शादी वाले घर में अब नहीं होगी गैस की किल्लत, यहां प्रशासन दे रहा 8 सिलेंडर; जानें कैसे करें आवेदन
LPG Cylinder For Marriage: शादियों का सीजन शुरू होते ही लोग घरों में तैयारियां में जुट जाते हैं. खुशियों के इस माहौल में अक्सर मेहमानों की भीड़ देखने को मिलती है. साथ ही खाने-पीने के बड़े इंतजाम भी किए जाते हैं, ऐसे में LPG सिलेंडर की कमी एक बड़ी चुनौती बन जाती है. इसी समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है. यहां जो शादी वाले घर हैं, उनको प्रशासन की ओर से उनकी जरूरत के हिसाब से अधिकतम 8 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे.
कैसे होगी प्रशासन की ये खास तैयारी?
लखनऊ की एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम ने इस पूरी व्यवस्था की जानकारी मीडिया के सामने साझा की. उन्होंन बताया कि शादी समारोह में खाना पकाने के दौरान किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग पूरी तरह तैयार है. यहां अब तक लगभग 100 से अधिक परिवारों ने शादी के लिए अतिरिक्त सिलेंडरों की मांग को लेकर आवेदन किया है. फिलहाल प्रशासन ने तय किया है कि शादी वाले घर को उसकी आवश्यकता के आधार पर अधिकतम 8 एलपीजी सिलेंडर दिए जा सकते हैं. ऐसा करने से गैस किल्लत की समस्या को लेकर लोगों को पैनिक नहीं होना पड़ेगा
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया
अगर आपके घर में भी शादी है और आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल रखी गई है. सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपने घर की शादी का कार्ड और एक प्रार्थना पत्र एडीएम आपूर्ति कार्यालय में देना होगा. आवेदन मिलने के बाद अधिकारी उसकी जांच करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि मांग वास्तविक है. आवेदन स्वीकार होने के बाद प्रशासन की ओर से मंजूरी दी जाएगी. हालांकि अभी गैस सिलेंडरों की कोई सख्त न्यूनतम सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन आवेदन की गहराई से जांच करने के बाद ही गैस सिलेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकतम 8 सिलेंडर देने की योजना पर विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है.
कहां से और कैसे मिलेंगे सिलेंडर
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने और मंजूरी मिलने के बाद आवेदक को दर-दर भटकने की जरूरत नहीं होगी. विभाग द्वारा आवेदन की जांच पूरी होते ही आवेदक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाएगा. इस मैसेज में यह साफ तौर पर लिखा होगा कि आपको किस गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करना है. इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और आम जनता को सुविधा होगी.
पुराना सिलेंडर और शुल्क के नियम
सिलेंडर लेने के नियमों को लेकर भी प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है. जिन लोगों के पास पहले से कमर्शियल गैस सिलेंडर मौजूद हैं, वे अपना खाली सिलेंडर जमा करके भरा हुआ सिलेंडर ले सकेंगे. इसके लिए उन्हें केवल गैस की निर्धारित कीमत ही चुकानी होगी. लेकिन जिन परिवारों के पास अपना खाली सिलेंडर उपलब्ध नहीं है, उन्हें सिलेंडर की सुरक्षा राशि यानी सिक्योरिटी शुल्क भी देना होगा. यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि शादी के कामकाज में कोई रुकावट न आए और हलवाई से लेकर घर के सदस्यों तक सबको पर्याप्त ईंधन मिल सके.
शादियों की रौनक बरकरार रखना है मकसद
इस नई पहल से लखनऊ के उन हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा जिनके घर आने वाले दिनों में शहनाई बजने वाली है. अक्सर ब्लैक में सिलेंडर खरीदने की मजबूरी या घरेलू सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल के डर से लोग परेशान रहते थे, लेकिन अब सरकारी मंजूरी के साथ मिलने वाले इन 8 सिलेंडरों ने जनता की राह आसान कर दी है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि उनका मकसद शादियों की रौनक को बरकरार रखना और लोगों की मूलभूत जरूरतों को बिना किसी देरी के पूरा करना है.
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर बुकिंग में परेशानी से बचें! अभी कर लें e-KYC; जानें Online और ऑफलाइन प्रोसेस
'फेक न्यूज' फैलाने वाली मीडिया पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को बताया 'कमजोर'
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को मीडिया पर तीखा हमला करते हुए दावा किया है कि फेक न्यूज मीडिया अपनी विश्वसनीयता खो चुका है और वह ईरान की स्थिति को गलत तरीके से पेश कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि फर्जी खबर फैलाने वाली मीडिया बहुत ज्यादा ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम (जिसे कभी-कभी टीडीएस भी कहा जाता है!) की शिकार है। ट्रंप ने कहा कि मीडिया यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि ईरान संघर्ष में बढ़त बना रहा है, जबकि उनके मुताबिक वास्तविकता इसके बिल्कुल उलट है और ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वो कमजोर हो गया है।
उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और वायु रक्षा प्रणाली, रडार काफी हद तक निष्क्रिय हो चुकी है, जबकि मिसाइल और ड्रोन निर्माण ढांचे को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के कई शीर्ष नेता अब जीवित नहीं हैं।
ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें बस यही खतरा है कि कोई जहाज उनकी किसी समुद्री माइन में फंस न जाए! वैसे, उनकी सभी 28 माइन ड्रॉपर बोट भी तबाह हो चुकी हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने दुनिया के देशों पर एहसान जताते हुए दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जो वैश्विक हित में बताया। उनके अनुसार, यह कदम चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें (ईरान) यह काम खुद करने की हिम्मत या इच्छाशक्ति नहीं है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि कई देशों के खाली तेल टैंकर अमेरिका की ओर रुख कर रहे हैं ताकि वहां से तेल लोड किया जा सके।
ट्रंप ने इससे पहले की पोस्ट में दुनिया को ऑफर भी दिया और दावा भी किया कि कई खाली टैंकर उनके देश का रुख कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि इस समय कई बड़े-बड़े खाली तेल टैंकर अमेरिका की तरफ आ रहे हैं। जहां उन्हें बेहतरीन तेल नसीब होगा।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















