Responsive Scrollable Menu

जहां भी जरूरी होगा, हमले करते रहेंगे, लेबनान में हमले के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू की चेतावनी

नेतन्याहू ने कहा कि हम पूरी ताकत, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखे हुए हैं। हमारा संदेश साफ है, जो कोई भी इजरायली नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, हम उस पर हमला करेंगे।

Continue reading on the app

TCS Q4 Result: टीसीएस का जोरदार प्रदर्शन, चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 13718 करोड़, बंपर डिविडेंड का ऐलान

TCS Q4 Result: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों ही बाजार के अनुमान से बेहतर रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

टीसीएस ने क्वार्टर-4 वित्तीय वर्ष 2026 में 13718 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछली तिमाही के मुकाबले करीब 29 फीसदी ज्यादा। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान (करीब 13727 करोड़ रुपये) के आसपास ही रहा। वहीं, कंपनी की ऑपरेशंस से आय 5.4% बढ़कर 70698 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा।

कंपनी ने 39571 करोड़ डिविडेंड बांटे
कंपनी के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए 31 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है, जिसे एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है। पूरे साल में कंपनी ने डिविडेंड के रूप में कुल 39571 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

टीसीएस के बिजनेस में लगातार तीसरी तिमाही में सुधार
मार्जिन के मामले में भी कंपनी ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया। ऑपरेटिंग मार्जिन 25.3% रहा, जिसमें 10 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ। वहीं, नेट मार्जिन 19.4% दर्ज किया गया, जो मजबूत मुनाफे का संकेत देता है। टीसीएस के बिजनेस में लगातार तीसरी तिमाही में सुधार देखने को मिला है।

कंपनी ने इस दौरान 12 अरब डॉलर का टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू हासिल किया, जिसमें तीन बड़े डील शामिल हैं। पूरे वित्त वर्ष 2026 में टोटल कुल कॉन्ट्रैक्ट बढ़कर 40.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। सेगमेंट के लिहाज से एनर्जी, रिसोर्सेज और यूटिलिटीज सेक्टर में सबसे ज्यादा 6.1% की ग्रोथ दर्ज की गई जबकि कंज्यूमर बिजनेस में 2.8% की बढ़त रही। भौगोलिक रूप से यूके और नॉर्थ अमेरिका ने कंपनी की ग्रोथ में अहम योगदान दिया।

कंपनी ने एआई से जुड़े बिजनेस में मजबूत पकड़ बनाई
कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बिजनेस में भी मजबूत बढ़त दर्ज की है। चौथी तिमाही में एआई से मिलने वाला सालाना रेवेन्यू 2.3 अरब डॉलर के पार चला गया, जो एंटरप्राइज सेक्टर में एआई के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है।

टीसीएस के सीईओ क क्रितिवासन ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत डील्स और अलग-अलग सेक्टर में बढ़ती मांग के चलते संभव हुई है, भले ही वैश्विक आर्थिक चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि तकनीक में निवेश जारी रहने से कंपनी को आगे भी अच्छे मौके मिलेंगे।

पूरे वित्त वर्ष 2026 में टीसीएस का कुल रेवेन्यू 2.67 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 4.6% की वृद्धि है। ऑपरेटिंग मार्जिन 25% और नेट मार्जिन 19.8% रहा, जो पिछले चार साल का सबसे ऊंचा स्तर है। नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में भी तेजी दिखी और यह NSE पर 1.2% बढ़कर 2,590 रुपये पर बंद हुआ।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

10वीं बार पंजाब ने 200 प्लस का टारगेट किया चेज, श्रेयस अय्यर की पारी अभिषेक शर्मा पर पड़ी भारी

PBKS vs SRH Match Report and Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से रखे गए 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 223 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. पंजाब की चार मैचों में यह तीसरी जीत है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की चार मैचों में यह तीसरी हार है. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 69 रन की पारी खेली. Sat, 11 Apr 2026 19:26:27 +0530

  Videos
See all

Breaking News:तेल पर ट्रंप का बड़ा दावा #donaldtrump #iranisraelwar #virashorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T14:10:25+00:00

PM Modi West Bengal Visit: Siliguri से PM Modi का रोड शो | Bengal Elections 2026 | PM Modi Road Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T14:13:54+00:00

UP News: CM योगी का बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को तोहफा |#ytshorts #cmyogi #shorts #uppolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T14:14:51+00:00

SIR Controversy:'फर्जी वोटर आउट'... फिर विपक्ष को क्यों डाउट?|#shorts #cmyogi #akhileshyadav #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T14:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers