Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Today: शांति वार्ता के बीच कहां पहुंची सोने-चांदी की कीमतें, जानें क्या है आपके शहर में ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी ये दोनों ही धातुएं प्राचीन काल से ही मानव की पसंदीदा रही हैं. फिर चाहे मुद्रा के तौर पर या फिर गहने या आभूषणों के लिए. हर काल और वर्ग ने इन धातुओं को पसंद किया है. मौजूदा वक्त में भी सोना और चांदी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं. लेकिन बीते कुछ वक्त में इन दोनों ने धातुओं की कीमतों में इतना ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है कि पूरी दुनिया ही हिल गई.

चांदी रिकॉर्ड 4 लाख को पार गई जबकि सोने ने भी 1.80 लाख रुपए तक के उच्च स्तर को छू लिया. युद्ध के इस दौर में अब इस्लामाबाद में शांति वार्ता होने जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शांति वार्ता के दिन सोने-चांदी की कीमतों में क्या बदलाव आया. क्या इनकी कीमतें बढ़ीं या फिर गिरीं. 

क्या है सोने का ताजा रेट

गोल्ड की बात करें तो 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए 11 अप्रैल 2026 को आपको अपनी जेब से 1,52,360 रुपए खर्च करना होंगे. जो बीते दिन के मुकाबले 10 रुपए ज्यादा हैं. जी हां सिर्फ 10 रुपए का अंतर अब तक आया है. एक दिन पहले ये रेट 1,52,350 रुपए था. 

क्या है 22 और 18 कैरेट गोल्ड की प्राइज

इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक तोला खरीदने के लिए 11 अप्रैल यानी शनिवार को आपको अपनी जेब से 1,39,660 रुपए खर्च करना होंगे. जबकि एक दिन पहले इसके लिए 1,39,650 रुपए देना थे. वहीं 18 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट 1,14,270 रुपए है. जो एक दिन पहले 1,14,260 रुपए था. इस तरह सोने की कीमतों में अब तक गिरावट तो दर्ज नहीं की गई है लेकिन उछाल भी ना के बराबर ही है. 

आपके शहर में ताजा रेट


क्या है सिल्वर की कीमत

चांदी की बात करें तो शनिवार 11 अप्रैल को सिल्वर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. हालांकि दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा रेट में अंतर आ सकता है. फिलहाल एक किलो चांदी का रेट 2,60000 रुपए ही है. जो बीते दिन के रेट के बराबर ही है. इसमें न तो गिरावट आई है और न ही फिलहाल इसमें कोई उछाल देखने को मिला है. 

यह भी पढ़ें - Gold Silver Price Fall: भरभराकर गिरे सोने और चांदी के दाम, एक दिन में इतने हजार कम हो गई कीमत

(नोट- सभी आंकड़े गुड्स रिटर्न से लिए गए हैं.)

डिस्क्लेमर:यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.

Continue reading on the app

'बेबी बंप छिपा रही...', 40 की उम्र में प्रेग्नेंट हुई मौनी रॉय? जानें वायरल वीडियो का सच

Mouni Roy Pregnancy Rumours: फेमस नागिन मौनी रॉय ने भले ही अपनी पहचान टीवी से बनाई हो, लेकिन अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही है. मौनी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. उन्हें अपने किरदारों में हमेशा दर्शकों को कुछ नया दिखाया है. लेकिन इस समय एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, कहा जा रहा है कि मौनी 40 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं. तो चलिए जानते हैं पूरा मामला-

मौनी रॉय का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मजेंटा कलर का अनारकली सूट पहने नजर आ रही है. एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया है और ओपन रखा है. अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की है, बस कानो में छोटे से इयरिंग्स पहने हैं. लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खिंचा वो था एक्ट्रेस का पेट, जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि वो प्रेग्नेंट है.

क्यों उड़ रही प्रेग्नेंसी की खबर?

दरअसल, मौनी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस  बार-बार अपना पेट दुप्पटे से ढक रही है. ऐसे में लोगों का कहना है कि वो अपने बेबी बंप को छिपा रही है. हालांकि दूसरी ओर कुछ यूजर्स  का ये भी कहना है कि ये झूठ है और एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं है. वहीं, अगर मौनी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट्स को देखें तो उन्हें देखकर भी ऐसा नहीं लग रहा है कि वो मां बनने वाली होंगी. अब सच्चाई क्या है ये तो मौनी ही बता सकती हैं. 

Mouni Roy Photograph: (@yummybollywood)

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: चौथे फ्राइडे धुरंधर 2 ने की इतनी कमाई, फिर बना डाला नया रिकॉर्ड

मौनी रॉय की लव लाइफ

मौनी रॉय ने साल 2022 में अपने  दुबई स्थित बैंकर और बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड  सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी की थी. ये शादी गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई थी. एक्ट्रेस की शादी  बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी. बता दें, मौनी की सूरज से पहली मुलाकात 2019 में एक पार्टी में हुई थी और फिर  3 साल तक एक-दूसरे को डेट  डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली थी. मौनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सूरज को देखते ही उन्हें 'लव एट फर्स्ट साइट' हो गया था. 

मौनी रॉय का एक्टिंग करियर

मौनी रॉय के करियर की बात करे तो साल 2006 में उन्होंने एकता कपूर के  शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से डेब्यू किया था. इसके बाद  'देवो के देव महादेव में' में में एक्ट्रेल सती का रोल प्ले किया था. ये उनका लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहला शो था. फिर एक्ट्रेस नागिन से भी बेहद फेमस हुई. इसके अलावा मौनी ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया.  फिर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से एक्ट्रेस की बॉलीवुड में एंट्री हुई. उन्होंने  मेड इन चाइना, ब्लैकआउट, भूतिया, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में देखा गया है.

ये भी पढ़ें- बादशाह ने विवाद के बाद अनाउंस किया ‘टटीरी’ का नया वर्जन, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs DC: लगातार 3 मैच हार चुकी चेन्नई का दिल्ली से मुकाबला, क्या धोनी के बिना मिलेगी पहली जीत?

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआत बेहद खराब रही और अब टीम को वापसी के लिए अपने ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा करना होगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। दोनों की शुरुआती साझेदारियां 14 (12), 14 (12) और 9 (5) रन की रही हैं, जिसने टीम की पूरी बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ा दिया।

टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता यही है कि अगर ओपनिंग जोड़ी नहीं चलती, तो मिडिल ऑर्डर भी लड़खड़ा जाता। अगर सैमसन और गायकवाड़ फॉर्म में लौटते हैं, तो शिवम दुबे को स्पिन के खिलाफ खेलने का बेहतर मौका मिलेगा और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी भी खुलकर खेल पाएंगे। साथ ही, निचले क्रम के युवा खिलाड़ियों पर दबाव भी कम होगा।

चेन्नई की लगातार तीन मैच हारी
चेन्नई सुपर किंग्स को अब हर मैच में जीत की जरूरत है क्योंकि टीम ने अपने लिए गलती की गुंजाइश लगभग खत्म कर दी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स भी अपने पिछले मैच के फैसलों को लेकर सवालों में है। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखी, लेकिन टीम मैच हार गई। यह फैसला चर्चा में रहा क्योंकि उस समय कुलदीप यादव नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे।

ब्रेविस की वापसी हो सकती
सीएसके के लिए अच्छी खबर यह है कि डेवाल्ड ब्रेविस जल्द वापसी कर सकते। हालांकि, एमएस धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें और समय लगेगा। अगर ब्रेविस खेलते हैं तो किसी एक युवा खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता। दिल्ली कैपिटल्स में नीतीश राणा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है, ऐसे में उनकी जगह आशुतोष शर्मा को मौका मिल सकता है।

सरफराज खान चेन्नई के लिए पॉजिटिव
सीएसके के लिए सरफराज खान अब तक सबसे सकारात्मक खिलाड़ी रहे। उन्होंने 3 पारियों में 99 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है। वह मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश कर रहे।

अक्षर और कुलदीप दिल्ली के लिए अहम
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी अहम होगी। दोनों बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते। हालांकि कुलदीप का सीएसके के खिलाफ रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा। केएल राहुल भी सीएसके के खिलाफ शानदार फॉर्म में रहे। उनका औसत 45 और स्ट्राइक रेट 143 है। हाल ही में उन्होंने 52 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली थी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ।

पिच और मौसम का क्या हाल रहेगा?
चेन्नई की पिच इस बार ज्यादा रन बनाने के लिए आसान नहीं दिख रही है, खासकर पहली पारी में बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं गर्मी भी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि रात में भी तापमान काफी ज्यादा रहेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला रीसेट का मौका। अगर सैमसन और गायकवाड़ चल गए, तो टीम पटरी पर लौट सकती। वहीं DC भी अपनी गलतियों से सीखकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

चेन्नई सुपर किंग्स (संभावित-12): 1 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 2 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 आयुष म्हात्रे, 4 शिवम दुबे, 5 डेवाल्ड ब्रेविस, 6 सरफराज खान, 7 कार्तिक शर्मा/प्रशांत वीर, 8 जेमी ओवरटन, 9 मैट हेनरी, 10 नूर अहमद, 11 अंशुल कंबोज, 12 खलील अहमद

दिल्ली कैपिटल्स (संभावित-12): 1 पथुम निसांका, 2 केएल राहुल (विकेट कीपर), 3 नीतीश राणा/आशुतोष शर्मा, 4 समीर रिजवी, 5 डेविड मिलर, 6 अक्षर पटेल, 7 ट्रिस्टन स्टब्स, 8 विप्रज निगम, 9 कुलदीप यादव, 10 लुंगी एनगिडी, 11 टी नटराजन, 12 मुकेश कुमार

Sat, 11 Apr 2026 10:54:47 +0530

  Videos
See all

US-Iran Peace Talks News: ईरान-US शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर | Iran-US Ceasefire | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:56:46+00:00

US-Iran Meeting On Ceasefire: Hezbollah को ईरान से बड़ा दुश्मन क्यों मानता है Israel? #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:02:43+00:00

Shimla Ram Mandir Nikah Controversy: हिंदू संघर्ष समिति ने राम मंदिर परिसर में निकाह का किया विरोध #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:03:31+00:00

गूगल सर्च अब भरोसे लायक नहीं रह गया है? [How AI search is changing what we find online] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T06:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers