Responsive Scrollable Menu

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा, नहीं मिला दो तिहाई बहुमत; जानें पक्ष और विपक्ष ने क्या कहा

महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 को लेकर सदन में चर्चा हुई. इसके बाद सदन में वोटिंग हुई,​ जिसमें विधेयक परित नहीं हो सका. बिल के पक्ष में 298 वोटे पड़े. वहीं विपक्ष में 230 विपक्ष में वोट पड़े. प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 358 के तहत इस बिल को पास करने के लिए कम से कम दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी. मगर बहुमत नहीं मिल सका. जरूरी बहुमत के लिए 326 वोटों की जरूरत थीं. ऐसे में 131वां संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो पाया. 

इसके साथ ही संसदीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐलान किया है ​कि दो बिलों पर सदन में आगे चर्चा नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को अधिकार देने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही को शनिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की है. 

लोकसभा में 489 सांसदों ने की वोटिंग 

महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े 131वां संविधान संशोधन बिल संसद में पारित नहीं हो सका. बिल के पक्ष में 298 वोट और विपक्ष में 230 वोट डाले गए. कुल सदन में 489 सांसदों ने मतदान किया. 

विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई के बहुमत की जरूरत थी. सदन में 489 सांसद मौजूद थे. इस हिसाब से दो तिहाई 326 की जरूरत होती. बहुमत न मिलने के कारण यह विधेयक 28 वोट से गिर गया. 

संसद 21 घंटे तक बहस हुई 

बीते 11 सालों के मोदी सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहला मौका था जब सरकार सदन में विधेयक को पारित नहीं करवा पाई. इस दौरान बहस पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष वोट नहीं देगा तो यह बिल गिरेगा, मगर देश की महिलाओं को यह पता चलेगा कि उनके रास्ते की रुकावट कौन है? देश महिलाओं को पता चल जाएगा कि महिला आरक्षण का कौन विरोध कर रहा है? इस दौरान बिल पर करीब 21 घंटे की चर्चा हुई. इस चर्चा में कुल 130 सांसदों ने भाग लिया. इनमें 56 महिला सांसद थीं.

केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में सीटों को बढ़ाया जाना था

संविधान संशोधन बिल के तहत 2011 की जनगणना के आधार पर डिलिमिटेशन के बाद, 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को अपनाने के लिए लोकसभा सीटों को मौजूदा 543 से बढ़ाया जाएगा. इसे बढ़ाकर 850 किया जाना था. महिलाओं के लिए 33 परसेंट आरक्षण को शामिल करने के मामले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में सीटों को बढ़ाया जाना था. इस बीच राहुल गांधी ने बिल के गिरने पर कहा कि यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं था. इस तरह से चुनावी ढांचे को बदलने का प्रयास था. यह संविधान पर हमला था. इसे हमने हरा दिया है.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: कहीं बारिश और ओले तो कहीं लू का प्रकोप, IMD ने जारी किया मिक्स्ड वेदर अलर्ट; जानिए मौसम का मिजाज

Continue reading on the app

  Sports

ऑरेंज कैप नहीं, IPL ट्रॉफी चाहिए: KKR के खिलाफ जीत के बाद गरजे Captain Shubman Gill

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच में शुक्रवार को यहां टीम की पांच विकेट से जीत के बाद कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत फॉर्म से ज्यादा टीम की जीत महत्वपूर्ण है और उनका अंतिम लक्ष्य आईपीएल खिताब जीतना है। गिल की 50 गेंदों में 86 रन की पारी से टाइटंस ने जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल किया।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ गिल ने पुरस्कार समारोह में प्रसारकों से 2023 जैसी बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि यह मायने रखता है। सबसे जरूरी चीज जीत है और निश्चित रूप से फाइनल खेलकर कप जीतना ही मेरा लक्ष्य है।” गिल ने आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा 890 रन बनाए थे और केकेआर के खिलाफ शानदार पारी के बाद वह मौजूदा सत्र में चार मैचों में 62.75 की औसत से 251 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये हैं।

उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा, “हम चाहते थे कि मैच को कुछ ओवर पहले खत्म कर देते। मैं खुद भी जल्दी आउट होने से निराश हूं। मैं अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाना चाहता था। उम्मीद है अगली बार ऐसा कर पाऊंगा।” कैगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया, जबकि अशोक शर्मा (45 रन पर दो विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (32 रन पर एक विकेट) ने अच्छा साथ दिया।

गिल ने सिराज और रबाडा की तारीफ करते हुए कहा, “हमने उन्हें एक-एक अतिरिक्त ओवर देने का फैसला किया क्योंकि पिच पर गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी और गर्मी भी ज्यादा थी, इसलिए लगातार दो ओवर फेंकना आसान नहीं था।” गिल ने कहा कि दोनों गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में मैच का रुख बदल दिया, लेकिन इसके बावजूद टीम की सोच विकेट लेने की बनी रही। उन्होंने कहा, “ सुनील नारायण नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के आये ऐसे में केकेआर की लंबी बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह मानसिकता बेहद जरूरी थी।

Sat, 18 Apr 2026 12:25:54 +0530

  Videos
See all

Rajkot News: राजकोट के कार्यक्रम में महिलाओं में हंगामा | Shorts | Breaking News | Gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T07:16:30+00:00

Women's Reservation Bill: कल प्रेस कांफ्रेंस, आज बैठक... सीएम योगी कुछ बड़ा करने वाले हैं! | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T07:16:57+00:00

Punjab News: पंजाब में 121 सड़कों का नवीनीकरण, शिक्षा स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव | Attari | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T07:14:12+00:00

UP News: चलती ट्रेन में किन्नरों और यात्रियों में झगड़ा..वीडियो वायरल | Saharanpur | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T07:13:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers