PSL में नया बवाल: डेरिल मिचेल ने 'रुक-रुक' कर गेंदबाजी करने वाले तारिक को गेंदबाजी से रोका, वीडियो वायरल
Daryl Mitchell Usman tariq action controversy: पाकिस्तान सुपर लीग में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। इस बार मामला न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्पिनर उस्मान तारिक के बीच देखने को मिला। रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले के दौरान मिचेल ने तारिक की गेंदबाजी एक्शन पर आपत्ति जताई और दो बार गेंद का सामना करने से पीछे हट गए।
दरअसल, उस्मान तारिक की गेंदबाजी में एक खास तरह का पॉज यानी ठहराव है, जो बल्लेबाजों को भ्रमित करता है। मिचेल इस एक्शन से असहज दिखे और उन्होंने गेंद फेंकने से पहले ही 2 बार क्रीज छोड़ दी। उन्होंने अंपायर को इशारा किया कि वह तैयार नहीं हैं। इस दौरान कुछ समय के लिए खेल भी रुक गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा।
Daryl Mitchell refuses to face Usman Tariq ???? #QTGVRWP pic.twitter.com/2CO6z4NvR9
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) April 10, 2026
उस्मान के एक्शन को लेकर फिर विवाद
ओवर की शुरुआत में मिचेल ने पहली गेंद पर पैडल स्वीप खेला लेकिन अगली गेंद से पहले वह क्रीज से हट गए। चौथी गेंद पर भी उन्होंने यही किया, जिससे मामला और गरमा गया। अंपायर को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने मिचेल से बात कर खेल को आगे बढ़ाया।
पीएसएल में मिचेल सामना करने से पीछे हटे
इस घटना पर कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भी मिचेल के इस रवैये की आलोचना की। उनका मानना था कि इस तरह खेल को रोकना सही नहीं। वहीं, तारिक ने अपने ओवर में शुरुआत की तीन गेंदों पर सिर्फ सिंगल दिए, लेकिन यह विवाद पूरे मैच का केंद्र बन गया।
आखिरकार, मिचेल ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और उन्हें सऊद शकील ने आउट कर दिया। उनकी टीम पिंडीज को इस मुकाबले में 61 रन से हार का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन पहले भी चर्चा में रहा। कई क्रिकेट विशेषज्ञ इस पर सवाल उठा चुके और आईसीसी से इसकी जांच की मांग कर चुके। इससे पहले भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी सुझाव दिया था कि अगर बल्लेबाज इस एक्शन से असहज हैं, तो वे क्रीज छोड़ सकते हैं। इससे अंपायर को डेड बॉल घोषित करना पड़ सकता है और गेंदबाज को फायदा नहीं मिलेगा।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर गेंदबाजी एक्शन और नियमों की स्पष्टता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में आईसीसी इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।
GDS 2nd Merit List 2026: ग्रामीण डाक सेवक की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम
GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार पहली सूची में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। अब उम्मीदवार आसानी से घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम चेक कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें GDS 2nd Merit List 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले India Post Official Website पर जाएं
- होमपेज पर ‘Selection List’ सेक्शन पर क्लिक करें
- अब अपने Circle (राज्य) का चयन करें
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- आपकी स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट PDF ओपन हो जाएगी
- इसमें अपना नाम और डिटेल्स चेक करें
मेरिट लिस्ट में ये डिटेल्स जरूर देखें
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को ध्यान से चेक करें:
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पोस्ट ऑफिस का नाम
- पद का नाम
- प्राप्त अंक
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी
जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।
साथ में ये डॉक्यूमेंट जरूर लेकर जाएं:
- 10वीं की मार्कशीट
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 28,636 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कैटेगरी वाइज पदों का विवरण इस प्रकार है:
- जनरल: 12,696 पद
- ओबीसी: 5,694 पद
- ईडब्ल्यूएस: 2,719 पद
- एससी: 3,942 पद
- एसटी: 2,716 पद
- दिव्यांग: 869 पद
महत्वपूर्ण सलाह
अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं आया है, तो घबराएं नहीं। आगे और भी मेरिट लिस्ट जारी हो सकती हैं, इसलिए वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















