TCS Q4 Result: टीसीएस का जोरदार प्रदर्शन, चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़कर 13718 करोड़, बंपर डिविडेंड का ऐलान
TCS Q4 Result: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों ही बाजार के अनुमान से बेहतर रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
टीसीएस ने क्वार्टर-4 वित्तीय वर्ष 2026 में 13718 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछली तिमाही के मुकाबले करीब 29 फीसदी ज्यादा। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान (करीब 13727 करोड़ रुपये) के आसपास ही रहा। वहीं, कंपनी की ऑपरेशंस से आय 5.4% बढ़कर 70698 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा।
कंपनी ने 39571 करोड़ डिविडेंड बांटे
कंपनी के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए 31 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित किया है, जिसे एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है। पूरे साल में कंपनी ने डिविडेंड के रूप में कुल 39571 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
टीसीएस के बिजनेस में लगातार तीसरी तिमाही में सुधार
मार्जिन के मामले में भी कंपनी ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया। ऑपरेटिंग मार्जिन 25.3% रहा, जिसमें 10 बेसिस प्वाइंट का सुधार हुआ। वहीं, नेट मार्जिन 19.4% दर्ज किया गया, जो मजबूत मुनाफे का संकेत देता है। टीसीएस के बिजनेस में लगातार तीसरी तिमाही में सुधार देखने को मिला है।
कंपनी ने इस दौरान 12 अरब डॉलर का टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू हासिल किया, जिसमें तीन बड़े डील शामिल हैं। पूरे वित्त वर्ष 2026 में टोटल कुल कॉन्ट्रैक्ट बढ़कर 40.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। सेगमेंट के लिहाज से एनर्जी, रिसोर्सेज और यूटिलिटीज सेक्टर में सबसे ज्यादा 6.1% की ग्रोथ दर्ज की गई जबकि कंज्यूमर बिजनेस में 2.8% की बढ़त रही। भौगोलिक रूप से यूके और नॉर्थ अमेरिका ने कंपनी की ग्रोथ में अहम योगदान दिया।
कंपनी ने एआई से जुड़े बिजनेस में मजबूत पकड़ बनाई
कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बिजनेस में भी मजबूत बढ़त दर्ज की है। चौथी तिमाही में एआई से मिलने वाला सालाना रेवेन्यू 2.3 अरब डॉलर के पार चला गया, जो एंटरप्राइज सेक्टर में एआई के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है।
टीसीएस के सीईओ क क्रितिवासन ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत डील्स और अलग-अलग सेक्टर में बढ़ती मांग के चलते संभव हुई है, भले ही वैश्विक आर्थिक चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि तकनीक में निवेश जारी रहने से कंपनी को आगे भी अच्छे मौके मिलेंगे।
पूरे वित्त वर्ष 2026 में टीसीएस का कुल रेवेन्यू 2.67 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 4.6% की वृद्धि है। ऑपरेटिंग मार्जिन 25% और नेट मार्जिन 19.8% रहा, जो पिछले चार साल का सबसे ऊंचा स्तर है। नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में भी तेजी दिखी और यह NSE पर 1.2% बढ़कर 2,590 रुपये पर बंद हुआ।
(प्रियंका कुमारी)
Viral Video | अरे! स्कूल में बच्चे से ये क्या करवाया जा रहा! #viralvideo #viralnews #shorts #teacher
Viral Video | अरे! स्कूल में बच्चे से ये क्या करवाया जा रहा! #viralvideo #viralnews #shorts #teacher News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18


















