Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
GT लगातार जीत के साथ जहां मजबूत स्थिति में है, वहीं MI लगातार हार के दौर से गुजर रही है। गुजरात की बल्लेबाजी टॉप ऑर्डर पर निर्भर है, वहीं मुंबई की उम्मीदें बुमराह और टॉप बल्लेबाजी पर टिकी हैं। आज का मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
Ghaziabad: 4 वर्षीय मासूम के साथ रेप-हत्या के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच SWAT टीम ने मुठभेड़ में किया ढेर
एक बेहद दिल दहला देने वाले मामले में गाजियाबाद पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 4 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मुख्य आरोपी इनामी अपराधी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को एनकाउंटर में मार गिराया. मुठभेड़ थाना टीला मोड़ क्षेत्र में हुई, जिसमें दो सिपाही भी घायल हो गए. एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और एसीपी क्राइम के नेतृत्व में SWAT टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया. डीसीपी धवल जसवाल ने इसकी पुष्टि की है.
घटना का क्रम
11 अप्रैल 2026: सगे मामा (मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू) ने अपनी 4 वर्षीय भांजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. बच्ची का शव एक पार्किंग कार के नीचे मिला था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप और गला घोंटने के स्पष्ट निशान पाए गए. आरोपी घटना के तुरंत बाद फरार हो गया था. पुलिस ने उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था. लगातार छापेमारी और CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली.
मुठभेड़ का विवरण
जब SWAT टीम आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली जिसके बाद टीम बनाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए SWAT टीम ने घेरा बंदी की आरोपी ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को ढेर कर दिया गया. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है. डीसीपी धवल जसवाल ने कहा कि पुलिस ने इस जघन्य अपराध को बहुत गंभीरता से लिया और आरोपी को फरार नहीं रहने दिया. यह मामला पूरे गाजियाबाद में आक्रोश का कारण बना था. बच्ची के परिवार और इलाके के लोगों ने कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी.
पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस घटना को लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी और आज पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के ढेर होने के बाद पीड़ित परिवार को काफी हद तक राहत मिली होगी.
ये भी पढ़ें: 'कोई भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले राजनाथ सिंह
(रिपोर्ट: हिमांशु शर्मा)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation





















