Responsive Scrollable Menu

Ghaziabad: 4 वर्षीय मासूम के साथ रेप-हत्या के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच SWAT टीम ने मुठभेड़ में किया ढेर

एक बेहद दिल दहला देने वाले मामले में गाजियाबाद पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 4 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मुख्य आरोपी इनामी अपराधी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को एनकाउंटर में मार गिराया. मुठभेड़ थाना टीला मोड़ क्षेत्र में हुई, जिसमें दो सिपाही भी घायल हो गए. एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और एसीपी क्राइम के नेतृत्व में SWAT टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया. डीसीपी धवल जसवाल ने इसकी पुष्टि की है.

घटना का क्रम 

11 अप्रैल 2026: सगे मामा (मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू) ने अपनी 4 वर्षीय भांजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. बच्ची का शव एक पार्किंग कार के नीचे मिला था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप और गला घोंटने के स्पष्ट निशान पाए गए. आरोपी घटना के तुरंत बाद फरार हो गया था. पुलिस ने उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था. लगातार छापेमारी और CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली.

मुठभेड़ का विवरण

जब SWAT टीम आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली जिसके बाद टीम बनाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए SWAT टीम ने घेरा बंदी की आरोपी ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को ढेर कर दिया गया. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है. डीसीपी धवल जसवाल ने कहा कि पुलिस ने इस जघन्य अपराध को बहुत गंभीरता से लिया और आरोपी को फरार नहीं रहने दिया. यह मामला पूरे गाजियाबाद में आक्रोश का कारण बना था. बच्ची के परिवार और इलाके के लोगों ने कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी. 

पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस घटना को लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी और आज पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के ढेर होने के बाद पीड़ित परिवार को काफी हद तक राहत मिली होगी.

ये भी पढ़ें: 'कोई भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले राजनाथ सिंह

(रिपोर्ट: हिमांशु शर्मा)  

Continue reading on the app

PM Modi Eats Jhalmuri: पीएम मोदी ने खाई झालमुड़ी, देखिए VIDEO

PM Modi Eats Jhalmuri: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान का एक अलग अंदाज देखने को मिला. झाड़ग्राम में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए. उनके रुकते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. पीएम मोदी ने दुकानदार से मजाकिया अंदाज में झालमुड़ी बनाने को कहा और उसकी कीमत भी पूछी. उन्होंने कहा कि अच्छा वाला बनाओ, हम जरूर खाएंगे. इस दौरान वे लोगों से हंसी-मजाक करते नजर आए. लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, वहीं मोदी ने भी मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन किया.

यह भी पढ़ें- फरक्का विधानसभा सीट पर TMC-BJP में कांटे की टक्कर के आसार, देखिए ‘बड़े मियां किधर चले’ की EXCLUSIVE रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

इंसान से भी तेज निकला रोबोट, हाफ मैराथन में तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

humanoid robot broke humans world record: चीन की तकनीकी प्रगति का एक शानदार नमूना पेश करते हुए बीजिंग में रोबोट्स की 'हाफ-मैराथन' रेस आयोजित की गई. इस रेस में एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने जीत हासिल की और इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी तेज दौड़कर सबको हैरान कर दिया. चीनी स्मार्टफोन कंपनी Honor द्वारा बनाए गए इस रोबोट ने 21 किलोमीटर की रेस को मात्र 50 मिनट 26 सेकंड में पूरा कर लिया. Mon, 20 Apr 2026 00:11:52 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut On Chirag Paswan: चिराग पर कंगना ने खोल दिए बड़े राज ! #chiragpaswan #kanganaranaut #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:10:49+00:00

Viral Video :ठाणे जिले में फैक्ट्री में आग | Thane #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:15:06+00:00

Kangana Ranaut On Mamata Banerjee: ममता के गढ़ में कंगना का जलवा ! #kanganaranaut #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:25:48+00:00

PM Modi Viral News : झालमुड़ी खाते पीएम मोदी की सादगी वायरल ! #pmmodi #westbengal #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T20:39:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers