Responsive Scrollable Menu

क्या होता है Document Verification? एक क्लिक में समझें पूरी डिटेल

Document Verification: आज के समय में नौकरी, कॉलेज एडमिशन, बैंकिंग और सरकारी सेवाओं समेत लगभग हर प्रक्रिया में Document Verification जरूरी हो गया है. इस आर्टिकल में जानिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्या है, यह क्यों जरूरी है, इसकी पूरी प्रक्रिया, ऑनलाइन वेरिफिकेशन कैसे किया जाता है और वेरिफिकेशन के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए.

The post क्या होता है Document Verification? एक क्लिक में समझें पूरी डिटेल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Bajaj Bike: पल्सर N160 के नए S और SS मॉडल लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिले ये फीचर्स

New Bike: अगर आप ऐसी बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ अच्छी माइलेज और स्टाइलिश डिजाइन दे, तो बजाज पल्सर N160 के नए मॉडल आपके लिए खास हो सकते हैं। बजाज ऑटो ने Pulsar N160 S को 1.34 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसके अलावा, ज्यादा फीचर्स से लैस Pulsar N160 SS की कीमत 1.43 लाख रुपये रखी गई है। दोनों मॉडल में कंपनी ने नया 165cc इंजन दिया है, जो मौजूदा Pulsar N160 के एयर-कूल्ड इंजन की जगह लेता है।

नए मॉडल्स में सिर्फ इंजन को अपग्रेड नहीं किया गया है, बल्कि राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रॉल फंक्शन जैसे आधुनिक फीचर्स भी जोड़े गए हैं। मौजूदा Pulsar N160 भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। ऐसे में ग्राहकों के पास अब इस लाइनअप में तीन विकल्प मौजूद हैं।

नया 165cc इंजन कितना दमदार?
नई Pulsar N160 S और N160 SS में सबसे बड़ा बदलाव इंजन के स्तर पर हुआ है। दोनों बाइक्स में नया 4-वॉल्व 165cc इंजन लगाया गया है। यह इंजन 9,500 rpm पर 18.24 hp की अधिकतम पावर और 8,000 rpm पर 14.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं, मौजूदा Pulsar N160 में 2-वॉल्व 160cc इंजन मिलता है, जो 8,750 rpm पर 15.78 hp की पावर और 6,750 rpm पर 14.65 Nm का टॉर्क देता है। इस तरह नया इंजन पहले की तुलना में ज्यादा पावर देता है और हाई-रेव पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, पीक टॉर्क में मामूली कमी देखने को मिलती है।

ऑयल-कूलिंग और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल
Bajaj ने नए इंजन के साथ बाइक के कूलिंग सिस्टम में भी बदलाव किया है। पुराने एयर-कूल्ड सेटअप की जगह अब ऑयल-कूल्ड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, मैकेनिकल थ्रॉटल की जगह इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल-बाय-वायर (ETB) सिस्टम लगाया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल की मदद से बाइक में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रॉल फंक्शन शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि नई Pulsar N160 महज 4.5 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। Bajaj के अनुसार, यह अपने सेगमेंट में सबसे तेज और पावरफुल इंजन है। हालांकि, वास्तविक परफॉर्मेंस का पता स्वतंत्र टेस्ट के बाद ही चलेगा।

Pulsar N160 S और SS में क्या अंतर?
Pulsar N160 S और N160 SS दोनों में चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। इनमें Rain, Sport, Road और Off-Road मोड शामिल हैं। दोनों मॉडल में क्रॉल टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो कम स्पीड पर बाइक चलाते समय बार-बार क्लच या गियर बदलने की जरूरत को कम करती है।

हालांकि, दोनों वेरिएंट के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। N160 SS में ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है, जबकि N160 S में यह फीचर नहीं मिलता। SS मॉडल में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो Google Maps मिररिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, S वेरिएंट में LCD कंसोल के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है।

डिजाइन और राइडिंग पोजिशन में भी बदलाव
N160 SS को ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसके डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें कलरफुल अलॉय व्हील्स, नया हैंडलबार और अलग सीट हाइट दी गई है। कंपनी के अनुसार, इन बदलावों से बाइक की राइडिंग पोजिशन ज्यादा आरामदायक हो जाती है। ये अपडेट N160 S में नहीं मिलते हैं।

दोनों नए मॉडल तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इनमें Atlantic Blue, Pearl Metallic White और Brooklyn Black शामिल हैं।

चेसिस और डायमेंशन में बड़ा बदलाव नहीं
नए इंजन के बावजूद Pulsar N160 S और SS के चेसिस डायमेंशन मौजूदा N160 के समान रखे गए हैं। बाइक का व्हीलबेस 1,348 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm और कर्ब वेट 151 kg है। इसका मतलब है कि इंजन में बड़े बदलाव के बावजूद बाइक की राइडिंग पोजिशन और हैंडलिंग में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

पूरी Pulsar N160 रेंज में पहले की तरह 14-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस तरह Bajaj ने नई N160 S और SS में ज्यादा पावर के साथ आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जोड़कर 160-165cc सेगमेंट में मुकाबला और मजबूत करने की कोशिश की है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, एक ने तो 11 मैचों में लिए 62 विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने से पहले आइए जान लेते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज कौन-कौन हैं। Sat, 08 Aug 2026 20:23:20 +0530

  Videos
See all

Breaking News: मेरठ में CM योगी की 'शिव भक्ति', कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा | Hindi News Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T15:12:30+00:00

Jharkhand Student Protest: JPSC मामला पहुंच गया Supreme Court, क्या बोले वकील? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T15:12:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers