18 साल पुराना गाना, जिसने सिखाया गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का रोमांटिक तरीका, सुरीली धुन ने गीत में फूंक दी जान
नई दिल्ली. फिल्म जन्नत' (2008) का गाना 'जरा सा' आज भी प्रेमियो का फेवरेट बना हुआ है. इमरान हाशमी और सोनाल चौहान पर फिल्माया गया यह गीत आज भी हर उस शख्स की प्लेलिस्ट में रहता है जो प्यार में डूबा हो. इस गाने की सबसे बड़ी पहचान इमरान हाशमी का वह प्रपोजल सीन है, जहां वो सड़क के बीचों-बीच घुटनों पर बैठकर अपनी कार का दरवाजा खोलते हैं. उस एक सीन ने लाखों लोगों को प्रपोज करने का नया आइडिया दे दिया था. प्रीतम का संगीत और सईद कादरी के लिखे बोल दिल को गहराई तक छू जाते हैं. केके की जादुई आवाज ने इस गाने में जो दर्द और तड़प भरी है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. 'जरा सा दिल में दे जगह तू...' जब बजता है, तो चेहरे पर एक अलग ही सुकून आ जाता है.
उस्ताद भगत सिंह की OTT पर दस्तक, जानें कहां देख सकते हैं पवन कल्याण की फिल्म
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। दर्शक बेसब्री से इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि फिल्म को ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में फीमेल लीड रोल में श्रीलीला और राशि खन्ना नजर आने वाले हैं।
उस्ताद भगत सिंह जब रिलीज हुई थी तब दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें थी। हालांकि, इसे मिलाजुला रिव्यू मिला और बॉक्स ऑफिस पर यह खास परफॉर्मेंस नहीं कर पाई। अब इसका डिजिटल डेब्यू हो गया है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं।
उस्ताद भगत सिंह की ओटीटी पर एंट्री
जो लोग थिएटर में उस्ताद भगत सिंह नहीं देख पाए थे वह अब इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। यह 16 अप्रैल से ओटीटी पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में उपलब्ध है।
अगर आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर इसका आनंद ले सकते हैं। प्लेटफॉर्म की तरफ से एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज पर अपडेट दिया गया है। प्लेटफार्म में लिखा नाम भगत है लेकिन क्रांति उनकी पहचान है। 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, मलयालम में उस्ताद भगत सिंह देखें।
View this post on Instagram
कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। इसका मुकाबला रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 से हुआ था। धुरंधर जहां ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने 84.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई 96.75 करोड़ रही।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News


















