Responsive Scrollable Menu

बंगाल चुनाव: हुमायूं कबीर से ओवैसी के गठबंधन तोड़ने पर प्रवीण खंडेलवाल बोले- विपक्ष में घबराहट, भाजपा बना रही सरकार

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी समेत अन्य दलों में घबराहट की स्थिति में हैं, क्योंकि मतदाता भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। खंडेलवाल ने हुमायूं कबीर के कथित स्टिंग वीडियो और एआईएमआईएम के गठबंधन तोड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी।

Continue reading on the app

कैसे इंसान हैं राजपाल यादव? अवॉर्ड शो में एक्टर की बेइज्जती के बाद परेश रावल ने किया खुलासा

Paresh Rawal-Rajpal Yadav: हाल के दिनों में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ उनका नाम कानूनी विवादों के चलते चर्चा में रहा, तो दूसरी ओर अवॉर्ड शो की घटना को लेकर खबरों में बने हुए हैं. इसी बीच इंडस्ट्री के कई बड़े नाम उनके समर्थन में सामने आए और अब परेश रावल (Paresh Rawal) ने भी उनके व्यक्तित्व को लेकर खुलकर बात की है. खास बात यह है कि उनका बयान एक्टर की अवॉर्ड शो में कथित बेइज्जती के बाद आया है. आइए जानते हैं परेश रावल ने क्या कहा है-

कैसे इंसान हैं राजपाल यादव?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने एक खास बातचीत में राजपाल यादव के व्यक्तित्व पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, 'राजपाल यादव बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं, बहुत उम्दा आदमी हैं. जिंदगी में कई बार इंसान हालात में फंस जाता है, लेकिन हम उन्हें करीब से जानते हैं कि वो कैसे हैं.' उन्होंने आगे कहा कि मुश्किल वक्त हर किसी के जीवन में आता है, लेकिन उससे बाहर निकलने का तरीका ही असली पहचान बनाता है. परेश रावल ने राजपाल को एक मजबूत और सम्मानित इंसान बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में लंबा सफर तय किया है और यह अपने आप में सम्मान की बात है.

शूटिंग के दौरान के किस्सों का जिक्र

परेश रावल ने राजपाल यादव के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया. उन्होंने बताया, 'उनके साथ काम करना हमेशा खुशी भरा होता है. सेट पर हंसी-मजाक का माहौल रहता है.' उन्होंने यह भी कहा कि राजपाल यादव सिर्फ एक अच्छे कॉमिक एक्टर ही नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे और समझदार इंसान भी हैं. एनएसडी से जुड़े होने के कारण उन्हें अभिनय और साहित्य की गहरी समझ है. परेश रावल के मुताबिक, जब भी उनके साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा होती है, तो समय का पता ही नहीं चलता और वह अनुभव बेहद समृद्ध करने वाला होता है. 

ये भी पढ़ें: इस्लाम धर्म अपनाकर गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, वापस लौटी तो बदला लुक देख हैरान रह गए थे लोग

सलमान खान ने भी किया था राजपाल का समर्थन

हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव की होस्ट ने कथित तौर पर बेइज्जती की थी. हालांकि इस दौरान राजपाल ने स्थिति को मुस्कुराते हुए संभाल लिया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना हुई. इस घटना के बाद सलमान खान भी उनके समर्थन में सामने आए. उन्होंने कहा कि राजपाल पिछले 30 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. सलमान ने यह भी कहा कि राजपाल अपने काम की वजह से इंडस्ट्री में हमेशा सम्मानित रहेंगे और उन्हें लगातार काम मिलता रहेगा.

भूत बंगला में नजर आएंगे राजपाल

राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2: द रिवेंज की जबरदस्त कमाई को देखते हुए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. अब यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय देखने का मौका मिलने वाला है. 

ये भी पढ़ें: मोनालिसा सच में नाबालिग निकली, मुस्लिम फरमान संग किया था बाल-विवाह, मैरिज केस में आया नया ट्विस्ट

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Ranbhoomi: Islamabad में Iran-America Peace Talks में कौन-कौन होगा शामिल? | Arzoo Kazmi | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T11:37:21+00:00

Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee On BJP | "सांप पर भरोसा करो, लेकिन BJP पर नहीं" | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T11:41:23+00:00

Shorts | सीजफायर की राह में तीन रोड़े |ceasefire | Iran- Israel War | America | Middle East | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T11:34:56+00:00

Bengal Elections: UCC पर पूछा सवाल तो 'जलेबी' बनाने लगे TMC प्रवक्ता! | West Bengal | UCC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T11:37:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers