Responsive Scrollable Menu

पूर्व पीएम देउबा और पत्नी के खिलाफ काठमांडू में गिरफ्तारी वारंट जारी

काठमांडू, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। काठमांडू जिला अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा के खि‍लाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला पैसे के अवैध लेन‑देन की जांच से जुड़ा बताया गया।

काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, मंगलवार को न्यायाधीश महेंद्र खड़का की बेंच ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग की मांग पर यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

जांच विभाग देउबा और उनकी पत्नी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्रियों केपी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल पर भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है।

पिछले साल सितंबर में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान देउबा, प्रचंड की बेटी और पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के आवासों से जले हुए कैश के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर सर्कुलेट हुई थीं। खड़का तब से जांच के लिए पुलिस हिरासत में हैं।

प्रदर्शनकारियों ने उनके घरों में आग लगा दी थी। फोरेंसिक जांच में बाद में पुष्टि हुई कि करेंसी नोटों के टुकड़े असली थे, जिससे पूरी तरह से जांच शुरू हो गई, क्योंकि इस बात का शक था कि तस्वीरें शायद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाई गई हों।

हालांकि, देउबा और उनकी पत्नी देश के बाहर हैं। वे 26 फरवरी को इलाज के लिए सिंगापुर गए थे। वे घर वापस नहीं आए हैं और खबर है कि वे हांगकांग में हैं।

सूत्रों ने काठमांडू पोस्ट को बताया कि देउबा दंपति के खि‍लाफ यह गिरफ्तारी वारंट इसलिए जारी किया गया है, ताकि इंटरपोल रेड नोट‍िस के लिए प्रक्रिया शुरू की जा सके। रेड नोटिस आने के बाद विदेश में ही उन्हें रोका जा सकता है और नेपाल वापस लाने में मदद मिलेगी।

शेर बहादुर देउबा पांच बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं और 1991 से नेपाल की राजनीति में एक अहम हस्ती रहे हैं। वे लगातार अपने गृह जिले डाडेलधुरा से चुनाव जीतते आए हैं। इस बार उन्होंने पांच मार्च को हुए चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

क्या आप भी नजरअंदाज करते हैं इंडक्शन का ये घेरा? यही गलती खराब कर रही समय और बढ़ा रही बिजली बिल

Induction Stove Circle: इंडक्शन चूल्हे पर बना गोल घेरा सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि पूरी टेक्नोलॉजी का बेस है. सही साइज का बर्तन रखने से कुकिंग तेज होती है, बिजली बचती है और मशीन ज्यादा समय तक सही रहती है. इसे समझकर इस्तेमाल करना ही समझदारी है.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान सुपर लीग में जमकर हुआ ड्रामा, उस्मान तारिक की बॉल खेलने से मिचेल ने किया मना, अंपायर को बीच में आना पड़ा

पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पिनर उस्मान तारिक के ओवर में डेरिल मिचेल ने गेंदबाजी के दौरान दो बार क्रीज छोड़ा. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने गेंदबाजी एक्शन में गेंद छोड़ने से पहले लंबा रुकने पर आपत्ति जताई. मिचेल ने ओवर के दौरान दो बार क्रीज छोड़ दी, जिसके बाद अंपायरों को दखल देना पड़ा. Sat, 11 Apr 2026 09:55:35 +0530

  Videos
See all

Iran के प्रतिनिधिमंडल में 71 सदस्य शामिल | #iranisraelwar #shorts #viralvideo #viralnews #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:11:53+00:00

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर मीटिंग | Trump | Iran Us Ceasefire Meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:12:41+00:00

Iran-US Ceasefire: स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को लेकर America का बड़ा दावा | Islamabad Peace Talk | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:11:31+00:00

Brreaking News: लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई Emergency Landing, 154 यात्री सुरक्षित | Lucknow Airport | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T05:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers