Responsive Scrollable Menu

बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है कनेक्शन

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर अचानक बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कने लगता है, तो यह किसी तरह के स्ट्रेस की वजह से नहीं, बल्कि पेट में हो रही गड़बड़ी के कारण हो सकता है।

आम तौर पर दिल में होने वाली बेचैनी को लोग तनाव या हृदय रोगों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर पेट के पाचन में परेशानी होती है, तो उसका असर हृदय पर भी देखने को मिलता है।

जब पाचन ठीक नहीं होता, गैस बनती है, पेट में भारीपन रहता है, तो उसका असर सीधे मन और दिल की धड़कन पर पड़ सकता है। इसलिए बार-बार घबराहट, गैस, अपच, कब्ज या पेट फूलने की समस्या को नजरअंदाज न करें। आयुर्वेद में पेट का संबंध मन से होता है। अगर पेट खराब है तो मन भी खराब होगा। जब पेट में पाचन की परेशानी के कारण गैस बनती है, तो उसका दबाव पेट पर पड़ता है और गैस सिर की तरह जाने लगती है। इससे कई बार सीने में जलन और दर्द की शिकायत भी होती है, जिसे लोग हार्ट अटैक मानकर घबरा जाते हैं, लेकिन यह खराब पाचन का संकेत है। इससे घबराहट और बेचैनी दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही अगर बार-बार गैस बनने की परेशानी, खट्टी डकार या सिर्फ कब्ज की परेशानी होती है, तो यह शरीर में आम (टॉक्सिन) बनने का संकेत हैं। जब शरीर में टॉक्सिन की समस्या बढ़ जाती है तो कब्ज और पाचन के विकार जल्दी-जल्दी होने लगते हैं और ऐसे में शुद्धिकरण बहुत जरूरी है।

यह समस्या उन लोगों में देखी जाती है, जो देर रात खाना खाते हैं, खाने के बाद टहलने की बजाय एक जगह बैठ जाते हैं, फिर ज्यादा तला और भुना खाते हैं, अधिक तनाव लेते हैं, और जिनका पेट साफ नहीं होता। यह सभी पाचन को मंद भी कर देते हैं। इससे बचने के लिए हमेशा समय पर खाना खाएं और खाने के बाद टहलें जरूर। देर रात खाना खाने से बचना चाहिए। अगर पेट साफ नहीं होता है तो रात को सौंफ और मिश्री का सेवन जरूर करें। अगर पेट साफ रहेगा तो शरीर में टॉक्सिन की परेशानी नहीं होगी।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

YRKKH: मेहर के खिलाफ ऐसी चाल चलेगी अभीरा, अरमान के सामने खुलेगा पूरा राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए दिन ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. इन दिनों शो में अरमान और मेहर की शादी की तैयारी चल रही है. दूसरी ओर मेहर ने कसम खा ली है कि वो अभीरा की जिंदगी को तबाह करके ही दम लेगी. अब शो में कुछ ऐसा होने वाला है कि मेहर का राज सबके सामने आ जाएगा.  आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.

दादीसा को पटाने की कोशिश करेगी मेहर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार हाउस में आर्यन की बारात की तैयारी चल रही है, वहीं, अभीरा और मेहर की भी शादी साथ होने वाली है. आर्यन की बारात की रस्मों के बीच मेहर ये जान लेगी कि तान्या और दादी सा उसकी शादी में रुकावट बन सकते हैं. वो ये समझ जाती है कि आर्यन भी उसके खिलाफ है. मेहर दादीसा को पटाने की कोशिश करगी. मेहर उनके पैर छूती है और आशीर्वाद मांगती है कि वो अरमान की अच्छी वाइफ और मायरा को अच्छी मां बने. लेकिन दादी सा उसे सद्बुद्धि का आशीर्वाद देती है. 

मायरा को होने वाली है गलतफहमी

दूसरी तरफ होस्टल में मुक्ति मायरा को बहुत याद करती है. मुक्ति वो सब आदत छोड़ने की बात करती है जो मायरा को पसंद नहीं है. ऐसे में मुक्ति रोने तक लगती है. वहीं,  मायरा भी उसे याद करती है लेकिन वो किसी को कुछ नहीं बताती. शादी के दौरान मायरा को एक बॉक्स मिलता है, इस बॉक्स को देखकर मायरा को लगेगा कि ये बॉक्स मेहर लेकर आई है. जबकि ये बॉक्स अभीरा लेकर आई होती है. वहीं अभीरा अपनी बेटी को बताएगी कि उसने उसकी यादे संजोकर रखी है. 

ये भी पढ़ें- वॉकर के सहारे चलकर प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे अनुराग डोभाल, भयानक एक्सीडेंट के बाद की नई शुरुआत

मेहर की सच्चाई सामने लगाएगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा, दिशा और आर्यन की शादी में मेहर का पर्दाफाश करने वाली है.  इस चीज में कहीं न कही दिशा के परिवार के लोग ही अभीरा का साथ देते हुए दिखाई देंगे. शो का नए प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि अभीरा के जाल में मेहर बुरी तरह फंस गई है. मेहर दुल्हन की तरह अरमान के लिए सज रही है लेकिन तभी अभीरा पीछे से आ जाती है और बोलती है, ''कब तक अपना असली चेहरा छुपाओगी मेहर.'' इसके बाद अरमान पीछे से आता है और बोलता है कि मेहर तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया. वहीं, मेहर घबराई हुई सिर्फ अरमान का नाम चिल्लाती रह जाती है.

बारात का स्वागत करेगी अभीरा

शो में एक और महाट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. दरअसल, आर्यन की शादी के लिए पोद्दार परिवार दिशा के घर बारात लेकर पहुंचता है. इस दौरान आर्यन का दिशा की मां स्वागत करेगी और फिर लड़कीवाले पूरी बारात की आरती उतारने के लिए कहते हैं. फिर लड़की वालों की तरफ से अभीरा अचानक सामने आ जाती है. अभीरा के हाथ में आरती की थाली होती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. अब देखना होगा की मेहर की सच्चाई सामने लाने के लिए अभीरा ने क्या प्लान बनाया है.

ये भी पढ़ें- Raaka: अल्लू अर्जुन की 'AA22xA6' के टाइटल से उठा पर्दा, खूंखार लुक में दिखें एक्टर

 

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस, CSK या किसी और टीम के पास वैभव सूर्यवंशी को पाने के रास्ते क्या हैं?

क्या कोई टीम राजस्थान की मर्जी के बिना वैभव सूर्यवंशी को ले जा सकती है? जानिए IPL के हर उस नियम के बारे में जो वैभव सूर्यवंशी के ट्रेड से जुड़ा है. Wed, 8 Apr 2026 16:42:54 +0530

  Videos
See all

लेबनान के टायर शहर पर IDF का अटैक | Shorts | Iran-Israel US War | IDF Attack On Lebanon | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:13:03+00:00

होर्मुज खोलने की शर्त पर ईरान से सीजफायर- जेडी वेंस | Shorts | JD Vance | Trump | Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:15:44+00:00

Prahar LIVE: गई Trump की कुर्सी? | US-Israel-Iran War Ceasefire News | Strait of Hormuz | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:11:43+00:00

IIT Baba Wedding Video : आईआईटी बाबा की पत्नी ने हंसते हुए क्या कहा ? #iitbaba #iitbabaabhayasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T11:15:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers