Responsive Scrollable Menu

IND vs SL XI: पंत-यशस्वी फ्लॉप, पडिक्कल के शतक और जडेजा की फिफ्टी से दूसरे दिन भारत का पलटवार

IND vs SL-11 Day 2 Highlights: देवदत्त पडिक्कल ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका-11 के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन शतक लगाया. इस तरह से पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग-11 में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली. हालांकि, अनुभवी ऋषभ पंत और उनके साथी विकेटकीपर ध्रुव जुरेल बल्लेबाज के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाए.

Continue reading on the app

IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, एक साथ 13 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, यहाँ देखें तबादला सूची

असम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने 13 आईपीएस और 12 APS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। कई अफसरों को पदोन्नत भी किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है।

आईपीएस अधिकारी महतो अमित कुमार सीधीप्रसाद, एडिशनल एसपी (क्राइम) चिरांग को स्थानांतरित करके सीसीपी (बॉर्डर) पर पर नियुक्त किया गया है।  साथी उन्हें सीएम सिक्योरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अतुल कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) डिब्रूगढ़ को स्थानांतरित करके असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (वेल्फेयर) असम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें डीजीपी का एसओ भी बनाया गया है।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • रजत कुमार पाल को स्थानांतरित करके एनसीएल और APMES (112) डेरगांव पद के अतिरिक्त प्रभार के साथ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, डेरगाँव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • नितिशा संजय जगताप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर चिरांग को एसपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, सीआईडी असम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिजल अग्रवाल को स्थानांतरित करके एसएसपी सीआईडी (व्हाइट कलर क्राइम) पद पर नियुक्त किया गया है।
  • हरे कृष्ण नाथ को स्थानांतरित करके विशेष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीआईडी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निशांत सौरभ डीसीपी बॉर्डर गुवाहाटी को स्थानांतरित करके एसएसपी मोरीगांव पद पर भेजा गया है।
  • आईपीएस अधिकारी वीरा वेंकट राकेश रेड्डी, एसएसपी होजाई को स्थानांतरित करके एसएसपी नगांव पद पर नियुक्त किया गया है।
  • एसएसपी नगांव पद पर कार्यरत स्थानांतरित करके पार्थ प्रोतिम दास, एसएसपी, कचार, पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • एसएसपी चिरांग पद पर कार्यरत मोहनलाल मीणा को निदेशक, डायरेक्टरेट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस, काहिलीपाड़ा पद पर नियुक्त किया गया है।
  • वाई टी ग्यात्सो, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (WR) पद पर नियुक्त किया गया है।
  • प्रशांत सागर चंगमई, आईपीएस, (एसपीएस-2005) आईजीपी (एनआर) तेजपुर को स्थानांतरित करके आईजीपी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आईपीएस अधिकारी कंगकान ज्योति सैकिया (एसपीएस-2008) को स्थानांतरित करके आईजीपी (ER), जोरहाट पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

आईपीएस अधिकारी रत्ना सिंह (एसपीएस 2009), डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (एसबी) को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस सब पद का पदभार संभालने की अनुमति दी गई है। आईपीएस विजय गिरी (एसपीएस 2009) कुलीगाम डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डब्ल्यूआर) बोंगाईगांव को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (BTAT) कोकराझार पद का पदभार संभालने की अनुमति मिली है। विवेक राज सिंह को आईजीपी (BTAT) कोकराझार के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। डॉ रोबिन कुमार, एसएसपी दर्रांग को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (एमपीसी) असम पद का प्रभार संभालने की अनुमति दी गई है।

आईपीएस और एपीएस तबादला सूची यहां देखें 

HPIS4A0awAAqKLz (1)

Continue reading on the app

  Sports

RIP Jorge Messi: लियोनेल मेस्सी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेस्सी का 68 साल की उम्र में निधन

Lionel Messi Father Passes Away: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता और लंबे समय तक उनके प्रतिनिधि रहे जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अर्जेंटीना के रोसारियो स्थित एक मेडिकल क्लिनिक में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

जॉर्ज मेसी लियोनेल मेसी के फुटबॉल करियर में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले लोगों में शामिल थे। उन्होंने बचपन से ही अपने बेटे के फुटबॉल सफर को करीब से देखा और उनके करियर के शुरुआती दौर में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 

जब मेसी कम उम्र में अर्जेंटीना से स्पेन गए और बार्सिलोना के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की, तब भी उनके पिता उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। बाद में जॉर्ज मेसी ने उनके प्रतिनिधि के तौर पर करियर और बिजनेस से जुड़े मामलों को संभाला।

Lionel Messi के पिता और लंबे समय तक उनके प्रतिनिधि रहे Jorge Messi का 68 साल की उम्र में निधन।
जॉर्ज मेसी

लंबे समय से चल रहा था इलाज
जॉर्ज मेसी की तबीयत को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं। जून में उनके निधन की झूठी खबर भी सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में सामने आई थी। इसके बाद परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया था कि वह बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।

वर्ल्ड कप में भावुक हुए थे मेसी
जॉर्ज मेसी की खराब सेहत के बीच लियोनेल मेसी इस साल के फीफा वर्ल्ड कप में भी भावुक नजर आए थे। अर्जेंटीना के एक मुकाबले में गोल करने के बाद उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए थे। मेसी ने बाद में बताया था कि उनकी भावुकता फुटबॉल से इतर कुछ निजी मुश्किलों से जुड़ी थी।

जॉर्ज मेसी का निधन लियोनेल मेसी के लिए एक बेहद निजी और भावनात्मक क्षति है। पिता के तौर पर उन्होंने मेसी के शुरुआती फुटबॉल सफर में साथ दिया और आगे चलकर उनके प्रोफेशनल करियर के प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sat, 08 Aug 2026 20:13:29 +0530

  Videos
See all

Bihar Health Nishant Kumar ने JP Nadda से की मुलाकात #bihar #viral #news #politics #medicalcollege #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:43:35+00:00

Rahul Gandhi in Prayagraj: छात्रों से संवाद में बोले- 40 करोड़ Gen Z भारत की शक्ति हैं | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers