पर मिल रही है भारी छूट

ब्लू स्टार कम बजट में बेहतरीन टर्बो कूलिंग और किफायती फीचर्स प्रदान करता है, जबकि डाइकिन अपनी जापानी कोआंडा तकनीक के साथ अधिक बिजली की बचत और शांत ऑपरेशन के लिए जाना जाता है।

Continue reading on the app

महिला आरक्षण बिल पर तूतू-मैंमैं, क्या विपक्ष वाकई महिला विरोधी है? देंखे Video

संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक पारा गरमाया हुआ है. हाल ही में एंकर अमन चोपड़ा के डिबेट शो ‘नारी शक्ति का शंखनाद’ के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की महिला नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बीजेपी समर्थकों और प्रवक्ताओं ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया. बहस का मुख्य केंद्र SC/ST और OBC आरक्षण के भीतर कोटा था. बीजेपी की ओर से शाइना एनसी और चारु प्रज्ञा ने तर्क दिया कि विपक्ष ने आरक्षण की राह में रोड़े अटकाकर उन ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं का हक मारा है, जो गढ़चिरौली या कोंकण जैसे पिछड़े इलाकों से आती हैं. वहीं, विपक्षी प्रवक्ताओं ने तर्क दिया कि जब तक ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से कोटा सुनिश्चित नहीं होता, तब तक यह बिल अधूरा है. डिबेट में तीखा मोड़ तब आया जब एंकर अमन चोपड़ा ने परिसीमन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से स्वाभाविक रूप से आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़ती, लेकिन विपक्ष के विरोध ने इस अवसर को फिलहाल टाल दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इसी कड़ी में राजस्थान टीम के प्रबंधक रोमी भिंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार यह मामला 10 अप्रैल को गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया था, जहां राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे। बता दें कि इस दौरान भिंडर टीम डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए, जो नियमों के अनुसार सख्त रूप से प्रतिबंधित है।

गौरतलब है कि आईपीएल के मैच दिवस नियमों के तहत खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को डगआउट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह के संचार उपकरण के उपयोग की अनुमति नहीं होती है। सभी को अपने मोबाइल फोन बंद करके टीम सुरक्षा अधिकारी के पास जमा कराने होते हैं, और केवल सीमित स्थानों पर ही विशेष अनुमति के साथ उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस मामले की जांच बीसीसीआई एंटी करप्शन यूनिट ने की, जिसकी अगुवाई शरद कुमार कर रहे हैं। जांच के बाद भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, उनके जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया और उन्हें नियम उल्लंघन का दोषी पाया गया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पहली बार की गलती को देखते हुए जुर्माना और चेतावनी दी गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भिंडर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिना शर्त माफी भी मांगी है। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि नियमों के उल्लंघन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, चाहे वह अनजाने में ही क्यों न हुआ हो।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान भिंडर के मोबाइल इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह डगआउट में बैठे नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, उनकी सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी सामने आई हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन जरूरी माना गया है।

इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Fri, 17 Apr 2026 23:56:30 +0530

  Videos
See all

Keir Starmer 'furious' he wasn't told about Mandelson failed security vetting | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T18:30:20+00:00

Nashik TCS Row: दानिश और उस लड़की के बीच क्या था रिश्ता? मां ने पहली बार कैमरे पर बताया पूरा सच #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T18:30:21+00:00

Women Reservation Bill: विपक्ष ने रोका महिला आरक्षण बिल? भड़कीं देश की महिलाएं! सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T18:20:00+00:00

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर Giriraj Singh क्या बोले ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-17T18:23:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers