Responsive Scrollable Menu

IND vs SLC 11: आखिरी ओवर में छक्के ही छक्के, गुरनूर बराड़ ने की आतिशबाजी, गंभीर भी नहीं रोक पाए हंसी

भारत और SLC-11 के बीच चल रहे वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने बल्लेबाजी की, जिसकी हाईलाइट देवदत्त पडिक्कल रहे. पडिक्कल ने एक बेहतरीन शतक जमाया लेकिन दिन का अंत बराड़ ने शानदार तरीके से किया.

Continue reading on the app

Toxic Trailer: रामायण के लिए खतरा बनेगी टॉक्सिक? ट्रेलर में न्यूडिटी से लेकर वॉयलेंस तक सब

Toxic Movie Trailer in Hindi: सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक तरफ जहां यश के फैंस के लिए यह रोमांच से भर देने वाला है, वहीं दूसरी तरफ रामायण के मेकर्स की शायद धड़कनें बढ़ गई होंगी।

Continue reading on the app

  Sports

RIP Jorge Messi: लियोनेल मेस्सी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेस्सी का 68 साल की उम्र में निधन

Lionel Messi Father Passes Away: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता और लंबे समय तक उनके प्रतिनिधि रहे जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अर्जेंटीना के रोसारियो स्थित एक मेडिकल क्लिनिक में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

जॉर्ज मेसी लियोनेल मेसी के फुटबॉल करियर में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले लोगों में शामिल थे। उन्होंने बचपन से ही अपने बेटे के फुटबॉल सफर को करीब से देखा और उनके करियर के शुरुआती दौर में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 

जब मेसी कम उम्र में अर्जेंटीना से स्पेन गए और बार्सिलोना के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की, तब भी उनके पिता उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। बाद में जॉर्ज मेसी ने उनके प्रतिनिधि के तौर पर करियर और बिजनेस से जुड़े मामलों को संभाला।

Lionel Messi के पिता और लंबे समय तक उनके प्रतिनिधि रहे Jorge Messi का 68 साल की उम्र में निधन।
जॉर्ज मेसी

लंबे समय से चल रहा था इलाज
जॉर्ज मेसी की तबीयत को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं। जून में उनके निधन की झूठी खबर भी सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में सामने आई थी। इसके बाद परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया था कि वह बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।

वर्ल्ड कप में भावुक हुए थे मेसी
जॉर्ज मेसी की खराब सेहत के बीच लियोनेल मेसी इस साल के फीफा वर्ल्ड कप में भी भावुक नजर आए थे। अर्जेंटीना के एक मुकाबले में गोल करने के बाद उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए थे। मेसी ने बाद में बताया था कि उनकी भावुकता फुटबॉल से इतर कुछ निजी मुश्किलों से जुड़ी थी।

जॉर्ज मेसी का निधन लियोनेल मेसी के लिए एक बेहद निजी और भावनात्मक क्षति है। पिता के तौर पर उन्होंने मेसी के शुरुआती फुटबॉल सफर में साथ दिया और आगे चलकर उनके प्रोफेशनल करियर के प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sat, 08 Aug 2026 20:13:29 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi in Prayagraj: छात्रों से संवाद में बोले- 40 करोड़ Gen Z भारत की शक्ति हैं | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:45:28+00:00

Bihar Health Nishant Kumar ने JP Nadda से की मुलाकात #bihar #viral #news #politics #medicalcollege #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:43:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers