इस आरक्षण को गिराने की कोशिश न करें... महिला बिल पर क्या बोले किरेन रिजिजू?
Nari Shakti Vandan Adhiniyam: आज संसद में एक ऐसा मुद्दा चर्चा में है, जिसे सरकार 'ऐतिहासिक' बता रही है महिला आरक्षण. किरेन रिजिजू ने साफ कहा है कि अगर लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलता है, तो ये भारत के इतिहास का बड़ा मोड़ होगा. उनका कहना है कि ये सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राजनीति में मजबूत भागीदारी देने का बड़ा कदम है, और खास बात ये कि आरक्षण के अलावा भी महिलाएं जनरल सीट से चुनाव जीतकर आ सकती हैं यानि मौके और भी ज्यादा बढ़ेंगे. किरेन रिजिजू ने विपक्ष को भी सीधा संदेश दिया इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'डिलिमिटेशन' को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि इससे किसी को नुकसान नहीं होगा. उनके मुताबिक, संसद में जब पूरी चर्चा होगी, तो सरकार हर सवाल का जवाब देगी और सारी बातें क्लियर हो जाएंगी.रिजिजू ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ पार्टियां खासकर दक्षिण भारत में इस बिल को लेकर गलत संदेश फैलाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने अपील की कि इस तरह की अफवाहों से बचा जाए. सरकार इस बिल को 'नारी शक्तिवंदन अधिनियम' कह रही है और इसे एक ऐसा कानून बताया जा रहा है, जिसे आने वाले समय में याद रखा जाएगा. रिजिजू का कहना है कि भारत दुनिया के सामने एक मिसाल पेश करेगा कि महिलाओं को बराबरी देने के लिए कितना बड़ा कदम उठाया गया.
खेत में शाहरुख खान बन रहे थे रील मेकर्स, भड़के किसान ने जानवरों की तरह खदेड़ा; वायरल हुआ 'अन्नदाता' का गुस्सा-VIDEO
Farmer Influencers Clash Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें किसान अपने सूरजमुखी के खेत में घुसे रील मेकर्स को भगाता नजर आ रहा है. यह वीडियो बदलते समय की तस्वीर दिखाता है, जहां किसान अब जानवरों के बजाय इंसानों से अपनी फसल बचाने को मजबूर हैं. हालांकि News18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























