दावा- विराट ने जर्मन मॉडल की फोटो लाइक की:फोटोग्राफर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए; क्रिकेटर ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो भी लाइक की थी
क्रिकेटर विराट कोहली जर्मन मॉडल लिजलाज की एक फोटो को लाइक करने को लेकर चर्चा में आ गए। लिजलाज की फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि विराट के आधिकारिक अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी फोटो को लाइक किया गया है। अद्वैत ने कैप्शन में लिखा, ‘इस पर कैसे रिएक्ट करें… जब GOAT विराट कोहली, आपकी पोस्ट लाइक कर दें। मैं और लिजलाज अभी भी अपनी आंखें मलकर देख रहे हैं कि ये सच में हो रहा है या नहीं… हाहा… धन्यवाद GOAT।’ कौन हैं लिजलाज? बता दें कि लिजलाज एक जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, व्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो भारत में अपने ट्रैवल कंटेंट (जैसे "समोसा समोसा" वीडियो) के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही विराट कोहली के लाइक वाला स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, तो कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दिए। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कोहली ने सच में इसे लाइक किया था या फिर यह किसी एल्गोरिदम की गलती है। विराट ने अवनीत की फोटो लाइक की थी गौरतलब है कि पिछले साल मई 2025 में विराट ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की एक फोटो को लाइक किया था। जिसको लेकर कोहली ने सफाई देते हुए कहा था, ‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें नहीं बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’
वैशाख अमावस्या पर करें ये खास उपाय, पितृ दोष होगा दूर, बन जाएंगे सारे काम
हिंदू धर्म में जिस तरह से एकादशी का महत्व माना गया है उस तरह से अमावस्या का भी काफी महत्व माना गया है। अगर पितरों की कृपा प्राप्त करनी है तो इस दिन को उत्तम माना गया है। इस दिन स्नान, दान, तर्पण और पिंडदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
17 अप्रैल यानी आज वैशाख अमावस्या है। इस खास दिन पर स्नान दान और तर्पण कर पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। हम आपको कुछ खास उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाकर आप अपनी समस्याओं को दूर कर सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। यह उपाय बहुत ही आसान है और इसे पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है।
वैशाख अमावस्या के उपाय
पितृ का तर्पण
वैशाख अमावस्या के दिन सुबह स्नान करने के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके जल में काले तिल मिलाकर पितरों का तर्पण करें। इस दिन अन्न, जल, वस्त्र और छाता का दान करना शुभ माना गया है।
विष्णु जी की पूजा
अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें। इस दौरान आपको ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती है।
पीपल की पूजा
पीपल के पेड़ का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना गया है। शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जीवन में आ रहे कष्ट समाप्त होंगे और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।
दीपक का उपाय
अमावस्या के दिन संध्या के समय मुख्य द्वार के पास और तुलसी के नजदीक दीपक जरूर जलाना चाहिए। तुसली को लगाया गया दीपक सौभाग्य को निमंत्रण देता है। वहीं मुख्य द्वार पर लगा दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News