'अगर धुरंधर नहीं होती...', 'Dhurandhar 2' की वजह से बिगड़ा 'डकैत' का खेल? टक्कर पर बोले अदिवि शेष
Adivi Sesh on Dhurandhar 2: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर सीक्वल फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा बनाए हुए हैं. इस वजह से बाकि रिलीज हुई फिल्मों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इस लिस्ट में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और अदिवी शेष (Adivi Sesh) की 'डकैत: ए लव स्टोरी' (Dacoit) भी शामिल है. जिसकी कमाई में धुरंधर 2 का असर देखने को मिला है. अब इसे लेकर अदिवी ने रिएक्ट किया है.
डकैत की अब तकी कमाई?
‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई गिरती चली गई. ‘डकैत’ ने 6.55 करोड़ से खाता खोला था. फिर दूसरे दिन 6.85 करोड़, तीसरे दिन 6.40 करोड़, चौथे दिन 2.70 करोड़ और 5वें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘डकैत’ ने रिलीज के छठे दिन (Dacoit Box Office Collection Day 6) 1.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. ऐसे में 6 दिनों की कुल कमाई 27.05 करोड़ रुपये हो गई है. हैरानी की बात तो ये है कि 70 करोड़के बजट में बनी ये फिल्म 6 दिन बाद भी आधा बजट वसूल नहीं पाई है.
'धुरंधर 2' से टक्कर पर बोले अदिवि शेष?
अब हाल ही में डकैत के एक्टर अदिवि शेष ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने डकैत की कमाई पर धुरंधर 2 के असर पड़ने पर कहा- 'सच कहूं तो, कोई क्या कह सकता है? मेरा मतलब है, अगर धुरंधर नहीं होती, अगर इस बार दो महीने का IPL नहीं होता, या अगर 'कांतारा' और 'विक्रम' उसी दिन रिलीज नहीं होतीं जिस दिन मेजर हुई थी. लेकिन इस फिल्म की किस्मत बहुत शानदार रही है और अब मैं बस शुक्रगुजार हूं.' बता दें कि साल 2022 मेंअदिवि शेष की फिल्म मेजर जब रिलीज हुई हुई थी तो उसका क्लैश कमल हासन की विक्रम से हुआ था.
ये भी पढ़ें- 1100 करोड़ी बनने से इंचभर दूर 'Dhurandhar 2', बस इतने करोड़ और कमाते ही नया अचीवमेंट होगा दर्ज
क्या है डकैत की कहानी?
डकैत की बात करे तो ये बदले की कहानी है. आदिवी शेष ने एक गुस्सैल कैदी का रोल प्ले किया है, जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड (मृणाल ठाकुर) से धोखे का बदला लेना चाहता है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, इसमें प्रेम, विश्वासघात और पश्चाताप जैसी थीम को दिखाया गया है. फिल्म में एक्शन और इमोशनल ड्रामा खूब देखने को मिली है. फिल्म में अदिवी और मृणाल के अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला और सुनील वर्मा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है.
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
वहीं, अगर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बात करे तो ये चौथे बुधवार यानी 28वें दिन धुरंधर 2 ने भारत में 4.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 1099.72 करोड़ गया. बता दें, इस फिल्म ने पहले वीक में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और तीसरे वीक में 110.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, अब ये भारत में 1100 करोड़ी बनने से चंद कदम ही दूर है. इसके अलावा धुरंधर दुनिया भर में 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन गई है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: कार्तिक आर्यन की हुई ‘नागजिला’ पोस्टपोन, ओटीटी पर रिलीज 'उस्ताद भगत सिंह'
US Sanctions | अब India को पेनिक करना चाहते है Donald Trump! मुसीबतों के जाल बुन रहा अमेरिका! रूसी और ईरानी कच्चे तेल पर दी गई छूट खत्म, बढ़ेगा दबाव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi















.jpg)





