78 साल पहले एक कमरे से हुई थी शुरुआत, परिवार के गहने बेच लगाए थे 4000 रुपये, आज 75 देशों में 1700 करोड़ का बिजनेस
Cycle Pure Agarbatti : आपके घर में भी सुबह-सुबह पूजा की शुरुआत एक सुगंधित अगरबत्ती के साथ होती है तो साइकिल ब्रांड का नाम जरूर सुना होगा. इस कंपनी की शुरुआत करीब 78 साल पहले हुई थी. तब परिवार के गहने बेचकर एन रंगा राव ने 4 हजार रुपये का निवेश किया था. आज कंपनी सालाना 1,700 करोड़ रुपये का कारोबार करती है.
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी किया 'संकल्प पत्र', महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये और 6 महीने में UCC का वादा
BJP West Bengal Manifesto 2026: पश्चिम बंगाल में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र यानी 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की जनता के लिए कई बड़े एलान किए। उन्होंने वादा किया कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो अगले छह महीनों के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी।
महिलाओं और युवाओं के लिए पिटारा खोला
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं को साधने के लिए बड़े वित्तीय वादे किए हैं। अमित शाह ने घोषणा की कि बीजेपी सरकार आने पर बंगाल की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार की नौकरियों और पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। वहीं, बेरोजगार युवाओं को भी हर महीने 3,000 रुपये की सहायता देने का संकल्प लिया गया है।
Youth who have recently graduated will be given a monthly allowance of ₹3,000.
— BJP (@BJP4India) April 10, 2026
A one-time financial assistance of ₹15,000 will be provided to support preparation for competitive examinations.
We will add an additional ₹3,000 from the state to the PM-Kisan Samman Nidhi,… pic.twitter.com/RTlDP0s5RZ
घुसपैठियों पर जीरो टॉलरेंस और सुरक्षित सीमाएं
गृह मंत्री ने बंगाल की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कहा कि बीजेपी घुसपैठियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाएगी। उन्होंने सीमाओं को सुरक्षित करने और राज्य में कानून का शासन स्थापित करने का भरोसा दिलाया। शाह ने स्पष्ट किया कि बंगाल की जनता डरी हुई है और अब वह दिल से बदलाव चाहती है।
45 दिनों में सातवां वेतन आयोग और अन्य बड़े एलान
कर्मचारियों को रिझाते हुए अमित शाह ने एलान किया कि सत्ता में आने के महज 45 दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल में सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया जाएगा। साथ ही, आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं को भी राज्य में तुरंत प्रभावी बनाया जाएगा। किसानों के लिए पीएम किसान योजना के तहत केंद्र के 6,000 रुपये के साथ राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 3,000 रुपये की वार्षिक मदद दी जाएगी।
ममता सरकार पर तीखा हमला
संकल्प पत्र जारी करते समय अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने फर्जी वादों और घुसपैठियों के साथ सांठगांठ के दम पर तीन कार्यकाल हासिल किए। शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल ने केवल निराशा देखी है और बीजेपी का यह संकल्प पत्र 'सोनार बांग्ला' बनाने का रोडमैप है।
बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान
अमित शाह ने बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए 'वंदे मातरम' संग्रहालय और रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र बनाने का भी वादा किया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 23 और 29 अप्रैल को होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। बीजेपी को भरोसा है कि इस बार बंगाल की जनता पूर्ण बहुमत के साथ उनकी सरकार बनाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi





















