Responsive Scrollable Menu

IPL में KKR की हालत पस्त, हार के बाद Rovman Powell ने अंपायर-पिच पर फोड़ा ठीकरा

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान अंपायरों की ‘गलती’ की आलोचना की और अपनी टीम की करीबी हार के लिए ईडन गार्डन्स की धीमी पिच को जिम्मेदार ठहराया। एलएसजी का स्कोर 16 ओवर के बाद सात विकेट पर 127 रन था लेकिन उसने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की नाबाद 54 रन की पारी की मदद से तीन विकेट से जीत हासिल की। पॉवेल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘आप ईडन गार्डन्स को अपना गढ़ बनाना चाहते हैं। यह आपका घरेलू मैदान है और दर्शकों का समर्थन आपको मिलता है। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना अच्छा लगता है लेकिन इस युवा खिलाड़ी (मुकुल) को श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।’’

केकेआर को चार मैच में एक भी जीत नहीं मिली है। इनमें से तीन मैच उसने अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं। एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद वह चार विकेट पर 181 रन ही बना पाया। इस मैच में उसके सलामी बल्लेबाज फिन एलन (09) विवादास्पद तरीके से आउट हो गए। एलन के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई गेंद को डीप थर्ड मैन की सीमा रेखा पर खड़े दिगवेश राठी ने कैच कर लिया। रीप्ले से पता चला कि उनके पैर की उंगलियां बाउंड्री को छू गई थीं। लेकिन मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका) और अक्षय टोत्रे (भारत) ने तीसरे अंपायर का सहारा नहीं लिया और इस कैच को क्लीन करार दिया। पॉवेल ने कहा, ‘‘बिल्कुल और भी पहलुओं पर गौर किया जाना चाहिए था। जब वह मैदान से बाहर आया तो हमने इस बारे में बात की थी। हमने आईपीएल में देखा है कि अंपायर इससे भी छोटी-छोटी चीजों के लिए तीसरे अंपायर की मदद लेते रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि यह उनकी तरफ से एक गलती थी, लेकिन हम इसकी जांच नहीं करने जा रहे हैं और यह नहीं कहेंगे कि इसी वजह से आज रात हमें दो अंक गंवाने पड़े।’’ पॉवेल ने कहा कि इस पिच पर स्ट्रोक लगाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ईडन गार्डन्स के उस पारंपरिक विकेट जैसा नहीं था जहां आप क्रीज पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देते हैं। यह 220 रन वाला विकेट नहीं था। गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, विशेषकर जब उन्होंने धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया।’’ केकेआर का अब चार मैचों में सिर्फ एक अंक है, जो उसे सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच से मिला था, लेकिन पॉवेल को स्थिति में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप इतिहास देखें तो आईपीएल के विजेता टूर्नामेंट के मध्य और अंतिम चरण में अपनी लय हासिल करते हैं। जब शुरुआत अच्छी न हो तो जीतना आसान नहीं होता, अभी हमने 10 मैच खेलने हैं और हमारा भविष्य हमारे हाथ में है।

Continue reading on the app

ईरान ने जैसे बढ़ाई दुनिया की मुश्किलें वैसे ही अब भारत चीन के लिए करेगा, ये है पूरा प्लान

भारत मलक्का स्ट्रेट में 'सी डिनायल' की ईरान मॉडल रणनीति अपना रहा है, लेकिन अधिक आधुनिक व बड़े पैमाने पर. अंडमान-निकोबार से भारत चीन के लिए इस समुद्री मार्ग को जोखिमपूर्ण बनाएगा, जिससे उसकी व्यापारिक व तेल आपूर्ति प्रभावित होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs RCB: राजस्थान और आरसीबी की टक्कर से तय होगा टेबल टॉपर, वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

RR vs RCB: आईपीएल 2026 में इस वक्त दो टीमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स। सीजन शुरू होने से पहले जहां इन दोनों टीमों को लेकर मालिकाना हक और वैल्यूएशन की बातें हो रही थीं, वहीं अब फोकस पूरी तरह मैदान पर आ गया। दोनों टीमों का अब तक का रिकॉर्ड बेदाग रहा है और शुक्रवार को होने वाला मुकाबला टॉप पोजिशन तय करने में अहम साबित हो सकता।

आरसीबी की ताकत उनकी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। विराट कोहली एक बार फिर टीम के लिए लगातार रन बना रहे और उनका अनुभव टीम को मजबूती देता। वहीं नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खास तौर पर खतरनाक नजर आए।

आरसीबी का मध्यक्रम मजबूत
मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और टिम डेविड की जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही। खासकर डेथ ओवर्स में ये दोनों खिलाड़ी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में शामिल हैं।

राजस्थान की ताकत सलामी जोड़ी
दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छी शुरुआत दे रहे। दोनों ने इस सीजन में पावरप्ले में अब तक विकेट नहीं गंवाया और 74, 69 और 59 जैसे स्कोर खड़े किए। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रियान पराग को अभी ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन यह मैच उनके लिए खुद को साबित करने का मौका हो सकता। वहीं टीम में शिमरॉन हेटमायर और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।

संदीप का कोहली से सामना
गेंदबाजी में बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी शानदार प्रदर्शन कर रहे। खास बात यह है कि भुवनेश्वर का रिकॉर्ड कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने वाले संदीप शर्मा जैसा ही मजबूत है- संदीप ने कोहली को 7 बार आउट किया है। 

राजस्थान बिना बदलाव के साथ उतर सकती
टीम न्यूज की बात करें तो राजस्थान की टीम बिना बदलाव के उतर सकती है जबकि RCB के लिए जोश हेजलवुड का खेलना अभी भी मुश्किल लग रहा। ऐसे में टीम अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान में उतर सकती।

पिच रिपोर्ट बल्लेबाजों के लिए अच्छी खबर है। पिच पर अच्छा उछाल और समान बाउंस मिलने की उम्मीद है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान रहेगा। इसी मैदान पर हाल ही में राजस्थान ने 11 ओवर के मैच में 150 रन बना दिए थे।

आरसीबी ने 10 में से 9 अवे मैच जीते
आंकड़ों की बात करें तो आरसीबी ने पिछले सीजन से अब तक 10 में से 9 अवे मैच जीते हैं, जो उनकी बड़ी ताकत है। वहीं डेथ ओवर्स में टिम डेविड के 19 छक्के सबसे ज्यादा हैं। कुल मिलाकर यह मुकाबला दो संतुलित टीमों के बीच है, जहां एक तरफ आरसीबी की मिडिल ऑर्डर ताकत है तो दूसरी ओर राजस्थान की मजबूत ओपनिंग। ऐसे में मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (संभावित XII):
1 विराट कोहली, 2 फिल साल्ट, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 टिम डेविड, 6 जितेश शर्मा (विकेट कीपर), 7 रोमारियो शेफर्ड, 8 क्रुणाल पांड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 जैकब डफी, 11 अभिनंदन सिंह, 12 सुयश शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स (संभावित XII): 1 यशस्वी जायसवाल, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), 4 रियान पराग (कप्तान), 5 शिमरोन हेटमायर, 6 डोनोवन फरेरा, 7 रवींद्र जडेजा, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 संदीप शर्मा, 10 नंद्रे बर्गर, 11 तुषार देशपांडे, 12 रवि बिश्नोई

Fri, 10 Apr 2026 11:50:14 +0530

  Videos
See all

UP Final Voter List: UP में अब 13.39 करोड़ वोटर, फाइनल लिस्ट पर BJP-SP को सुनो |Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:12:16+00:00

Monalisa Farman Marriage Controversy : माेनालिसा-फरमान हाेंगे अलग-अलग! | Sanoj Mishra | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:12:35+00:00

Iran Israel America War News LIVE: ट्रंप का एक और ऐलान | Attack on Lebanon | Middle East | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:15:22+00:00

Hezbollah Missile Attack :हिजबुल्लाह ने फिर किया मिसाइल अटैक| Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:13:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers