Responsive Scrollable Menu

Justice Verma Resigns: महाभियोग की आहट और जस्टिस वर्मा का इस्तीफा, 15 करोड़ के 'कैश कांड' से इस्तीफे तक की पूरी कहानी

इलाहाबाद हाई कोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा ने शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिए गए अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा कि यद्यपि वे उन कारणों से विवश नहीं करना चाहते जिनके कारण यह पत्र प्रस्तुत करना पड़ रहा है, फिर भी वे अत्यंत पीड़ा के साथ तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं।

जस्टिस वर्मा ने 5 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी, लेकिन उनके दिल्ली आवास पर मिले करोड़ों के कैश के बाद से ही वे जांच के घेरे में थे।

​15 करोड़ के 'कैश कांड' की इनसाइड स्टोरी यह पूरा विवाद पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था। जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित बंगले के एक स्टोर रूम में आग लग गई थी। जब फायर फाइटर्स आग बुझाने पहुँचे, तो उन्हें वहाँ 500-500 रुपये के जले हुए नोटों के बंडलों से भरे बोरे मिले।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी ने अपनी जांच में एक 65 सेकंड का वीडियो भी जारी किया था, जिसमें नोटों से भरी जली बोरियां साफ नजर आ रही थीं। अनुमान के मुताबिक, यह राशि लगभग 15 करोड़ रुपये थी।

​संसद से सड़क तक मचा था हंगामा 
इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब विपक्षी सांसदों ने संसद में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग की मांग उठाई। मामले की जांच के लिए तीन जजों की इंटरनल कमेटी बनाई गई थी, जिसमें जस्टिस शील नागू (पंजाब-हरियाणा HC), जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस अनु शिवरामन शामिल थे।

जांच कमेटी जब उनके दिल्ली आवास पर पहुँचे, तो उस कमरे का भी मुआयना किया गया जहाँ कैश मिला था। हालांकि जस्टिस वर्मा ने इस कमेटी की वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और जांच जारी रखने का आदेश दिया।

इस पुरे प्रकरण की टाइमलाइन 

  1. 21 मार्च को विवाद इतना बढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट करने का प्रस्ताव दिया। इसके अगले ही दिन 22 मार्च को CJI संजीव खन्ना ने आंतरिक जांच कमेटी बनाई और उनके घर से मिले 15 करोड़ कैश का 65 सेकंड का वीडियो सार्वजनिक हुआ, जिसमें जली हुई बोरियां साफ दिख रही थीं।
  2. 23 मार्च 2025 को तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया, जिसकी कमान जस्टिस शील नागू को सौंपी गई। इस मामले ने राजनीतिक रंग तब लिया जब 24 मार्च को इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन ने जस्टिस वर्मा को हिरासत में लेने का सुझाव दिया और संसद में उनके खिलाफ महाभियोग लाने की चर्चा तेज हो गई।
  3. 25 मार्च को जांच कमेटी ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर 45 मिनट तक मुआयना किया और उस कमरे की जांच की जहाँ जली हुई नकदी बरामद हुई थी।
  4. 28 मार्च 2025 को जांच कमेटी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका तो खारिज कर दी, लेकिन केंद्र ने उनके इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर को मंजूरी दे दी।
  5. 5 अप्रैल 2025 को जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली, लेकिन विवादों और चल रही जांच के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की न्यायिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। 3 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा को आरोपों के घेरे में माना।

यह विवाद 13 महीनों तक लगातार सुर्खियों में रहा। जस्टिस वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में जांच कमेटी की वैधता को चुनौती देते हुए तर्क दिया कि राज्यसभा द्वारा उनके खिलाफ प्रस्ताव खारिज किया जा चुका है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और जांच जारी रखने का आदेश दिया। अंततः, 10 अप्रैल 2026 को जारी जांच और महाभियोग की प्रबल आशंकाओं के बीच, जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने पत्र में पद छोड़ने के फैसले को "अत्यंत पीड़ा" के साथ लिया गया निर्णय बताया।

Continue reading on the app

78 साल पहले एक कमरे से हुई थी शुरुआत, परिवार के गहने बेच लगाए थे 4000 रुपये, आज 75 देशों में 1700 करोड़ का बिजनेस

Cycle Pure Agarbatti : आपके घर में भी सुबह-सुबह पूजा की शुरुआत एक सुगंधित अगरबत्‍ती के साथ होती है तो साइकिल ब्रांड का नाम जरूर सुना होगा. इस कंपनी की शुरुआत करीब 78 साल पहले हुई थी. तब परिवार के गहने बेचकर एन रंगा राव ने 4 हजार रुपये का निवेश किया था. आज कंपनी सालाना 1,700 करोड़ रुपये का कारोबार करती है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: लौट आया RCB को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज, 12.50 करोड़ का खिलाड़ी प्लेइंग 11 में शामिल

IPL 2026, RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया. पिछले सीजन टीम को चैंपियन बनाने वाले एक स्टार खिलाड़ी को खेलने का मौका मिला, जो चोट के चलते शुरुआती मैच नहीं खेल सका था. Fri, 10 Apr 2026 20:46:34 +0530

  Videos
See all

Israel Balckmailing US In Iran War? | Justice Verma Resigns | Shah in Bengal | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:44:02+00:00

Breaking News: Delhi में पिस्टल दिखाकर 25 लाख की लूट, इलाके में मचा हड़कंप | Police | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:44:04+00:00

ड्यूटी पर सोता मिला गार्ड, पुलिस ने लगाई फटकार #viralvideo #shortsvideo #police #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:45:01+00:00

Shorts | एक बाइट और मौत की नींद सो गया शख्स #snakeattack #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers