Electric SUV: नई महिंद्रा BE7 एसयूवी की टेस्टिंग शुरू; जानें डिजाइन और फीचर डिटेल
Electric SUV: महिंद्रा ऑटो देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से बढ़ावा देने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी ने अपने INGLO प्लेटफॉर्म के साथ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसमें BYD की Blade Battery तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अब महिंद्रा इसी इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नई BE7 SUV पर काम कर रही है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
कैसा होगा डिजाइन?
स्पाई शॉट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि Mahindra BE7 के प्रोडक्शन वर्जन में कॉन्सेप्ट मॉडल की डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, टेस्ट म्यूल्स को देखकर ऐसा लगता है कि SUV के लॉन्च में अभी कुछ समय बाकी है।
BE07 कॉन्सेप्ट से संकेत मिलते हैं कि नई इलेक्ट्रिक SUV में बड़े C-शेप LED टेललाइट्स दिए जा सकते हैं। इसके फ्रंट हिस्से में स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ अलग डिजाइन वाले LED DRLs मिलने की उम्मीद है।
एक्सटीरियर डिजाइन और लुक
Mahindra BE7 को आकर्षक और दमदार लुक देने के लिए इसके डिजाइन में एंगुलर लाइन्स और शार्प एज का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पाई शॉट्स में SUV का मजबूत सिल्हूट नजर आता है। इसकी LED हेडलाइट्स काफी स्लीक हैं और किनारों पर नीचे की ओर फैली हुई दिखाई देती हैं।
इसके अलावा, SUV में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, मोटे C-पिलर, चौड़े व्हील आर्च और रूफ रेल्स जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिल सकते हैं। टेस्टिंग मॉडल में दिए गए अलॉय व्हील्स का डिजाइन Mahindra XEV 9e से मिलता-जुलता नजर आता है।
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो Mahindra BE7 में प्रीमियम केबिन के साथ ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया जा सकता है। इसमें तीन 12.3-इंच डिस्प्ले एक ही पैनल में एक छोर से दूसरे छोर तक फैली हुई हो सकती हैं। इसका स्टीयरिंग व्हील भी कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक SUVs की डिजाइन थीम से मिलता-जुलता नजर आ सकता है।
SUV में AC और मीडिया कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन की संख्या कम रखी जा सकती है। इसके अलावा, इसमें ADAS, हरमन ऑडियो सिस्टम और सेल्फ-पार्किंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
दो बैटरी पैक के विकल्प
पावरट्रेन की बात करें तो Mahindra BE7 को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी बैटरी क्षमता, रेंज और पावर आउटपुट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस नई इलेक्ट्रिक SUV के जरिए Mahindra अपने EV पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। इसके डिजाइन, फीचर्स और बड़े बैटरी पैक को देखते हुए यह इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कंपनी की एक महत्वपूर्ण पेशकश बन सकती है।
(मंजू कुमारी)
क्या होता है Document Verification? एक क्लिक में समझें पूरी डिटेल
Document Verification: आज के समय में नौकरी, कॉलेज एडमिशन, बैंकिंग और सरकारी सेवाओं समेत लगभग हर प्रक्रिया में Document Verification जरूरी हो गया है. इस आर्टिकल में जानिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्या है, यह क्यों जरूरी है, इसकी पूरी प्रक्रिया, ऑनलाइन वेरिफिकेशन कैसे किया जाता है और वेरिफिकेशन के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए.
The post क्या होता है Document Verification? एक क्लिक में समझें पूरी डिटेल appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












