Responsive Scrollable Menu

'अल्लाह का शुक्र है... हम होर्मुज को साफ करने जा रहे, दुनिया पर एहसान के तौर पर...', पाकिस्तान में वार्ता के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ईरान की सेना तबाह हो चुकी है और अमेरिका अब होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना शुरू कर रहा है।

Continue reading on the app

मोदी-राहुल की बातचीत का वीडियो वायरल:संसद परिसर में फुले जयंती पर मिले, बात करते दिखे दोनों नेता

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती दिखाई दी। यह वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की। मोदी- राहुल की मुलाकात के फोटो: इसके पहले भी हुई हैं दोनो नेताओं की मुलाकातें: 9 अगस्त 2024: लोकसभा सत्र के बाद चाय पर चर्चा इस दिन संसद सत्र के समापन के बाद अनौपचारिक चाय बैठक में मोदी और राहुल ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। 26 जून 2024: लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में ओम बिरला को स्पीकर चुना गया।मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 20 जुलाई, 2018: संसद में गले लगाने की घटना 20 जुलाई 2018 को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे PM मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की। मोदी ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 16 दिसंबर 2016: कांग्रेस का दल लेकर मोदी से मिले राहुल कांग्रेस नेताओं का एक दल 16 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी से मिलने पहुंचा। यहां भी मोदी और राहुल की मुलाकात हुई। 27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है।

Continue reading on the app

  Sports

सरकारी स्कूल टीचर के बेटे ने आईपीएल में किया डेब्यू, पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, बेटे का दिल क्रिकेट के लिए धड़कता था

Who is Auqib Nabi: बारामूला के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया. आईपीएल ऑक्शन में 8.40 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पाने वाले आकिब ने रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में 60 विकेट लेकर इतिहास रचा है. अपनी घातक स्विंग और विकेट निकालने की अद्भुत कला के कारण वह अब भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं. आकिब के पिता गुलाम नबी सरकारी स्कूल में टीचर हैं जो अपने बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे थे. Sat, 11 Apr 2026 20:00:22 +0530

  Videos
See all

Avimukteshwaranand News: मंदिरों में VIP कोटे पर अविमुक्तेश्वरनांद क्या बोले?#shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T15:15:34+00:00

Avimukteshwaranand News: गौ हत्या पर अविमुक्तेश्वरानांद ने किसे चेताया ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T15:16:53+00:00

BJP के ‘संकल्प पत्र’ पर कवियों की राय | Elections 2026 | Kishore Ajwani | Lapete Mein Netaji #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T15:15:06+00:00

Islamabad Peace Talks:अमेरिका इजराइल होंगे बैठक फेल होने के जिम्मेदार #iranusceasefire #peacetalks #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T15:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers