IMF ने मंगलवार को कहा था कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट में यह अनुमान जताते हुए कहा कि इस साल भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। पेड प्रीव्यू से पहले फिल्म के कई रिव्यू सामने आए हैं। किसी ने इसे उनकी करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया,तो किसी ने पूरी तरह खारिज कर दिया। जानिए आखिर कैसी है हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला'...
Khaleel Ahmed Injury: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी यह चोट ऐसे समय आई है, जब सीएसके लगातार दो जीत के साथ वापसी की राह पर दिख रही थी।
खलील अहमद को क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में ग्रेड-2 टियर हुआ है, जिसके चलते उन्हें कम से कम 10-12 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी। यानी अब वह आईपीएल 2026 के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे।
खलील अहमद को चोटिल यह चोट उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान लगी थी। इस मैच में गेंदबाजी करते समय उनके दाएं हिप में दर्द महसूस हुआ और वह 17वें ओवर में सिर्फ 5 गेंद डालने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे। उनके ओवर को गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया था। हालांकि उस मैच में सीएसके ने 32 रन से जीत दर्ज की थी, लेकिन खलील का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है। वह इस सीजन में टीम के प्रमुख नए गेंदबाज थे, जो नई गेंद से शुरुआत करते थे।
धोनी के बाद दूसरा खिलाड़ी चोटिल प्रदर्शन की बात करें तो खलील ने 5 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 8.67 रही, जो टीम के गेंदबाजों में दूसरी सबसे बेहतर थी। खासतौर पर केकेआर के खिलाफ उनका प्रदर्शन इस सीजन का उनका सबसे अच्छा स्पेल माना जा रहा था, जिससे लग रहा था कि वह अपनी लय पकड़ रहे हैं।
सीएसके के लिए चिंता की बात यह है कि इस सीजन में चोटों ने टीम का पीछा नहीं छोड़ा है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पहले ही पिंडली (काफ) की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर चल रहे हैं और अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती तीन मैचों में उपलब्ध नहीं थे, जबकि नाथन एलिस सीजन शुरू होने से पहले ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे।
टीम ने एलिस की जगह स्पेन्सर जॉनसन को शामिल किया था लेकिन वह भी अभी चोट से उबर रहे हैं और कम से कम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले तक उपलब्ध नहीं होंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि सीएसके खलील अहमद की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करती है। लगातार चोटों से जूझ रही टीम के लिए आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है।