'मुंह बंद कर वरना बर्बाद कर दूंगी', ये हसीना कौन जिसने ट्रंप की पत्नी को धमकाया, एपस्टीन फाइल्स में नाम
Amanda Ungaro Surviver of Jeffery Epstein: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने जेफ्री एपस्टीन से अपने कनेक्शन से साफ इनकार कर दिया है. हाल ही में मेलानिया ने एक अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसमें उन्होंने सेक्स ऑफेंडर जेफ्री एपस्टीन के साथ अपने किसी भी तरह के संबंधों को सिरे से खारिज कर दिया. लेकिन, उनके इस आधिकारिक इनकार के कुछ ही घंटों बाद, सोशल मीडिया पर एक ऐसा धमाका हुआ जिसने पूरी दुनिया की राजनीति और मीडिया की नींद उड़ा दी है. एक्स पर अमांडा उन्गारो नाम के एक वेरिफाइड अकाउंट ने सीधे मेलानिया को चुनौती देते हुए उन्हें पूरी तरह से बेनकाब और बर्बाद करने की खुली धमकी दी गई. अमांडा खुद को एपस्टीन के सेक्स नेटवर्क की एक सर्वाइवर बताती हैं. उनका दावा है कि वह पिछले दो दशकों से मेलानिया ट्रंप और उनके परिवार को बहुत करीब से जानती हैं. इस पूर्व ब्राजीलियाई मॉडल के सनसनीखेज बयानों और धमकियों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हर कोई यह जानना चाह रहा है कि क्या सच में मेलानिया के कुछ ऐसे राज हैं, जो अगर बाहर आ गए तो अमेरिका का पूरा राजनीतिक सिस्टम हिल जाएगा? आइए जानते हैं कि आखिर यह अमांडा उन्गारो कौन है? और उसके पास ऐसा क्या राज है जिससे मेलानिया को डरना चाहिए।
Guru Gochar 2026: 20 अप्रैल से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, गुरु की रहेगी खास कृपा
अप्रैल में गुरु ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। 20 अप्रैल को शाम करीब 4 बजकर 43 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में यह बदलाव अहम माना जाता है, क्योंकि यह गुरु का अपना नक्षत्र है। ऐसे में इसका असर थोड़ा ज्यादा साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan



















