Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के लुइसियाना में दिल दहला देने वाली वारदात, हमलावर ने 1 से 14 साल तक के 8 बच्चों को मारा

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के दौरान 8 बच्चों सहित 10 लोगों को गोली मार दी. मृतकों में 1 से 14 साल के बच्चे शामिल हैं. पुलिस ने संदिग्ध को चोरी की कार में भागते समय मुठभेड़ में मार गिराया. अधिकारियों ने इसे "अभूतपूर्व" घटना बताया है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है.

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर बोला हमला, कहा – ‘नारी शक्ति के सम्मान से किया गया खिलवाड़’

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि यह फैसला देश की महिलाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। दरअसल उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हर उस योजना का विरोध करते हैं जो देशहित में होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया यह दिखाती है कि वे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर गंभीर नहीं हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुताबिक 33 प्रतिशत आरक्षण से राजनीति में महिलाओं को ज्यादा अवसर मिलेंगे और यह लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद महिलाओं को फैसले लेने की प्रक्रिया में बराबर की भागीदारी देना है।

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी बोले

बता दें कि देश में लंबे समय से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा होती रही है। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति में आगे लाने का ऐतिहासिक कदम है। उनका कहना है कि जब भी महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लिया जाता है, तब कुछ दल राजनीति करने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल इस मुद्दे पर भी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

वहीं सीएम ने यह भी कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे समझती हैं कि कौन उनकी भागीदारी बढ़ाना चाहता है और कौन इसका विरोध कर रहा है। सीएम ने यह भी कहा महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में आगे लाना विकसित भारत के लक्ष्य का अहम हिस्सा है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद और स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दलों की राजनीति सीमित परिवारों तक ही सिमट कर रह गई है, जबकि सरकार का लक्ष्य देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को आगे बढ़ाना है।

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी विपक्ष की आलोचना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ विजन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। वहीं इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा से नारी शक्ति को सम्मान दिया गया है और आज भी महिलाएं देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं।

दरअसल सावित्री ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उदाहरण के तौर पर मुद्रा योजना में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों को लाभ मिला है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Points Table: पंजाब को रोकना हुआ मुश्किल, KKR की जीत से मुंबई का नुकसान

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबलः पंजाब किंग्स पहले ही नंबर-1 पर थी और अभी भी इसी स्थान पर टिकी हुई है. वहीं उसकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स ने टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने का मौका गंवा दिया. Sun, 19 Apr 2026 23:59:57 +0530

  Videos
See all

Viral Video | नशेड़ी का आतंक! सड़क पर चाकू लहराया #viralnews #viralvideo #shorts #gujrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T21:50:00+00:00

Viral Vidoe | नशे में मंत्री बेटे की शर्मनाक हरकत, VIDEO वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:53+00:00

Viral Vidoe | Pm मोदी के संबोधन पर बवाल! कांग्रेस का जोरदार विरोध #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:10:01+00:00

Baisaran Valley की अनसुनी आवाजें, पहलगाम न भूलेंगे न माफ करेंगे | Pahalgam Attack |Terrorist Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers