Responsive Scrollable Menu

कतर में पेट्रोल‍ियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी गुरुवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर दोहा पहुंचे। हवाई अड्डे पर भारत के कतर स्थित राजदूत विपुल और कतर एनर्जी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का यह दौरा पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच हुआ है। मंत्री पुरी यहां ईरान संघर्ष के कारण प्रभावित हुई लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की सप्लाई को लेकर अहम बातचीत करेंगे। वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव के बावजूद भारत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है।

कतर की सरकारी कंपनी कतर एनर्जी ने पिछले महीने लंबी अवधि के एलएनजी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स पर फोर्स मेजर लागू कर दिया था, जिससे इटली, बेल्जियम, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों को जाने वाली सप्लाई प्रभावित हुई थी। हालांकि, भारत का नाम इस सूची में नहीं था, लेकिन कतर से एलएनजी खरीदने वाले प्रमुख देशों में भारत भी शामिल है।

कतर एनर्जी के सीईओ साद अल-काबी के अनुसार, फरवरी के अंत में संघर्ष शुरू होने के बाद से कतर पर ईरान के हमलों के कारण ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है। इससे देश की करीब 17 प्रतिशत एलएनजी निर्यात क्षमता प्रभावित हुई है।

हमलों में कतर के 14 एलएनजी प्लांट्स में से 2 और 2 गैस-टू-लिक्विड (जीटीएल) सुविधाओं में से एक को नुकसान पहुंचा है, जिससे करीब 12.8 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि इसकी मरम्मत में तीन से पांच साल का समय लग सकता है।

इस संकट से कतर को हर साल करीब 20 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान है और इससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासकर यूरोप और एशिया के देशों में।

इससे पहले मार्च में प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात की थी और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की कड़ी निंदा की थी। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्‍ट्रेट में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया था।

इस बीच, भारतीय कंपनियां एलएनजी की आपूर्ति के लिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे वैकल्पिक स्रोतों की ओर रुख कर रही हैं, जिसका उपयोग मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र में होता है।

भारत ने 2025 में करीब 25.5 मिलियन टन एलएनजी आयात किया था और सरकार का लक्ष्य 2030 तक देश के कुल ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कराची में बढ़ती सरेआम गोलीबारी की घटनाएं, खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: र‍िपोर्ट

इस्लामाबाद, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची में बंदूक हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तीन दिनों में नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और कुछ किशोर लड़के शामिल हैं। लोग डर और चिंता जता रहे हैं और कह रहे हैं कि वे सड़क पर अपराधियों और गोलीबारी से असुरक्षित महसूस करते हैं।

पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कराची में आए दिन होने वाली अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाओं के चलते लोग सड़क पर ही नहीं, बल्कि अपने घरों में असुरक्षि‍त महसूस कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शहर में अपराध घटे हैं, लेकिन लोग इसे नहीं मान रहे। पुलिस का कहना है कि सभी हमलों की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पहली घटना में 22 साल के अयान को गौस पाक रोड के पास गोली लगी। दूसरी घटना में 45 साल की शेरीना बलदिया में घायल हुईं। तीसरी घटना में 52 साल की जमिला बेगम को लियाकताबाद दस के अल-आजम स्क्वायर में गोली लगी।

एक अलग घटना में 27 साल के बिलाल अहमद को उत्तरी कराची में गोली लगी, ज‍बकि‍ चकीवाड़ा में 12 साल का मुजम्मिल घायल पाया गया।

एक और घटना में 30 साल के मुर्तजा को गबोल टाउन में गोली लगी और 28 साल के नोमान चाकीवाड़ा में घायल हुए। 74 साल के नसीर पापोष नगर में और 39 साल की नजमा ओरंगी टाउन में गोली लगने से घायल हुए।

कराची में गोलीबारी की ये घटनाएं 4 से 6 अप्रैल के बीच हुईं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी लोग अनजान दिशाओं से चली गोलियों के शिकार हुए।

आलोचक कह रहे हैं कि पुलिस फायरिंग रोकने में नाकाम रही है, जिसके कारण आम लोग परेशान हैं।

पिछले साल नवंबर में कराची में 4,700 से ज्‍यादा सड़क अपराध हुए थे। सिटीजन पुलिस लायजन कमेटी (सीपीएलसी) के डेटा के अनुसार, 160 वाहन चोरी और झपटमारी की घटनाएं हुईं। वहीं 3,143 मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हुए। 1,403 लोगों के मोबाइल भी बंदूक के बल पर छीन लिए गए। इसके अलावा, एक अपहरण और 15 फिरौती की घटनाएं हुईं। शहर में 39 हत्या और अन्य हिंसक अपराध भी दर्ज हुए।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL में KKR की हालत पस्त, हार के बाद Rovman Powell ने अंपायर-पिच पर फोड़ा ठीकरा

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान अंपायरों की ‘गलती’ की आलोचना की और अपनी टीम की करीबी हार के लिए ईडन गार्डन्स की धीमी पिच को जिम्मेदार ठहराया। एलएसजी का स्कोर 16 ओवर के बाद सात विकेट पर 127 रन था लेकिन उसने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की नाबाद 54 रन की पारी की मदद से तीन विकेट से जीत हासिल की। पॉवेल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आप ईडन गार्डन्स को अपना गढ़ बनाना चाहते हैं। यह आपका घरेलू मैदान है और दर्शकों का समर्थन आपको मिलता है। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना अच्छा लगता है लेकिन इस युवा खिलाड़ी (मुकुल) को श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।’’

केकेआर को चार मैच में एक भी जीत नहीं मिली है। इनमें से तीन मैच उसने अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं। एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद वह चार विकेट पर 181 रन ही बना पाया। इस मैच में उसके सलामी बल्लेबाज फिन एलन (09) विवादास्पद तरीके से आउट हो गए। एलन के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई गेंद को डीप थर्ड मैन की सीमा रेखा पर खड़े दिगवेश राठी ने कैच कर लिया। रीप्ले से पता चला कि उनके पैर की उंगलियां बाउंड्री को छू गई थीं। लेकिन मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका) और अक्षय टोत्रे (भारत) ने तीसरे अंपायर का सहारा नहीं लिया और इस कैच को क्लीन करार दिया। पॉवेल ने कहा, ‘‘बिल्कुल और भी पहलुओं पर गौर किया जाना चाहिए था। जब वह मैदान से बाहर आया तो हमने इस बारे में बात की थी। हमने आईपीएल में देखा है कि अंपायर इससे भी छोटी-छोटी चीजों के लिए तीसरे अंपायर की मदद लेते रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि यह उनकी तरफ से एक गलती थी, लेकिन हम इसकी जांच नहीं करने जा रहे हैं और यह नहीं कहेंगे कि इसी वजह से आज रात हमें दो अंक गंवाने पड़े।’’ पॉवेल ने कहा कि इस पिच पर स्ट्रोक लगाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ईडन गार्डन्स के उस पारंपरिक विकेट जैसा नहीं था जहां आप क्रीज पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देते हैं। यह 220 रन वाला विकेट नहीं था। गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, विशेषकर जब उन्होंने धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया।’’ केकेआर का अब चार मैचों में सिर्फ एक अंक है, जो उसे सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच से मिला था, लेकिन पॉवेल को स्थिति में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इतिहास देखें तो आईपीएल के विजेता टूर्नामेंट के मध्य और अंतिम चरण में अपनी लय हासिल करते हैं। जब शुरुआत अच्छी न हो तो जीतना आसान नहीं होता, अभी हमने 10 मैच खेलने हैं और हमारा भविष्य हमारे हाथ में है।

Fri, 10 Apr 2026 10:35:20 +0530

  Videos
See all

Netanyahu Big Stement on Lebanon LIVE: Iran US Ceasefire के बीच Israel का ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:46:35+00:00

Middle East Crisis: सीजफायर टूटेगा, ईरान फिर बदला लेगा? | Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:48:36+00:00

Iran US Ceasefire LIVE Updates: टूट गई डील! Islamabad नहीं जाएगा ईरान! | Lebanon | Munir Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:56:08+00:00

Iran Israel US War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात!| US-Iran Ceasefire | Trump | 10 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:59:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers