Responsive Scrollable Menu

CUET UG : सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी जल्द, फोटो करेक्शन की आज अंतिम तिथि, किन विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला

CUET UG Exam Centers City Update : एनटीए बहुत जल्द कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी-2026) की एग्जाम सिटी सिटी की डिटेल् जारी करने वाला है। परीक्षार्थी https://cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकेंगे।

Continue reading on the app

OnePlus 100W GaN Charger: 100W चार्जिंग वाला चार्जर लॉन्च, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक करेगा फास्ट चार्ज

OnePlus ने भारत में अपना नया SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite चार्जर लॉन्च किया है। यह चार्जर कंपनी ने अपने लेटेस्ट हैंडसेट oneplus Nord 6 के साथ पेश किया है। यह नया चार्जर थर्ड जनरेशन की Gallium Nitride (GaN) तकनीक का उपयोग करता है, जिससे यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में हाई पावर आउटपुट देने में सक्षम है। इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें एक साथ कई डिवाइस तेजी से चार्ज करने की जरूरत होती है। आइए अब इसकी कीमत और खासियतों के बारें में विस्तार से जानें।

फीचर्स और चार्जिंग कैपेसिटी 
इस चार्जर के एडॉप्टर में डुअल-पोर्ट सेटअप दिया गया है, जिसमें एक USB-A पोर्ट और एक Type-C पोर्ट शामिल है। यह सिंगल और डुअल डिवाइस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है, और जरूरत के अनुसार पावर को डायनामिक रूप से बांटता है।

सिंगल पोर्ट का इस्तेमाल करने पर यह 100W तक SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग या 65W तक Power Delivery सपोर्ट करता है। दोनों पोर्ट इस्तेमाल करने पर यह कुल 100W पावर को स्मार्ट तरीके से डिस्ट्रीब्यूट करता है।

डुअल-पोर्ट मोड में यह 33W + 33W, 30W + 18W, 67W + 33W और 45W + 18W जैसे आउटपुट कॉम्बिनेशन सपोर्ट करता है। टेक्निकल लेवल पर यह 11V 6.1A और 11V 9.1A तक आउटपुट सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़े-ः 4G SIM सपोर्ट और कैमरा वाली स्मार्टवॉच लॉन्च, बिना फोन के कर सकेंगे Call

कम्पैटिबिलिटी और स्टैंडर्ड्स
यह चार्जर कई चार्जिंग स्टैंडर्ड्स को सपोर्ट करता है, जिनमें SUPERVOOC, Power Delivery 3.0, PPS, Quick Charge और UFCS शामिल हैं। इससे यह स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे कई डिवाइसों को चार्ज किया जा सकता है, चाहे वे किसी भी ब्रांड के हों।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
डिवाइस का बाहरी हिस्सा पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना है। इसका साइज 55 x 30.5 x 70 mm है (पिन्स सहित ऊंचाई) और वजन लगभग 150 ग्राम है। GaN तकनीक की वजह से इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है, जिसमें अंदर के कंपोनेंट्स को ज्यादा कुशल तरीके से फिट किया गया है, जिससे हीट मैनेजमेंट भी बेहतर रहता है।

ये भी पढ़े-ः  सिर्फ ₹29,999 में स्टाइलिश फ्लिप फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी

यह 100-240V इनपुट रेंज सपोर्ट करता है, जिससे इसे इंटरनेशनल लेवल पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus का दावा है कि यह चार्जर लगभग 90% तक कन्वर्ज़न एफिशिएंसी देता है, जिससे एनर्जी लॉस और हीट कम होती है।

कीमत और उपलब्धता
SUPERVOOC 100W Dual Ports GaN Power Adapter Lite व्हाइट कलर में उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹3,499 है, जबकि इंट्रोडक्टरी ऑफर में इसे ₹3,199 में खरीदा जा सकता है। यह OnePlus की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

Continue reading on the app

  Sports

Exclusive: आज विराट कोहली, कल वैभव सूर्यवंशी… जल्द बनेंगे RCB के नए पोस्टर बॉय!

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं लेकिन क्या करियर को ऊंची उड़ान देने के लिए उन्हें अपनी मंजिल भी बदलनी पड़ेगी? क्या उनकी ये मंजिल RCB में हो सकती है? Fri, 10 Apr 2026 13:16:06 +0530

  Videos
See all

UP Final Voter List : UP में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता बढ़े | Election Commission | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:28:42+00:00

BJP Manifesto for Bengal LIVE: HM Amit Shah ने BJP संकल्प पत्र जारी किया | Assembly Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:31:07+00:00

Yashwant Varma Breaking News: जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा | Resignation #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:31:19+00:00

Dhirendra Krishna Shastri का 8 दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरा, दुनिया को बताया कैसे थमेगा युद्ध? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:33:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers