Aaj Ka Rashifal 09 April 2026: आज का दिन मिथुन समेत इन 5 राशि के जातकों के लिए शुभ होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 09 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 09 अप्रैल 2026 गुरुवार है. चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा. आज का दिन मिथुन राशि समेत कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल.
आज 09 अप्रैल का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 09 April 2026)
मेष राशि
आज का दिन शुभ फल देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ की प्राप्ति होगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है. प्रेम संबंध मधुर होंगे. परिवार में खुशियां आएंगी.
उपाय– गरीब को गुड़ का दान करें.
वृषभ राशि
आज का दिन अशुभ फल दे सका है. धन हानि की संभावना है. किसी को पैसा उधार न दें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में करने से बचें. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.
उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि
आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा. रोजगार की समस्या दूर होगी. व्यापार में नई साझेदारी होगी. छात्रों को सफलता प्राप्त होगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं.
कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की वजह से काम रुक सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी. पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- मंदिर में दूध का दान दें.
सिंह राशि
आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में बढोत्तरी होगी. पुराने विवाद समाप्त होंगे. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. कारोबार से संबंधित यात्राएं सफलता देंगी. मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय– गरीब को आटा दान करें.
कन्या राशि
आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. नौकरी में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी. सेहत को लेकर लापरवाही से बचें.
उपाय- श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें.
तुला राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. सेहत में सुधार होगा. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.
उपाय– देवी कवच का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छे परिणाम देगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार में शुभ या मांगलिक काम हो सकता है. समाज में सम्मान मिलेगा. नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है. कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है.
उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. धन आगमन अच्छा होगा. अचानक से खर्च सामने आ सकता है. नौकरी में कोई अपना धोखा दे सकता है. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. मित्रों के साथ अनबन होगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
उपाय– मंदिर में केला दान करें.
मकर राशि
आज का दिन अशुभ हो सकता है. धन के मामलों में सावधानी बरतें. परिवार में विवाद की स्थिति से बचें. नौकरी में शत्रुओँ से सावधान रहें. कारोबार में नई साझेदारी आज न करें. जीवनसाथी पर वेवजह शक करने से बचें.
उपाय– गरीब को काली उड़द दाल दान करें.
कुंभ राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन की समस्या का समाधान होगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. किसी से विवाद न करें. नौकरी में सभी काम पूरे होंगे. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. जीवनसाथी से विवाद होगा.
उपाय- गरीब को खिचड़ी दान करें.
मीन राशि
आज का दिन अच्छे परिणाम देगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. कारोबार में विदेश से लाभ प्राप्त होगा. विदेश यात्रा का योग है. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 08 April 2026: आज का दिन धनु समेत इन 5 राशि जातकों के लिए शुभ होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
क्या स्मृति मंधाना का पलाश मुच्छल से हुआ पैचअप? फैमिली की मुलाकात का वीडियो वायरल
Smriti Mandhana and Palash Muchha: पिछले साल दिसंबर में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपनी रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं. मंधाना का पलाश मुच्छल के साथ शादी होने वाली थी, लेकिन वह टूट गई. ऐसे में एक बार फिर से दोनों की शादी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















