Responsive Scrollable Menu

Shilpa Rao Birthday: अपनी जादुई आवाज़ से दिलों पर राज करती हैं Singer Shilpa Rao, 42वें Birthday पर सुनें उनके हिट Songs

बॉलीवुड की नामी सिंगर शिल्पा राव आज यानी की 11 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा राव मुख्य रूप से तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषाओं में गाने रिकॉर्ड करती हैं। सिंगर की आवाज गहरी, भावपूर्ण और बहुत ज्यादा वर्सेटाइल मानी जाती है। इस कारण शिल्पा राव ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टॉलीवुड और कोकीवुड तक में भी अपनी पहचान बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर शिल्पा राव के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

जमशेदपुर में 11 अप्रैल को शिल्पा राव का जन्म हुआ था। उनको बचपन से संगीत की शिक्षा मिली थी। उनके पिता एस वेंकेट राव ने ही शुरूआती दौर में संगीत सिखाया। उनके बचपन का नाम अपेक्षा राव था, जिसको बाद में उन्होंने बदल दिया था।

शौक को बनाया करियर

संगीत की शिक्षा लेने के बाद शिल्पा राव को गायक हरिहरन से म्यूजिक ट्रेनिंग मिली थी। गीत के क्षेत्र में शिल्पा को संकई लोगों से प्रेरणा मिलती है। जिसमें पंडित निखिल बनर्जी, मेहंदी हसन, बेगम अख्तर, उस्ताद सुल्तान खान और फरीना खानुम जैसी संगीत की शख्सियत शामिल हैं। शिल्पा की गायकी को इन लोगों ने बहुत प्रभावित किया है।

जिंगल्स की शुरूआत

शिल्पा राव ने एक म्यूजिक टैलेंट हंट शो भी शिल्पा ने जीता। इसके बाद उनको शंकर महादेवन ने जिंगल्स में गाने का मौका दिया था। तीन साल जिंगल्स में गाने के बाद उन्होंने फिल्मों में गाना शुरूकर दिया। म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने शिल्पा को फिल्म 'अनवर' में एक गाना 'तोसे नैना...' गाने का मौका दिया। 

इसके बाद सिंगर शिल्पा राव को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'एक अजनबी' में भी गाने का मौका मिला। आगे जाकर शिल्पा को कई बड़ी फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला। सिंगर ने 'देसी बॉयज', 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल', 'देव डी', 'बचना ऐ हसीनों', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'मिशन मंगल', 'धूम 3', और 'पठान' जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।

Continue reading on the app

दाल में तड़का लगाते वक्त तेल छलकता क्यों है? जानिये इसका कारण, और रोकने के उपाय

भारतीय खाने में दाल रोज के खाने का एक जरूरी हिस्सा है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिये इसमें तड़का लगाना बहुत ही जरूरी होता है. लेकिन अक्सर तड़का लगाते समय तेल के छलकने की समस्या हो जाती है. इससे न सिर्फ हाथ या चेहरा जलने का खतरा रहता है, बल्कि गैस और किचन भी गंदे हो जाते हैं. आइए समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है

Continue reading on the app

  Sports

आयुष शेट्टी ने एशिया चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, 61 सालों के बाद हुआ ऐसा

आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। 61 सालों के बाद किसी भारतीय ने पुरुष एकल फाइनल में एंट्री की है। Sat, 11 Apr 2026 13:16:00 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | "इस्लामाबाद में कोई टिक नहीं पाएगा" | #iranusceasefire #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T08:14:36+00:00

Major Gaurav Arya | "पाकिस्तान ने पीठ पर खंजर उतारा है" | #iranisraelwar #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T08:13:42+00:00

Iran US Meeting on War in Pakistan Islamabad Live: आज होगा फैसला | Donald Trump | Iran Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T08:13:57+00:00

US Delegation Visit Pakistan: अमेरिका की वार्ता टीम पहुंची पाकिस्तान | Global Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T08:12:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers