'बेबी बंप छिपा रही...', 40 की उम्र में प्रेग्नेंट हुई मौनी रॉय? जानें वायरल वीडियो का सच
Mouni Roy Pregnancy Rumours: फेमस नागिन मौनी रॉय ने भले ही अपनी पहचान टीवी से बनाई हो, लेकिन अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही है. मौनी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. उन्हें अपने किरदारों में हमेशा दर्शकों को कुछ नया दिखाया है. लेकिन इस समय एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, कहा जा रहा है कि मौनी 40 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं. तो चलिए जानते हैं पूरा मामला-
मौनी रॉय का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मजेंटा कलर का अनारकली सूट पहने नजर आ रही है. एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया है और ओपन रखा है. अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की है, बस कानो में छोटे से इयरिंग्स पहने हैं. लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खिंचा वो था एक्ट्रेस का पेट, जिसे देखकर लोगों को लग रहा है कि वो प्रेग्नेंट है.
क्यों उड़ रही प्रेग्नेंसी की खबर?
दरअसल, मौनी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस बार-बार अपना पेट दुप्पटे से ढक रही है. ऐसे में लोगों का कहना है कि वो अपने बेबी बंप को छिपा रही है. हालांकि दूसरी ओर कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि ये झूठ है और एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं है. वहीं, अगर मौनी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट्स को देखें तो उन्हें देखकर भी ऐसा नहीं लग रहा है कि वो मां बनने वाली होंगी. अब सच्चाई क्या है ये तो मौनी ही बता सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: चौथे फ्राइडे धुरंधर 2 ने की इतनी कमाई, फिर बना डाला नया रिकॉर्ड
मौनी रॉय की लव लाइफ
मौनी रॉय ने साल 2022 में अपने दुबई स्थित बैंकर और बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी की थी. ये शादी गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई थी. एक्ट्रेस की शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी. बता दें, मौनी की सूरज से पहली मुलाकात 2019 में एक पार्टी में हुई थी और फिर 3 साल तक एक-दूसरे को डेट डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली थी. मौनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सूरज को देखते ही उन्हें 'लव एट फर्स्ट साइट' हो गया था.
मौनी रॉय का एक्टिंग करियर
मौनी रॉय के करियर की बात करे तो साल 2006 में उन्होंने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से डेब्यू किया था. इसके बाद 'देवो के देव महादेव में' में में एक्ट्रेल सती का रोल प्ले किया था. ये उनका लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहला शो था. फिर एक्ट्रेस नागिन से भी बेहद फेमस हुई. इसके अलावा मौनी ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया. फिर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से एक्ट्रेस की बॉलीवुड में एंट्री हुई. उन्होंने मेड इन चाइना, ब्लैकआउट, भूतिया, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में देखा गया है.
ये भी पढ़ें- बादशाह ने विवाद के बाद अनाउंस किया ‘टटीरी’ का नया वर्जन, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव
Israel Hezbollah Conflict: क्या नेतन्याहू रोकेंगे हिजबुल्लाह पर हमले? सीजफायर को लेकर इजरायल पर बढ़ा दबाव
Israel Hezbollah Conflict: लेबनान की सरकार और अमेरिका ने इजरायल से अगले हफ्ते शुरू होने वाली सीधी बातचीत से पहले हिजबुल्लाह पर हमले रोकने का अनुरोध किया है। एक्सियोस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस अनुरोध पर विचार कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol

















