Responsive Scrollable Menu

चौंकाने वाला मामला: पेट दर्द की वजह निकली 20 साल पुरानी गलती, सर्जरी करने वाले डॉ. हैरान

चीन में एक 32 वर्षीय शख्स के पेट से 20 साल पुराना थर्मामीटर निकाला गया। उसने बचपन में 12 साल की उम्र में इसे निगल लिया था। सालों से हो रहे पेट दर्द के बढ़ने पर जांच में इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर इसे बाहर निकाला।

Continue reading on the app

Purple Churi Set: हाथों पर बिखेरेगी गजब की रौनक, पहनें 6 पर्पल ग्लास चूड़ी सेट

Purple Glass Bangles Set: पर्पल कलर हाथों पर अलग तरह से शाइन लेकर आती है। हम यहां पर बैगनी रंग में ग्लास, कुंदन और कश्मीरी बैंगल्स सेट दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप पर्व त्योहार में पहनकर नूर बिखेर सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

CSK के लिए बुरी खबर: धोनी के बाद एक और खिलाड़ी चोटिल, आईपीएल से हुआ आउट

Khaleel Ahmed Injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी यह चोट ऐसे समय आई है, जब सीएसके लगातार दो जीत के साथ वापसी की राह पर दिख रही थी।

खलील अहमद को क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में ग्रेड-2 टियर हुआ है, जिसके चलते उन्हें कम से कम 10-12 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी। यानी अब वह आईपीएल 2026 के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे।

खलील अहमद को चोटिल
यह चोट उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। इस मैच में गेंदबाजी करते समय उनके दाएं हिप में दर्द महसूस हुआ और वह 17वें ओवर में सिर्फ 5 गेंद डालने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे। उनके ओवर को गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया था। हालांकि उस मैच में सीएसके ने 32 रन से जीत दर्ज की थी, लेकिन खलील का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है। वह इस सीजन में टीम के प्रमुख नए गेंदबाज थे, जो नई गेंद से शुरुआत करते थे।

धोनी के बाद दूसरा खिलाड़ी चोटिल
प्रदर्शन की बात करें तो खलील ने 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 8.67 रही, जो टीम के गेंदबाजों में दूसरी सबसे बेहतर थी। खासतौर पर केकेआर के खिलाफ उनका प्रदर्शन इस सीजन का उनका सबसे अच्छा स्पेल माना जा रहा था, जिससे लग रहा था कि वह अपनी लय पकड़ रहे हैं।

सीएसके के लिए चिंता की बात यह है कि इस सीजन में चोटों ने टीम का पीछा नहीं छोड़ा है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पहले ही पिंडली (काफ) की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर चल रहे हैं और अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती तीन मैचों में उपलब्ध नहीं थे, जबकि नाथन एलिस सीजन शुरू होने से पहले ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे।

टीम ने एलिस की जगह स्पेन्सर जॉनसन को शामिल किया था लेकिन वह भी अभी चोट से उबर रहे हैं और कम से कम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले तक उपलब्ध नहीं होंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि सीएसके खलील अहमद की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करती है। लगातार चोटों से जूझ रही टीम के लिए आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है।

Thu, 16 Apr 2026 12:34:31 +0530

  Videos
See all

Hormuz Crisis Iran vs US Tension: होर्मुज पर टोल की जंग, तेल पर महासंग्राम | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:02:27+00:00

Women's Reservation: मुसलमानों पर भिड़े Amit Shah-Akhilesh Yadav | Nari Shakti Vandan | Muslim |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T06:56:59+00:00

Women Reservation bill : महिला आरक्षण पर 'फाइनल मुहर'! | PM Modi | Lok Sabha | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:00:24+00:00

Punjab News: होशियारपुर टांडा में 150 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू, बोले सीएम मान | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T07:02:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers