Responsive Scrollable Menu

पढ़ाई के नाम पर थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करता है बच्चा, ये हो सकते हैं कारण

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में माता-पिता के लिए सबसे बड़ा टास्क है बच्चों को पढ़ाना। छोटे बच्चों को पढ़ाते समय बहुत धैर्य और समझदारी से काम लेना होता है क्योंकि बच्चे बहुत संवेदनशील होते हैं।

कई बार बच्चे अचानक ही बहुत चिड़चिड़े हो जाते हैं और पढ़ने के नाम पर सुस्त पड़ जाते हैं। इसके पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण है पढ़ाई का दबाव महसूस करना।

छोटे बच्चे अपनी भावनाओं को ठीक से बयां नहीं कर पाते हैं और इसी कारण है कि उनके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलता है। बच्चे पढ़ते समय चिड़चिड़े हो जाते हैं, बहुत ज्यादा गुस्सा करने लगते हैं, पढ़ते वक्त बहाने करते हैं, बार-बार थका हुआ महसूस करते हैं। बहुत से माता-पिता इसे आलस मानते हैं लेकिन यह आलस नहीं बल्कि पढ़ाई का अत्याधिक दबाव है। इसके पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं, जैसे माता-पिता की बहुत ज्यादा उम्मीदें, बार-बार दूसरे से बच्चे की तुलना करना, बिना ब्रेक लिए पढ़ाई करना, या छोटी गलती पर ज्यादा डांट पड़ना। ऐसे में बच्चा पढ़ाई से भागता नहीं है, बल्कि पढ़ाई के नाम से डरने लगता है।

अब सवाल है कि ऐसे में बच्चे को कैसे समझे। इसके लिए माता-पिता को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना। बच्चे से खुलकर बात करें और ये जानें कि बच्चे के मन में क्या चल रहा है और वह किस चीज से परेशान हैं। दूसरा पढ़ाई के वक्त बच्चे के साथ सख्ती न बरतें। ज्यादा सख्ती बरतने से बच्चा मन से कमजोर और डरा हुआ महसूस करने लगता है। इसलिए बच्चों को प्यार से पढ़ाने और समझाने की कोशिश करें। ऐसा करने से बच्चे का आधा स्ट्रेस अपने-आप ही खत्म हो जाता है।

इसके साथ ही बच्चे की जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करना भी जरूरी है। बच्चों को रोज सुबह कुछ बादाम और अखरोट खाने के लिए जरूर दें। इससे बच्चे का दिमाग तेज होगा और पढ़ाई में मन भी लगेगा। बच्चों को प्रकृति के साथ भी जोड़े और उनकी शारीरिक गतिविधि को भी बढ़ाए। उन्हें वह खेल खेलने दें जिससे बच्चे का शारीरिक विकास तेजी से हो।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दावा- विराट ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की:फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए; क्रिकेटर ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो भी लाइक की थी

क्रिकेटर विराट कोहली जर्मन मॉडल लिजलाज की एक फोटो को लाइक करने को लेकर चर्चा में आ गए। लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि विराट के आधिकारिक अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी फोटो को लाइक किया गया है। अद्वैत ने कैप्शन में लिखा, ‘इस पर कैसे रिएक्ट करें… जब GOAT विराट कोहली, आपकी पोस्ट लाइक कर दें। मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रहे हैं कि ये सच में हो रहा है या नहीं… हाहा… धन्यवाद GOAT।’ कौन हैं लिजलाज? बता दें कि लिजलाज एक जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, व्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट (जैसे "समोसा समोसा" वीडियो) के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही विराट कोहली के लाइक वाला स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, तो कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिए। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कोहली ने सच में इसे लाइक किया था या फिर यह किसी एल्गोरिदम की गलती है। विराट ने अवनीत की फोटो लाइक की थी गौरतलब है कि पिछले साल मई 2025 में विराट ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक किया था। जिसको लेकर कोहली ने सफाई देते हुए कहा था, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें नहीं बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs LSG: पंजाब का विजय रथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली चमके

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने लखनऊ को 255 रन का टारगेट दिया था, लेकिन LSG की टीम 200 रन ही बना पाई और PBKS ने 54 रन से मैच को जीत लिया। Sun, 19 Apr 2026 23:23:41 +0530

  Videos
See all

Baisaran Valley की अनसुनी आवाजें, पहलगाम न भूलेंगे न माफ करेंगे | Pahalgam Attack |Terrorist Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:06+00:00

Viral Vidoe | नशे में मंत्री बेटे की शर्मनाक हरकत, VIDEO वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:53+00:00

Viral Video | नशेड़ी का आतंक! सड़क पर चाकू लहराया #viralnews #viralvideo #shorts #gujrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T21:50:00+00:00

Viral Vidoe | Pm मोदी के संबोधन पर बवाल! कांग्रेस का जोरदार विरोध #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers