Responsive Scrollable Menu

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है। सीएसके अपने पिछले तीन मैच हारकर आई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत दो जीत से की थी लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला महज 1 रन से हार गई। 

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। जहां डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हुई है वहीं गुरजपनीत सिंह को मौका मिला है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने औकिब नबी और आशुतोष शर्मा की जगह विपरज निगम और नीतिश राणा को मौका मिला है। 

चेन्नई सुपर किंग्स- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार। 

Continue reading on the app

पंजाब किंग्स ने SRH को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, अय्यर-प्रियांश और प्रभसिमरन का चला बल्ला

आईपीएल 2026 में डबल हेडर यानी दो मैच हैं। शनिवार को दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले को पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने बेहतरीन पारी खेली। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। बदले में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाए। श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने अर्धशतक जड़े। 

हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 74 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंद पर 39 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 23 गेंद पर 38 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 9 गेंद पर 18 रन बनाए। सलिल अरोड़ा ने 9 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी बिना खाता खोले और हर्ष दुबे 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 50 रन देकर 2 विकेट लिए जेवियर बार्टलेट ने 42 रन देकर 1 विकेट लिए। 

पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंद पर नाबाद 69 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 20 गेंद पर 57 और प्रभसिमरन ने 25 गेंद पर 51 रन बनाए। शशांक सिंह ने 9 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। नेहल वढेरा ने 14 और कूपर कोनोली ने 12 गेंद पर 11 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने 3 विकेट लिए। हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिया। पंजाब किंग्स के 4 मैच में 7 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अभिषेक शर्मा के आगे रोहित-सैमसन भी फेल, 9 साल और 79 पारियों में पहली बार हुआ ऐसा हाल

SRH vs RR के इस मैच में नजरें अभिषेक और वैभव की टक्कर पर थीं. अभिषेक को इस मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करने का पहला मौका मिला लेकिन वो नाकाम रहे और खाता नहीं खोल सके. Mon, 13 Apr 2026 20:27:41 +0530

  Videos
See all

Viral Video | LA स्ट्रीट टेकओवर में अचानक चली गोलियां #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:11:24+00:00

Aman Chopra : Tehseen Poonawalla ने Congress को क्यों चैलेंज किया? Women Reservation Bill | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:15:55+00:00

Asha Bhosle को याद कर Sachin tendulkar हुए बेहद इमोशनल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:15:13+00:00

Viral Video | टूटी गाड़ियां और हंगामा, नोएडा में हालात तनावपूर्ण #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:13:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers